shabd-logo

2

13 अक्टूबर 2021

286 बार देखा गया 286
ठाकुर रणवीर ने रूपा को अपना पीए नियुक्त किया। साथ ही रूपा को गांव में घूमकर सभी लोगों के कष्टों के बारे में जानकर एक रिपोर्ट बनाने को कहा गया।


  रूपा ने पाया कि गांव के कुछ लोग बेहद अमीर हैं, कुछ साधारण हैं तो कुछ बेहद गरीब। खेतों में पानी की कमी है। रोजगार कम हैं। गांव के अधिकांश मकान टूटे फूटे हैं। हफ्ते भर में यह रिपोर्ट रणवीर को सौंपी गई।


   रणवीर एक स्वस्थ,जुझारू व्यक्ति था। वह इन सब समस्याओं का समाधान शीघ्र करना चाहता था। अब धन की कमी आड़े आ रही थी।


   रूपा दिव्य दृष्टि की स्वामिनी थी। उसकी दिव्य दृष्टि ने भांप लिया कि रणवीर की पुश्तैनी हवेली में सात गुप्त धन से भरे तहखाने हैं। जिन पर नाग देवताओं का पहरा है। 


   रूपा ने अपनी दिव्य शक्ति से रणवीर को सपने में यह जानकारी दी। रणवीर ने जागते ही नाग पूजा करवाई और सपने में देखी जगहों पर खुदाई शुरू करवाई। उसे अकूत धन मिला। रणवीर ने सबसे पहले अपनी हवेली की मरम्मत, रंग रोगन व सौंदर्यीकरण करवाया। 


   फिर गांव के मकानों की मरम्मत, रंग रोगन करवाया। और रणवीर का गांव स्वर्ग से सुंदर दिखाई देने लगा।


   फिर गांव के खेतों की चकबंदी करवाई। सिंचाई के लिए नहर खुदाई। आवारा पशुओं को बधिया किया। खेती व पशुपालन में उन्नत बीज व उन्नत तकनीकों का प्रयोग किया। गांव वालों को उचित मात्रा में धन अपनी तरफ से प्रदान किया और सब का ऋण माफ कर दिया। बंदरों, सुअरों, जंगली पशुओं, आवारा कुत्तों का उचित समाधान कर दिया।


   अब ठाकुर रणवीर का गांव विश्व की उन्नतशील व श्रेष्ठ गांवों की लिस्ट में आ गया।


   गांव के लिए एक उचित कोष की व्यवस्था की गई। जो एक बैंक के रूप में बिना ब्याज लिए गांव वालों की मदद करे।


   इस सब में रणवीर को तहखाने से मिले धन का 10% ही खर्च करना पड़ा। अन्य 10% धन को उसने उद्योग धंधों में लगवा दिया।


   बाकी 80% धन को उचित रूप से रणवीर ने एक बड़े आधुनिक तहखाने में सुरक्षित रखवा दिया।
6
रचनाएँ
अप्सरा की शादी
5.0
यह किताब बहुत ही सुंदर और मनोरंजक है.

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए