shabd-logo

भारतदुर्दशा पहला अंक

25 जनवरी 2022

63 बार देखा गया 63

मंगलाचरण
जय सतजुग-थापन-करन, नासन म्लेच्छ-आचार।
कठिन धार तरवार कर, कृष्ण कल्कि अवतार ।।
स्थान - बीथी
(एक योगी गाता है)
(लावनी)
रोअहू सब मिलिकै आवहु भारत भाई।
हा हा! भारतदुर्दशा न देखी जाई ।। धु्रव ।।
सबके पहिले जेहि ईश्वर धन बल दीनो।
सबके पहिले जेहि सभ्य विधाता कीनो ।।
सबके पहिले जो रूप रंग रस भीनो।
सबके पहिले विद्याफल जिन गहि लीनो ।।
अब सबके पीछे सोई परत लखाई।
हा हा! भारतदुर्दशा न देखी जाई ।।
जहँ भए शाक्य हरिचंदरु नहुष ययाती।
जहँ राम युधिष्ठिर बासुदेव सर्याती ।।
जहँ भीम करन अर्जुन की छटा दिखाती।
तहँ रही मूढ़ता कलह अविद्या राती ।।
अब जहँ देखहु दुःखहिं दुःख दिखाई।
हा हा! भारतदुर्दशा न देखी जाई ।।
लरि बैदिक जैन डुबाई पुस्तक सारी।
करि कलह बुलाई जवनसैन पुनि भारी ।।
तिन नासी बुधि बल विद्या धन बहु बारी।
छाई अब आलस कुमति कलह अंधियारी ।।
भए अंध पंगु सेब दीन हीन बिलखाई।
हा हा! भारतदुर्दशा न देखी जाई ।।
अँगरेजराज सुख साज सजे सब भारी।
पै धन बिदेश चलि जात इहै अति ख़्वारी ।।
ताहू पै महँगी काल रोग बिस्तारी।
दिन दिन दूने दुःख ईस देत हा हा री ।।
सबके ऊपर टिक्कस की आफत आई।
हा हा! भारतदुर्दशा न देखी जाई ।।
(पटीत्तोलन) 

6
रचनाएँ
भारतदुर्दशा
0.0
भारत दुर्दशा भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा सन 1875 ई में रचित एक हिन्दी नाटक है। इसमें भारतेन्दु ने प्रतीकों के माध्यम से भारत की तत्कालीन स्थिति का चित्रण किया है। वे भारतवासियों से भारत की दुर्दशा पर रोने और फिर इस दुर्दशा का अन्त करने का प्रयास करने का आह्वान करते हैं।
1

भारतदुर्दशा पहला अंक

25 जनवरी 2022
2
0
0

मंगलाचरण जय सतजुग-थापन-करन, नासन म्लेच्छ-आचार। कठिन धार तरवार कर, कृष्ण कल्कि अवतार ।। स्थान - बीथी (एक योगी गाता है) (लावनी) रोअहू सब मिलिकै आवहु भारत भाई। हा हा! भारतदुर्दशा न देखी जाई ।। धु्

2

भारतदुर्दशा दूसरा अंक

25 जनवरी 2022
1
1
0

स्थान-श्मशान, टूटे-फूटे मंदिर कौआ, कुत्ता, स्यार घूमते हुए, अस्थि इधर-उधर पड़ी है। (भारत का प्रवेश) भारत : हा! यही वही भूमि है जहाँ साक्षात् भगवान् श्रीकृष्णचंद्र के दूतत्व करने पर भी वीरोत्तम दुर्

3

भारतदुर्दशा तीसरा अंक

25 जनवरी 2022
1
1
0

स्थान-मैदान (फौज के डेरे दिखाई पड़ते हैं! 'भारतदुर्दैव' आता है) भारतदुर्दैव : कहाँ गया भारत मूर्ख! जिसको अब भी परमेश्वर और राजराजेश्वरी का भरोसा है? देखो तो अभी इसकी क्या क्या दुर्दशा होती है। (नाच

4

भारतदुर्दशा चौथा अंक

25 जनवरी 2022
1
1
0

(कमरा अँगरेजी ढंग से सजा हुआ, मेज, कुरसी लगी हुई। कुरसी पर भारत दुर्दैव बैठा है) (रोग का प्रवेश) रोग (गाता हुआ) : जगत् सब मानत मेरी आन। मेरी ही टट्टी रचि खेलत नित सिकार भगवान ।। मृत्यु कलंक मिटावत

5

भारतदुर्दशा पांचवां अंक

25 जनवरी 2022
1
1
0

स्थान-किताबखाना (सात सभ्यों की एक छोटी सी कमेटी; सभापति चक्करदार टोपी पहने, चश्मा लगाए, छड़ी लिए; छह सभ्यों में एक बंगाली, एक महाराष्ट्र, एक अखबार हाथ में लिए एडिटर, एक कवि और दो देशी महाशय) सभापत

6

भारतदुर्दशा छठा अंक

25 जनवरी 2022
1
0
0

स्थान-गंभीर वन का मध्यभाग (भारत एक वृक्ष के नीचे अचेत पड़ा है) (भारतभाग्य का प्रवेश) भारतभाग्य : (गाता हुआ-राग चैती गौरी) जागो जागो रे भाई। सोअत निसि बैस गँवाई। जागों जागो रे भाई ।। निसि की कौन

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए