shabd-logo

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों से बचाव करती है गिलोय

20 फरवरी 2020

1228 बार देखा गया 1228

रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर को बहुत से रोगों से सुरक्षित रखती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पर हमारे शरीर को जल्दी ही बीमारियां जकड़ लेती हैं। इस प्रकार के हमारा शरीर जल्दी ही कमजोर पड़ जाता है तथा हम बीमार हो जाते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर को कई प्रकार के फंगस संक्रमण तथा बैक्टीरियल संक्रमण से सुरक्षित रखती है। इस प्रकार से यह स्पष्ट हो जाता है की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर हमारे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है अत: स्वस्थ रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का सही रहना बहुत आवश्यक है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कई कारण होते हैं। कई बार नशा करने की आदत तथा कई बार सही खानपान न होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा कुछ लोगों में यह जन्मजात ही कम पाई जाती है। जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, वह जल्दी बीमार नही पड़ पाता है क्यों की उसके शरीर में रोगाणु पहुंच कर हानि नही कर पाते हैं। इसी प्रकार से जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, वह मामूली वातावरण परिवर्तन में भी बीमार हो जाता है। जब किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है तो उसके असर को हम सर्दी-गर्मी, फ्लू, खांसी तथा ज्वर जैसी समस्याओं के रूप में देख सकते हैं। जो व्यक्ति जल्दी जल्दी बीमार हो जाते हैं, उनको समझना चाहिए की उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और उसको मजबूत करने की आवश्यकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर करने वाले मुख्य कारण -

1 - शरीर में अनावश्यक चर्बी होना।

2 - फ़ास्ट फूड तथा जंक फूड का सेवन।

3 - पेनकिलर, एंटीबॉयोटिक दवाओं का लगातार सेवन करना।

4 - परिश्रम का आभाव होना।

5 - शराब, ड्रग तथा धुम्रपान का सेवन करना।

6 - प्रदूषित वातावरण में रहना।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है गिलोय अर्क -

गिलोय का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने का सबसे सरल तरीका है। इसके बीज, पत्तियों तथा टहनियों का उपयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं तथा बहुत से रोगों से बचाव करते हैं। त्रिदोषो से संबंधित बीमारियों को दूर करने में भी यह अत्यंत लाभप्रद होती है। गिलोय में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके तनों में स्टार्च काफी मात्रा में पाया जाता है। गिलोय की प्रकृति गर्म होती है तथा इसका जूस, काढा तथा अर्क बनाकर इस्तेमाल किया जाता है। गिलोय अर्क का सेवन करने से इसके सभी फायदे आसानी से मिल जाते हैं। गिलोय का अर्क इस औषधी की शुद्ध अवस्था होती है और इसी कारण यह गिलोय के सभी फायदे आपको तेजी से प्रदान करता है। एम्बिक आयुर्वेद की गिलोय अर्क एक बेहद लाभकारी तथा उपयोगी ayurvedic products है। गिलोय अर्क का सेवन तनाव, चिंता, घबराहट, दमा, मुहांसे, लिवर, पीलिया, कब्ज और खून की कमी जैसी बहुत सी समस्याओं में बेहद कारगर होती है। डेंगू, त्वचा, आंखों, पेट और आर्थराइटिस जैसे रोगों को दूर करने में भी गिलोय अर्क बहुत प्रभावकारी माना जाता है।

अम्बिक आयुर्वेद की अन्य किताबें

1
रचनाएँ
Ambicayurved
0.0
एम्बिक आयुर्वेद की स्थापना “आयुर्वेद सभी के लिए” लक्ष्य के साथ की गई थी। इसके पीछे प्रमुख उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा रोगी व्यक्ति के रोग को ख़त्म करना है।

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए