shabd-logo

रंग-और-ज़िन्दगी

10 सितम्बर 2021

23 बार देखा गया 23
लाल रंग ऊर्जा भरे 
श्वेत शान्ति मन लाए
हरा ख़ुशी का रंग बने
और पीला भक्ति जगाए
नीला सुख की नींद सुलाकर
स्वास्थ्य लाभ पहुँचाए
काला रंग एकाग्र बनाकर
विज्ञान मार्ग ले जाए
प्रेम प्रतीक रंग गुलाबी 
प्रियतम से मिलवाए
रंग बिरंगी दुनियां में भटके
'कौस्तुभ' मन ललचाए 
🌷✍️✍️😊🌹

Ishwar Jain Koustubh की अन्य किताबें

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए