shabd-logo

ॐ कि साधना कैसे करे।

2 नवम्बर 2021

24 बार देखा गया 24

🙏ओउम् है परम पिता का नाम जप ले प्यारे ओउम् का नाम🙏 

हम में सब लोग ओउम् का उच्चारण सभी मंत्रों से पहले करते है... आइए जानते है की ओउम् की साधना कैसे करे।

ओउम् के उच्चारण की चार अवस्थाएं होती हैं। 1-ओकार,2-उकार,3-मकार,4-इतिविराम अवस्था।

*#जब हमारा स्थूल शरीर वाचिक  जप के माध्यम से ओउम् का उच्चारण करती हैं तो यह पहली अवस्था कहलाती है।

#जब हमारा सूक्ष्म शरीर मानसिक जप के माध्यम से ओउम् का उच्चारण करती है तो यह दूसरी अवस्था कहलाती है।

#और जब हमारा कारण शरीर पूरी तरह से एकाग्र होकर ओउम् का जाप करती है। यह अवस्था तीसरी अवस्था कहलाती है इस अवस्था में हमारी प्रज्ञा हमारी बुद्धि एक उपासक  तथा ईश्वर उपास्य होते हैं।

#चौथी अवस्था इति विराम की अवस्था है, यह अवस्था मात्रा रहित होती है, यह साधना की सबसे उच्चतम अवस्था है, 

धन्यवाद 🙏

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए