shabd-logo

क्या लड़का होना गुनाह है??

27 मई 2024

10 बार देखा गया 10

कुछ लोग कहते है कि वो तो लड़के है उनका क्या है उनका तो सब कुछ चलता है।

तो ऐसा है कि जनाब हम लड़के है हम बस चुप रह कर सब सहते है,हम लड़के है जो अपनी मां से भी छुप कर रो लेते है और बाप के सामने तो आंख उठा कर दर्द भी बयां नहीं कर सकते।

कोई बीच में अकेले छोड़ देता है तो यही कहा जाता है वो तो लडका है उनको अकेले चलना होगा। लड़का अगर कमाता है तो उसको इज्जत भरी नजरों से देखा जाएगा नहीं तो लोग यही कह देते है की कोई काम धंधा नहीं है क्या। सबसे ज्यादा भेदभाव तो तब होता है जब लड़का किसी लड़की से मोहब्बत करता हो और शादी से इन्कार कर दे तो लड़के पर कलंक लगा देते है कि लड़की की इज्जत और जिंदगी खराब कर दी और यही बात लड़कियों पर लागू हो तो कह देते है कि परिवार के लिए किया। लड़के को तो अकेला छोड़ दिया जाता है दूसरी तरफ लड़कियों को सहारे के लिए दूसरा कंधा मिल जाता है। सबसे ज्यादा दुख तो तब होता है कि लड़के को पता है कि उसकी मां उसके सब दर्द जानती है फिर भी लड़के मां को तकलीफ ना हो तो बस इतना कह कर सारी रात रो कर गुजरता है "कि कुछ नही मां बस थोड़ा सिर में दर्द है।"

दुआ करता हूं कि किसी मां को लड़के का ये हाल कभी ना देखने पड़े। और वे लड़कियां तब ये दर्द समझ पाती है जब खुद उनके बेटे पर बीत रही होती है और शायद कुछ लड़कियां तो कभी समझ नहीं पाएंगी। 


Shivam की अन्य किताबें

किताब पढ़िए