shabd-logo

"जीवन दु:ख से परिपूर्ण कथा है"

9 दिसम्बर 2021

10 बार देखा गया 10

❣️जीवन दु:ख से परिपूर्ण कथा है..

एक रस है इसमे हास्य का,

करुणा की सम्पूर्ण व्यथा है..❣️

एक संध्या ड़ूबती उम्मीदों की है..

एक सुबह गुजरती नींदों की है..

एक फुहार सुलगती बूंदों की है..

एक कविता बिखरती,छंदो की है..

❣️जीवन दु:ख से परिपूर्ण कथा है.. 

एक रस है इसमे हास्य का

करुणा की सम्पूर्ण व्यथा है..❣️

एक देह मूर्छित तैरती हुई,

एक स्थिर-जलमग्न नाव है..

एक सदी की चिलचिलाती धूप है,

एक क्षण भर की झुंझलाती छांव है..

एक पथ है सीधा मोक्ष की ओर,

एक पथिक का घायल पांव है..

❣️जीवन दु:ख से परिपूर्ण कथा है..

एक रस है इसमे हास्य का,

करुणा की सम्पूर्ण व्यथा है..❣️

एक कम्पित-प्रवाहित धारा है..

एक अडिग गिरीधर की राधा है..

एक झलक नही मृदु की इसमे,

एक घूँट विष का आधा है...

❣️जीवन दु:ख से परिपूर्ण कथा है..

एक रस है इसमे हास्य का,

करुणा की सम्पूर्ण व्यथा है..❣️

एक मास बिलखता श्रावन का है..

एक नीरव कोना आंगन का है..

एक मोर नाचता मधुवन का है..

एक धुन है नीरस मुरली की,

एक पीडित ह्रदय मोहन का है..

❣️जीवन दु:ख से परिपूर्ण कथा है..

एक रस है इसमे हास्य का,

करुणा की सम्पूर्ण व्यथा है..❤️

अंशु य़ादव 🇮🇳

1
रचनाएँ
रूहांश
0.0
मैंने कविताओं के द्वारा अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की प्रयत्न किया है.. यह मेरी कविताओं का एक छोटा सा संग्रह है जिसे मैंने आप सबके समक्ष प्रस्तुत किया है.. मैं आशा करती हूं कि आप सब मेरे सब मेरे शब्दों और भावनाओं को समझने का प्रयत्न करेंगे 🙏

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए