shabd-logo

Bhartiya sena.

10 जनवरी 2022

13 बार देखा गया 13

"??°°” सैनिक “°°??

–> वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

1.न हिन्दू है न मुस्लिम है, वो केवल मानव राशी हैं |

न दिन देखें न रात पता हो, वो सच्चे भारतबासी हैं |

चाहे गर्मी हो या बर्फ जमे, अपना कर्तव्य निभाते हैं |

खुद जान गंवा कर सीमा पर, हिन्दुस्तान बचाते हैं |

–> वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

2.वो डटे रहें बस डटे हुए हैं, सौ दुश्मन पर भी भारी हैं |

परिवार से अपने दूर रहें, बस ड्यूटी से अपनी यारी है |

वाकई वो सच्चे हीरो हैं, जो देश के लिए बलिदानी हैं |

हजारों ने बलिदान दिए, तैनात लाखों तैयार सैनानी हैं |

–> वो सैनिक है,वो रक्षक है ||

3.हम रहें सुरक्षित घर में अपने, सीमा पर हर तैयारी है |

उनके खातिर कुछ करने की, आई अब अपनी बारी है |

अपने भारत मे सौ करोड से, ज्यादा बैंक खाता धारी हैं |

स्वत:ही कट जाए एक रूपया, पहुँचे शहीद के द्वारी हैं |

–> वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

4.जितने शहीद उतने रूपये, हर खाते से काटा जाए |

एक रूपये के हिसाब से, शहीद परिवार में बांटा जाए |

उस हिसाब से सौ करोड से, ज्यादा एक घर मे पहुँचेगा |

न जनता को अखरेगा, न महान परिवार कहीं भटकेगा |

–> वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

5.महान है परिवार बड़ा, जिसके घर से कोई सैनिक है |

नित जान हंथेली पर रखते, सैनिक के लिए ये दैनिक है |

जिनके कारण हम अपने घर, निश-दिन हंसते गाते हैं |

खो कर अपने बीर सपूत को, दर-दर की ठोकर खाते हैं |

–> वो सैनिक है,वो रक्षक है ||

6.जिसने भारत के खातिर, ........

Sudeesh Kumar Soni की अन्य किताबें

1

Hindi

10 जनवरी 2022
1
2
0

°°°°°°°°°हिन्दी °°°°°°°° -->हिन्दुस्तान के हिन्दी हैं हम .........|| १.बड़ी मधुर मीठी है ,सुन्दर है सुरीली है | दिल को छू लेने वाली,नाजुक और लचीली है | हर हिंदुस्तानी की जुवां,पर राज है उसका | ऐसी हमार

2

Bhartiya sena.

10 जनवरी 2022
0
1
0

"??°°” सैनिक “°°?? –> वो सैनिक है, वो रक्षक है || 1.न हिन्दू है न मुस्लिम है, वो केवल मानव राशी हैं | न दिन देखें न रात पता हो, वो सच्चे भारतबासी हैं | चाहे गर्मी हो या बर्फ जमे, अपना कर्तव्य निभाते ह

3

Sachcha Deshbhakt.

10 जनवरी 2022
0
1
0

❤❤"️️सोनू-सूद"❤️❤️ -->जन-जन से उसका रिस्ता है,इंसान नहीं वो"फरिस्ता"है || 1.एक द्रश्य देख दिल दहल उठा,उन बेसहाय् परिवारों का | जो निकल पड़े भूँखे प्यासे सब,पैदल ही उन लाचारों का | दिल कांप उठा आँखे बरस

4

Bhartiya sena-2

11 जनवरी 2022
0
1
0

6.जिसने भारत के खातिर, खुद प्रांण न्योछावर कर डाले | सुख दुख यारी नींद चैन, घर परिवार न्योछावर कर डाले | लाल के दुख में डूबे घर मे, क्यों न हम कुछ ऐसा कर डाले | देश-भक्त की पूरी कमी नहीं पर, क्यों न ख

---

किताब पढ़िए