shabd-logo

बुध का तुला राशी में गोचर राशि अनुसार जानें आपके जीवन में क्या होगा परिवर्तन

30 अक्टूबर 2015

286 बार देखा गया 286
featured image

जीवन की भागदौड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ने से तनाव ने लाइफ स्टाइल में जगह ले ली है। आने वाला समय अच्छाई व बुराई अपने साथ लेकर आता है पर बेहतर जीवनशैली का चुनाव हमें स्वयं ही करना होता है। सोचिए अगर मंथ एंड में आपको यह मालूम हो कि आने वाले पखवाड़े में कौन सा दिन कैसा रहेगा या महत्वपूर्ण दिनों की शुभता-अशुभता को ध्यान में रखते हुए, किए जाने वाले कार्यों का नियोजन कर लिया जाए तो आपके लिए यह बहुत सहायक रह सकता है। इस क्रम में इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं बुध का तुला राशि में गोचर आप के लिए क्या शुभाशुभ परिणाम ला सकता है। 

ज्योतिषशास्त्र के पंचांग खंड अनुसार बुध ग्रह गुरुवार दिनांक 29.10.15 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर अपनी स्वयं राशि को त्यागकर अपने परम मित्र शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करें। वर्तमान में बुध कन्या राशि में मंगल के नक्षत्र चित्रा के दूसरे चरण में चल रहे हैं। बुध तुला राशि में मंगलवार दिनांक 17.11.15 तक विद्यमान रहेंगे। नवग्रह के राजकुमार बुद्धदेव दोहरे स्वभाव के ग्रह हैं। शास्त्रनुसार तुला राशि का संबंध वायु तत्व से है। जब शुक्र व बुध संबंध बनता है तब बुध की चंचलता में अत्यधिक वृद्धि होती है। एक मित्र का दूसरे मित्र के यहां जाना आपको किस प्रकार के फल दे सकता है। अगर आपको यह पहले ही बता दिया जाए तो निश्चित रूप से जीवन की गतिविधियों को सहज करने में मदद मिल सकती है। आइए आपको बुध ग्रह के शुक्र की राशि तुला में जाने के फलों से अवगत कराते हैं।

मेष: प्रेम संबंध जगजाहीर होंगे। निजी जीवन को काम की चिंताओं से दूर रखें। ऑफिस में विवाद के शिकार हो सकते हैं। मानसिक तनाव गुस्से का कारण बनेगा। कोई शुभ कार्यक्रम होना भी संभव है।

वृष: मिक्स्ड परिणाम मिलेंगे। निर्णय लेने से पूर्व परिस्थिति जांचे। स्किन प्रोब्लम परेशान करेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। विरोधी नतमस्तक होंगे। स्वयं में सकरतमकता लाएं।

मिथुन: प्रतिभाओं को दिखाने का मौका मिलेगा। प्रॉफ़ैशन में नई जगह पर तबादला संभव है। भावशील व स्नेहमय स्वभाव के कारण खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत करेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। 

कर्क: स्वाभाव में विशिष्टता आएगी। ग़लत स्वभाव आपको कुंठित करेगा। शराब या सिगरेट पीने जैसी ग़लत आदतों में फंस सकते हैं अतः नशीले चीज़ों से दूरी रखें। पारिवारिक क्लेश की स्थिति बनेगी।

सिंह: आपका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। कला सम्बंधित विषयों में भी रूचि बढ़ेगी। इस समय आपके रिश्ते और मज़बूत होंगे। आपको अपने दोस्तों और भाई-बहनों का भी साथ तथा स्नेह मिलेगा।

कन्या: आमोद-प्रमोद की वृद्धि होगी। सोच-विचार करने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटेंगे व टिप्पणी देने की आदत में इजाफा होगा। मन में ईर्ष्या की भावना उत्त्पन्न होगी।

तुला: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य का वातावरण रहेगा। प्रॉफैशन में सहकर्मियों के ख़िलाफ़ रणनीति बनाएंगे। गंभीर आरोप के शिकार हो सकते हैं। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक: अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक समस्याएं आएंगी। बोलने से पूर्व अच्छी तरह विचार करें। वाणी किसी को ठेस पहुंचा सकती है।

धनु: वरिष्ठ लोगों के साथ मतभेद होगा। निजी जीवन में परेशानियों का सामना होगा। शुभचिंतक आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। सर्दी की तकलीफ़ से परेशान रहेंगे। बेहतर स्वास्थ्य हेतु योग कारगर रहेगा।

मकर: स्वार्थ की भावना व चतुराई बढ़ी चढ़ी रहेगी। क़ामयाबी हेतु आप कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। गाड़ी संभालकर चलाएं दुर्घटना संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन को संचय करने की कोशिश करें।

कुंभ: जीवनसाथी के साथ सुखमय समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। समय आर्थिक रूप से सुखद रहेगा। धन-संपत्ति अर्जित करेंगे। विद्यार्थियों हेतु प्रतियोगिता के लिए समय शुभ है।

मीन: बुरे दिन जल्द ख़त्म होंगे। अत्यधिक सोचने वाली आदत को नियंत्रित करें। बच्चों से कोई ख़ुशी की ख़बर सुनने को मिलेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक शांति का माहौल बना रहेगा।

1

अब संयुक्तराष्ट्र में भी भ्रष्टाचार!

28 अक्टूबर 2015
0
2
0

2

अब संयुक्तराष्ट्र में भी भ्रष्टाचार

28 अक्टूबर 2015
0
3
3

संयुक्तराष्ट्र संघ में चल रहे भयंकर भ्रष्टाचार का अभी-अभी पर्दाफाश हुआ है। शीर्ष स्तर पर हुए भ्रष्टाचार की ऐसी खबर आई है कि उस पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। संयुक्तराष्ट्र की महासभा का अध्यक्ष रिश्वत ले सकता है, यह बात कल्पना के परे है लेकिन अब यह एक सच्चाई बन गई है। 2013 में इस महासभा के अध्यक

3

बुध का तुला राशी में गोचर राशि अनुसार जानें आपके जीवन में क्या होगा परिवर्तन

30 अक्टूबर 2015
0
1
0

जीवन की भागदौड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ने से तनाव ने लाइफ स्टाइल में जगह ले ली है। आने वाला समय अच्छाई व बुराई अपने साथ लेकर आता है पर बेहतर जीवनशैली का चुनाव हमें स्वयं ही करना होता है। सोचिए अगर मंथ एंड में आपको यह मालूम हो कि आने वाले पखवाड़े में कौन सा दिन कैसा रहेगा या महत्वपूर्ण दिनों की शुभता-अशुभता क

4

क्या नेता जी की मौत के बारे में कोई पांचवा सच कभी सामने आएगा?

30 अक्टूबर 2015
0
4
0

कुंवर समीर शाहीफैजाबाद। अयोध्या से सटे फैजाबाद में सरयू नदी के तट पर गुमनामी बाबा की समाधि है जिसपर जन्म की तारीख लिखी है 23 जनवरी। संयोग है कि यही तारीख नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्मतिथि भी है। जबकि मृत्यु की तारीख के सामने तीन सवालिया निशान लगे हैं। समाधि पर अंकित इन सवालिया निशानों की तरह ही गुमन

5

5000 करोड़ की सम्पत्ति का मालिक है छोटा राजन!

1 नवम्बर 2015
0
1
0

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की संपत्ति को लेकर मुम्बई पुलिस ने अनुमान लगाया है कि वह 4 हजार करोड़ से 5 हजार करोड़ की सम्पत्ति का मालिक हो सकता है। इस संपत्ति का करीब 50 प्रतिशत भारत, खासकर मुम्बई में मौजूद है जबकि बाकी आधा हिस्सा विदेशों में निवेश किया गया है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि छोटा राजन चीन क

6

क्या नेता जी की मौत के बारे में कोई पांचवा सच कभी सामने आएगा?

1 नवम्बर 2015
0
5
1

कुंवर समीर शाहीफैजाबाद। अयोध्या से सटे फैजाबाद में सरयू नदी के तट पर गुमनामी बाबा की समाधि है जिसपर जन्म की तारीख लिखी है 23 जनवरी। संयोग है कि यही तारीख नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्मतिथि भी है। जबकि मृत्यु की तारीख के सामने तीन सवालिया निशान लगे हैं। समाधि पर अंकित इन सवालिया निशानों की तरह ही गुमन

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए