shabd-logo

उस पगली लड़की के बिन

14 अक्टूबर 2021

489 बार देखा गया 489
अमावस की काली रातों में दिल का दरवाजा खुलता है,
जब दर्द की काली रातों में गम आंसू के संग घुलता है,
जब पिछवाड़े के कमरे में हम निपट अकेले होते हैं,
जब घड़ियाँ टिक-टिक चलती हैं,सब सोते हैं, हम रोते हैं,
जब बार-बार दोहराने से सारी यादें चुक जाती हैं,
जब ऊँच-नीच समझाने में माथे की नस दुःख जाती है,
तब एक पगली लड़की के बिन जीना गद्दारी लगता है,
और उस पगली लड़की के बिन मरना भी भारी लगता है।

जब पोथे खाली होते है, जब हर्फ़ सवाली होते हैं,
जब गज़लें रास नही आती, अफ़साने गाली होते हैं,
जब बासी फीकी धूप समेटे दिन जल्दी ढल जता है,
जब सूरज का लश्कर छत से गलियों में देर से जाता है,
जब जल्दी घर जाने की इच्छा मन ही मन घुट जाती है,
जब कालेज से घर लाने वाली पहली बस छुट जाती है,
जब बेमन से खाना खाने पर माँ गुस्सा हो जाती है,
जब लाख मन करने पर भी पारो पढ़ने आ जाती है,
जब अपना हर मनचाहा काम कोई लाचारी लगता है,
तब एक पगली लड़की के बिन जीना गद्दारी लगता है,
और उस पगली लड़की के बिन मरना भी भारी लगता है।

जब कमरे में सन्नाटे की आवाज़ सुनाई देती है,
जब दर्पण में आंखों के नीचे झाई दिखाई देती है,
जब बड़की भाभी कहती हैं, कुछ सेहत का भी ध्यान करो,
क्या लिखते हो दिन भर, कुछ सपनों का भी सम्मान करो,
जब बाबा वाली बैठक में कुछ रिश्ते वाले आते हैं,
जब बाबा हमें बुलाते है,हम जाते में घबराते हैं,
जब साड़ी पहने एक लड़की का फोटो लाया जाता है,
जब भाभी हमें मनाती हैं, फोटो दिखलाया जाता है,
जब सारे घर का समझाना हमको फनकारी लगता है,
तब एक पगली लड़की के बिन जीना गद्दारी लगता है,
और उस पगली लड़की के बिन मरना भी भारी लगता है।

दीदी कहती हैं उस पगली लडकी की कुछ औकात नहीं,
उसके दिल में भैया तेरे जैसे प्यारे जज़्बात नहीं,
वो पगली लड़की मेरी खातिर नौ दिन भूखी रहती है,
चुप चुप सारे व्रत करती है, मगर मुझसे कुछ ना कहती है,
जो पगली लडकी कहती है, मैं प्यार तुम्ही से करती हूँ,
लेकिन मैं हूँ मजबूर बहुत, अम्मा-बाबा से डरती हूँ,
उस पगली लड़की पर अपना कुछ भी अधिकार नहीं बाबा,
सब कथा-कहानी-किस्से हैं, कुछ भी तो सार नहीं बाबा,
बस उस पगली लडकी के संग जीना फुलवारी लगता है,
और उस पगली लड़की के बिन मरना भी भारी लगता है

कुमार विश्वास की अन्य किताबें

पुस्तक लेखन प्रतियोगिता - 2023
लिपिका भट्टी

लिपिका भट्टी

बहुत खूब 🙏

19 दिसम्बर 2022

23
रचनाएँ
बेस्ट ऑफ़ कुमार विश्वास
5.0
हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि और लेखक कुमार विश्वास के सभी लोकप्रिय कविताएं और लेखों का यहां आपको संग्रह मिलेगा.
1

हंगामा- कुमार विश्वास

14 अक्टूबर 2021

13
8
1

हंगामा- कुमार विश्वास

14 अक्टूबर 2021
13
8
2

कोई दीवाना कहता है - कुमार विश्वास

14 अक्टूबर 2021

9
6
2

कोई दीवाना कहता है - कुमार विश्वास

14 अक्टूबर 2021
9
6
3

उस पगली लड़की के बिन

14 अक्टूबर 2021

6
1
3

उस पगली लड़की के बिन

14 अक्टूबर 2021
6
1
4

होंठों पर गंगा हो हाथों में तिरँगा हो

14 अक्टूबर 2021

7
4
4

होंठों पर गंगा हो हाथों में तिरँगा हो

14 अक्टूबर 2021
7
4
5

कितने एकाकी हैं प्यार कर तुम्हें

14 अक्टूबर 2021

5
1
5

कितने एकाकी हैं प्यार कर तुम्हें

14 अक्टूबर 2021
5
1
6

मैं तुम्हें ढूंढने स्वर्ग के द्वार तक

14 अक्टूबर 2021

7
1
6

मैं तुम्हें ढूंढने स्वर्ग के द्वार तक

14 अक्टूबर 2021
7
1
7

कभी तुम सुन नहीं पायी, कभी मैं कह नहीं पाया

14 अक्टूबर 2021

4
1
7

कभी तुम सुन नहीं पायी, कभी मैं कह नहीं पाया

14 अक्टूबर 2021
4
1
8

मेरे लफ्जे में मरते थे वो कहते है कि अब मत बोलो

18 अक्टूबर 2021

5
0
8

मेरे लफ्जे में मरते थे वो कहते है कि अब मत बोलो

18 अक्टूबर 2021
5
0
9

स्वयं से दूर हो तुम भी स्वयं से दूर हैं हम भी

18 अक्टूबर 2021

5
0
9

स्वयं से दूर हो तुम भी स्वयं से दूर हैं हम भी

18 अक्टूबर 2021
5
0
10

क्या समर्पित करूँ

18 अक्टूबर 2021

3
0
10

क्या समर्पित करूँ

18 अक्टूबर 2021
3
0
11

मांग की सिंदूर रेखा

18 अक्टूबर 2021

2
0
11

मांग की सिंदूर रेखा

18 अक्टूबर 2021
2
0
12

मधुयामिनी

18 अक्टूबर 2021

1
0
12

मधुयामिनी

18 अक्टूबर 2021
1
0
13

ये वही पुरानी राहें हैं, ये दिन भी वही पुराने हैं

18 अक्टूबर 2021

1
0
13

ये वही पुरानी राहें हैं, ये दिन भी वही पुराने हैं

18 अक्टूबर 2021
1
0
14

लड़कियाँ जैसे पहला प्यार.....

18 अक्टूबर 2021

1
0
14

लड़कियाँ जैसे पहला प्यार.....

18 अक्टूबर 2021
1
0
15

होली

18 अक्टूबर 2021

1
0
15

होली

18 अक्टूबर 2021
1
0
16

ओ मेरे पहले प्यार

18 अक्टूबर 2021

0
0
16

ओ मेरे पहले प्यार

18 अक्टूबर 2021
0
0
17

इतनी रंग बिरंगी दुनिया

18 अक्टूबर 2021

0
0
17

इतनी रंग बिरंगी दुनिया

18 अक्टूबर 2021
0
0
18

मद्यँतिका

18 अक्टूबर 2021

0
0
18

मद्यँतिका

18 अक्टूबर 2021
0
0
19

रंग दुनिया ने दिखाया

18 अक्टूबर 2021

0
0
19

रंग दुनिया ने दिखाया

18 अक्टूबर 2021
0
0
20

तुम्हारी याद का क्या है उसे तो रोज़ आना है

18 अक्टूबर 2021

2
1
20

तुम्हारी याद का क्या है उसे तो रोज़ आना है

18 अक्टूबर 2021
2
1
21

फ़क़त उस आदमी से ये ज़माना कम नहीं होता।

18 अक्टूबर 2021

4
0
21

फ़क़त उस आदमी से ये ज़माना कम नहीं होता।

18 अक्टूबर 2021
4
0
22

मुझे तो हर घड़ी हर पल बहारों ने सताया है।

18 अक्टूबर 2021

3
1
22

मुझे तो हर घड़ी हर पल बहारों ने सताया है।

18 अक्टूबर 2021
3
1
23

अख़बार बना कर क्या पाया?

18 अक्टूबर 2021

6
2
23

अख़बार बना कर क्या पाया?

18 अक्टूबर 2021
6
2
---