shabd-logo

नीता के बारे में

27 अक्टूबर 2015

473 बार देखा गया 473
featured imageदेश के सबसे अमीर व्यक्ति की पत्नी से बिजनेस वुमन की पहचान बना चुकीं नीता अंबानी का 1 नवंबर को जन्मदिन है। इस मौके पर रणवीर सिंह रावत आपको नीता अंबानी और उनके परिवार से जुड़ी कुछ ख़ास बातें सिलसिलेवार बता रहा है। इस कड़ी में आज हम आपको नीता अंबानी से जुड़े उस इंटरव्यू के बारे में बता रहे हैं, जब उन्होंने अपने शौक के बारे में मीडिया को बताया था।तीन लाख की चाय और डेढ़ करोड़ का हैंड बैगचाय जैसी मामूली चीज भी नीता अंबानी के घर में तीन लाख रुपए की पड़ती है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वे दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड 'नोरिटेक' के कप में चाय पीकर करती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी की ख़ास बात यह है कि इसमें सोने (गोल्ड) की बॉर्डर है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है।‘यानी एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रुपए।नीता अंबानी के पसंदीदा वॉच ब्रैंडनीता अंबानी ब्रांडेड वॉच की भी शौक़ीन हैं। उनके वॉच कलेक्शन में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए से शुरू होती है।हैंडबैग्स की दीवानी नीता अंबानीनीता अंबानी के बैग्स का कलेक्शन भी लाजवाब है। उनकी ज्वैलरी तो हीरे की होती ही है, उनके बैग में भी हीरे जड़े होते हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स के हैंडबैग्स जैसे चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी उनके कलेक्शन में शामिल है। ज्यादातर फंक्शन में नीता अंबानी 'ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच' के साथ देखी जाती है। इन छोटे साइज के क्लच पर हीरे जड़े होते हैं। इनकी कीमत 3-4 लाख से शुरू होती है।रिपीट नहीं होते हैं जूतेनीता अंबानी को स्टाइलिश जूतों का बेहद शौक है। एक इंग्लिश अखबार के मुताबिक, नीता अंबानी की ड्रेस, उनके जूते कभी भी रिपीट नहीं होते हैं। उनके पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के जूतों की शुरुआत ही एक लाख से होती है।

रणवीर सिंह रावत की अन्य किताबें

प्रियंका शर्मा

प्रियंका शर्मा

पैसा बरस रहा है

29 अक्टूबर 2015

1
रचनाएँ
RAWATRANBEER
0.0
रवतरणबीर

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए