shabd-logo

आज के युग में Mobile

20 जनवरी 2023

18 बार देखा गया 18

 

 आज के युग में Mobile का महत्व बतलाती हूँ, 

Mobile ही है सब कुछ ये सच्चाई दिखलाती हूँ, 

Mobile नहीं है जिनके पास वो अपनों के साथ हैं, 

Mobile रखने वालों के पास समय का अभाव है। 

 

अपने परायों का अब किसी को ज्ञान नहीं, 

Mobile चलाना जानता है हर बच्चा सही, 

एक कमरे में  बैठे हैं मम्मी पापा और बच्चे, 

बात कोईकरता नहीं, Mobile सभी से अच्छे। 

  

यदि झगड़कर रूठ जाये कोई अपना, 

मीठे बोल से मनाना अब हो गया है सपना, 

Mobile यदि खराब होता है या है टूटता, 

Just Repair होता है, ये कैसी हैमूर्खता। 

  

एक घर में रहते हुये Mobile पर होती अब बात, 

बीमार यदि कोई पड़ा तो Whats app से पूछें हालात, 

आमने-सामने बैठकर झगड़ा सुलझाना हुआ पुराना, 

नया तो है अन्तर्मन के भावों का Status पर लगाना। 

  

Mobile से संसार में बढ़ रहे हैं न जाने कितने Crime, 

Mobile प्रत्येक पर हो, यही है Mobile Company का Moto Prime, 

भागमभाग सी जिन्दगी में अजब सी रफ्तार बन गया Mobile , 

Twitter, Instagram, Face book के साथ परिवार भी बन गया Mobile   


भगवान से बढ़कर आस्था, दिख रही Mobile में, 

मनलुभावन प्रलोभन भी नित दिखाई देते Mobile में, 

महिला हो या पुरूष वर्ग हो, सभी दीवाने Mobile में, 

बच्चे कहते और कहें बुजुर्ग अब, क्या बुराई Mobile में। 

 -  प्रियाशर्मा    (स्वरचित)  

Priya Sharma की अन्य किताबें

किताब पढ़िए