shabd-logo

रॉकी का दर्द

24 मार्च 2022

72 बार देखा गया 72

कहानी- रॉकी का दर्द

रॉकी मिस्टर माइक और पैगी की पालतू बिल्ली थी। वह हर समय घर के अंदर ही रहती थी। वे लोग उसे एक मिनट के लिए भी घर से बाहर नहीं जाने देते थे। पांच साल से रॉकी उनके घर की सदस्य बनी हुई है। उन्होंने उसे पूरी तरह सब कुछ सिखा कर...बहुत प्यार से उसका लालन-पालन किया था।

रॉकी समय पर अपने स्थान पर जाकर सो जाती थी...समय पर अपना खाना खा लेती थी। घर में कहीं भी गंदगी नहीं करती थी। रॉकी का वजन भी अन्य बिल्लियों की अपेक्षा बहुत अधिक था। वह बिल्कुल कुत्ते की कद-काठी की थी।
मुझे अमेरिका में कुछ दिन मिस्टर माइक और पैगी के घर रहने का अवसर मिला था। तब मेरी मुलाकात रॉकी से हुई थी। वह सबके साथ बहुत ही प्रेम से रहने वाली बिल्ली थी। रॉकी का रंग स्लेटी-काला था... आंखें भी बहुत बड़ी-बड़ी थी। रात में अचानक कोई रॉकी को देख ले तो वह डर से बेहोश हो सकता था।
दो दिन में ही रॉकी मेरे साथ कॉफी घुलमिल गई थी। मुझे देखते ही पूंछ हिला-हिला कर प्यार जताने लगती थी। वह सभी के साथ बहुत मित्रवत रहती थी। रॉकी मिस्टर माइक और उनकी पत्नी पैगी के साथ सोफे पर कंबल के ऊपर सोती थी। अगर मैं यह कहूं तो कोई अतिशयोक्ति न होगी कि एक ऊंचे घराने के छोटे बच्चे की तरह रॉकी को सभी सुविधाएं प्राप्त थी।
वह बहुत ही समझदार व पारिवारिक बिल्ली थी। जब घर में कोई नहीं होता था तो वह खिड़की में बैठकर बाहर झांककर आने- जाने वाले सभी प्राणियों को ध्यान से देखती रहती थी। उनके घर के बाहर तरह- तरह पक्षी उड़ते रहते थे। बड़ी-बड़ी गिलहरियाँ चहलकदमी करती रहती थीं। रॉकी
उन सबकी शरारतों को बड़े ध्यान से एकटक देखती रहती थी। कभी कभी कोई चिड़िया उसकी खिड़की पर चोंच लगाकर शीशे में से कोई बात कर जाती थी।

मैंने एक दिन अकेले में रॉकी की आंखों में बहुत कुछ पढ़ा...मानो वह कह रही हो मुझे भी अपने मित्रों के साथ खेलना है...सुनो मैं भी पूरी आजादी के साथ बाहर घूमना चाहती हूं...अपने दोस्तों से मिलना चाहती हूं।
रॉकी मेरी तरफ मुंह किए हुए करुणा भरी आंखों से मुझसे बहुत कुछ कह रही थी...सुनो, मुझे यहां कोई दुख नहीं है...पर मानव मेरे साथ लुकाछिपी नहीं खेल सकता है। मैं पेड़ों पर, घर की छतों पर उछल कूद करना चाहती हूं..सड़क तथा घर के पिछवाड़े में दौड़ना चाहती  हूँ।
मुझे भी बाहर की दुनिया देखनी है।अब यह मखमली बिस्तर मुझे अच्छा नहीं लगता है...ना जाने कितना समय हो गया मैंने धूप का सेवन नहीं किया। मैं भी छम-छम करके बरसात के पानी में खेलना चाहती हूँ। ऐसी ही ना जाने कितनी बातें उसकी आँखों से झलक रहीं थीं...पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करने के सिवा कुछ नहीं कर सकती थी।

यह मानव भी कैसा निर्दयी प्राणी है जो कि अपने झूठे सुख के लिए
पशु-पक्षियों एवं जीव जंतुओं तक को नहीं छोड़ता है।उनका नैसर्गिक जीवन छीनने पर उतारू रहता है।
अपने शौक के लिए बेजुबान पशु पक्षियों को चारदीवारी में कैद करके रखना कहां तक उचित है ?इस प्रश्न पर गहन अध्ययन व सोच -विचार की आवश्यकता है।

डॉ. निशा नंदिनी भारतीय
तिनसुकिया, असम



 Dr.Jyoti Maheshwari

Dr.Jyoti Maheshwari

बहुत अच्छा प्रस्तुतीकरण, किया है।

22 मई 2023

कविता रावत

कविता रावत

बहुत अच्छी मर्मस्पर्शी कहानी है एक बेजुबान की भाषा एक संवेदनशील व्यक्ति ही अच्छे से समझ सकता है हमारा भी रॉकी है मैं भी उसकी कथा लिख रही हूं वह बिल्ली नही कुत्ता है, यदि आप पढेंगे तो आपको भी निश्चित ही मन को भाएगी

27 मार्च 2022

डॉ. निशा नंंदिनी भारतीय

डॉ. निशा नंंदिनी भारतीय

27 मार्च 2022

धन्यवाद कविता जी

डॉ. निशा नंंदिनी भारतीय

डॉ. निशा नंंदिनी भारतीय

29 अप्रैल 2022

जी अवश्य धन्यवाद

10
रचनाएँ
व्यथा कथा ( कहानी संग्रह)
4.5
इस पुस्तक में दी गईं सभी कहानियां सत्य घटनाओं पर आधारित है। यह कहानियां पाठक के हृदय पर एक अमिट छाप अवश्य चिन्हित करेंगी। छोटा जादूगर, टुलु की प्रेमकथा, रेवती की खुद्दारी, संवाद, पतंग सिर्फ खेल नहीं आदि कहानियां प्रेरणाप्रद हैं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है। पाठक वर्ग कहानियों का आनंद लेंगे। शुभकामनाओं सहित डॉ निशा नंदिनी भारतीय
1

रॉकी का दर्द

24 मार्च 2022
7
2
4

कहानी- रॉकी का दर्द रॉकी मिस्टर माइक और पैगी की पालतू बिल्ली थी। वह हर समय घर के अंदर ही रहती थी। वे लोग उसे एक मिनट के लिए भी घर से बाहर नहीं जाने देते थे। पांच साल से रॉकी उनके घर की सदस्य बनी हुई

2

रेवती की खुद्दारी

24 मार्च 2022
5
1
0

कहानी- रेवती की खुद्दारी रेवती प्रतिदिन छह घरों में काम करके अपने सात लोगों के परिवार का पालन पोषण करती थी। परिवार में बूढ़े सास- ससुर, तीन बच्चे और शराबी पति थे।घर का काम-काज करके,परिवार के लिए खान

3

सुनो ! तुम मुझसे वादा करो

24 मार्च 2022
3
1
0

कहानी- "सुनो ! तुम मुझसे वादा करो" नरेश अंकल और नियति आंटी आज अपनी शादी की पचासवीं वर्षगाँठ मना रहे थे। आज नरेश अंकल और नियति आंटी दोनों ही सत्तर साल के हो चुके हैं। पचास साल पहले बीस वर्ष की उम्र मे

4

मूक प्रेम

24 मार्च 2022
1
1
0

कहानी- मूक- प्रेम आज लगभग एक साल हो गया उसको देखते हुए वह प्रति दिन प्रातःकाल ठीक आठ चालीस पर उसके घर के सामने से गुजरता था...कुछ देर रूकता...उसे देखता फिर लाठी ठक ठकाता हुआ चल देता। कौन

5

एक थी रतना

24 मार्च 2022
1
1
0

शीर्षक- एक थी रतना आज भी मुझे अच्छी तरह याद है वो समय था दुर्गापूजा की अष्टमी का । जब रतना मेरी जिंदगी में आई थी । यही कोई शाम के छह- सात बजे का समय था, अंधेरा हो गया था । यूँ भी असम में जाड़े के दिन

6

पगली

24 मार्च 2022
1
1
0

लघु कथा - पगली मैं जिस विद्यालय में उपप्रचार्या के पद पर कार्यरत थी, उसी विद्यालय में एक सुमिता. नाम की स्त्री मेरे कार्यालय की साफ सफाई का काम करती थी । प्रतिदिन आठ बजे प्रातः आकर वह अपना

7

बड़ी माँ

24 मार्च 2022
1
1
0

कहानी - बड़ी माँ यह कहानी एक माँ की जुबानी है। हम सब उनको बड़ी माँ कहते हैं । मेरा उनसे प्रेम का रिश्ता है। मैं अक्सर उनके पास जाकर घंटों उनसे बातें करती हूँ। आज तक उनके मुंह से आह या दुख का श

8

खोखला करती दीमक

24 मार्च 2022
1
1
0

कहानी- खोखला करती दीमक वीराने से एक जंगल में कई सौ साल पुराना बरगद का एक वृक्ष था। उसकी लम्बी-लम्बी लटाएं धरती को छू रही थी। बूढ़े बरगद में अपार शक्ति थी। उसके भयानक रूप को देखकर लोग उसके पास जाने से

9

माँ के प्रेम का चमत्कार

24 मार्च 2022
2
1
0

कहानी-माँ के प्रेम का चमत्कार कुंती के विवाह को चार साल हो चुके थे, पर उसके कोई संतान न थी। उसके ससुराल के लोग उससे बहुत नाराज रहते थे। वह कहती थी कि जब तक भगवान की मर्जी न हो, तब तक कुछ नहीं होता है

10

कंजूसी का परिणाम

24 मार्च 2022
2
1
0

कहानी- कंजूसी का परिणाम अलीपुर गांव में बिस्सू नामक एक किसान रहता था। उसके पास बारह सौ बीघा जमीन थी। जिस पर खेती करके वह अपने परिवार का जीवन यापन करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी तीन बच्चे और बूढ़

---

किताब पढ़िए