shabd-logo

Galaxy Warrior

9 फरवरी 2023

6 बार देखा गया 6

ये कहानी काल्पनिक है|

कहानी की सुरुआत आज से पांच हजार साल पहले पृथ्वी से एक लाख प्रकास वर्ष दूर बीटा ग्रह से होती है| यह ग्रह बहुत ही सुंदर था चारो तरफ सुंदर वन नदिया झीले और बहुत कुछ था जिसको शब्दों मे कह पाना बहुत मुश्किल है| इस ग्रह पर दुर्दांत नाम का राजा राज करता था| अपनी प्रजा से बेहद प्यार करता था| प्रजा भी अपने राजा से बहुत खुश थी| इसी ग्रह पर पांच बहुत शक्तिशाली और कई शक्ती के मालिक इस ग्रह के रक्षक रहते थे जिन्हे हरा पाना किसी के बस मे ना था| इन पांचो नए मिलकर कडी साधना की जिससे इनकी उर्जा से एक मणी प्रकट हुई| उसी समय आकाश मे इनके देवता कोबो प्रकट होते है और इनसे कहते है कि ये मणी इतनी शक्तिशाली कि अगर किसी गलत हाथ मे आ गई तो तुम्हारे ग्रह को हि नही बल्कि पूरे ब्रह्माण्ड का विनाश कर देगी इसलिए मै इस मणी के दो टुकड़े कर देता हूँ और यह कह कर  वो मणी के दो टुकड़े कर देते है।फिर उन पांचो से कहते है अगर मणी का एक टुकड़ा किसी गलत हाथ मे चला जाए तब दूसरे टुकड़े को सामने रख कर अपनी सारी शक्ती इस टुकड़े मे डाल देना।फिर   देवता कोबो उनको एक छोटा सा दरवाजा देते हुए कहते है यह ब्रह्माण्ड दरवाजा है। इस दरवाजे का उपयोग कर तुम पूरे ब्रह्माण्ड मे कहीं भी किसी भी ग्रह मे पलक झपकते ही पहुंच सकते हो। इतना कहकर देव कोबो अदृश्य हो जाते है। इसके बाद वो पांचो रक्षक मणी के टुकड़े और दरवाजे को लेकर राजदरबार की ओर चल देते है परंतु जब वो राजदरबार पहुंचे है तो वहां राजा को निराश देखते है। वे अपने राजा का अभिवादन कर राजा की निराशा का कारण पूंछते है तब राजा उन्हे अपनी निराशा का कारण बताते है.................

इसके आगे कल।शुभ रात्री


Ashish Kumar की अन्य किताबें

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए