shabd-logo

राम

26 अगस्त 2016

150 बार देखा गया 150

|| रामहिं केवल प्रेम पियारा ||

प्रेम ही सम्पूर्ण साधनाओं का सार तत्व है और यही भक्ति का प्राण भी है-

रामहि केवल प्रेम पियारा| जानि लेऊ जो जाननिहारा||(रामचरित मानस)

जप, तप ,शम ,दम ओर नियम चाहे कितने भी साधन कर लिये जायें लेकिन यदि प्रभुचरणों में प्रेम नहीं हो तो उपर्युक्त सारे प्रयास निष्फल चले जायेंगे|

भगवान आशुतोष भोले शंकर ने भी दुखी देवताओं को यही समझाया|

हरि व्यापक सर्वत्र समाना| प्रेम ते प्रकट होई मै जाना||(रामचरित मानस)

भगवान भोलेनाथ ने कहा कि भगवान के लिये कहीं आने जाने की जरूरत नहीं है सभी प्रेमभाव से यहीं प्रार्थना करें तो प्रभु यहीं प्रकट हो जायेगें| ओर हुआ भी यही सभी देवों ने जेसे ही प्रेम परिपूर्ण होकरआर्तभाव से प्रार्थना की वैसेही भगवान प्रकट हो गये| शंकरजी के कहने का तात्पर्य यह है कि प्रेम में ही परमात्मा को प्रकट करने की असीम शक्ति है|

संत नानकदेव ने भी यही कहा था जो उस परमात्मा से प्रेम करता है, वही उसे पा सकता है

विनीत कुमार मिश्र की अन्य किताबें

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए