shabd-logo

मानव जीवन की आम धारणा | जीने की राह | भाग -2

17 अप्रैल 2022

34 बार देखा गया 34

article-image

पाठकजनों ने अभी तक भाग-01 पढ़ा, अब भाग- 02 पढ़िए:- भविष्य के लिए कुछ नहीं किया। जिस कारण से उस व्यक्ति का मानव जीवन व्यर्थ गया। 

कबीर जी ने कहा है कि:- 

क्या मांगुँ कुछ थिर ना रहाई। 

देखत नैन चला जग जाई।। 

एक लख पूत सवा लख नाती। 

उस रावण कै दीवा न बाती।।

भावार्थ:- यदि एक मनुष्य एक पुत्र से वंश बेल को सदा बनाए रखना चाहता है तो यह उसकी भूल है। जैसे श्रीलंका के राजा रावण के एक लाख पुत्र थे तथा सवा लाख पौत्रा थे। वर्तमान में उसके कुल (वंश) में कोई घर में दीप जलाने वाला भी नहीं है। सब नष्ट हो गए। इसलिए हे मानव! परमात्मा से यह क्या माँगता है जो स्थाई ही नहीं है। यह अध्यात्म ज्ञान के अभाव के कारण प्रेरणा बनी है। परमात्मा आप जी को आपका संस्कार देता है। आपका किया कुछ नहीं हो रहा। उस वृद्ध की बात को मानें कि पुत्र के होने से वंश वृद्धि होने से संसार में नाम बना रहता है। एक गाँव में प्रारम्भ में चार या पाँच व्यक्ति थे। उनके वंश के सैंकड़ों परिवार बने हैं। उनका वंश चल रहा है। उनका संसार में नाम भी चल रहा है। परंतु शास्त्रोक्त विधि से भक्ति न करने के कारण परमात्मा के विधानानुसार वह भला पुरूष कहीं गधा बनकर कष्ट उठा रहा होगा। वहाँ पर गधे के वंश की वृद्धि करके फिर कुत्ते का जन्म प्राप्त करके वहाँ उस कुल की वृद्धि करके अन्य प्राणियों के शरीर प्राप्त करके असंख्यों जन्म कष्ट उठाएगा। भावार्थ है कि मानव जीवन प्राप्त प्राणी को चाहिए कि सांसारिक कर्तव्य कर्म करते-करते आत्म कल्याण का कार्य भी करे। जिस कारण से परिवार से आने वाली पूर्व पाप की मार भी टलेगी, परिवार खुशहाल रहेगा। अन्यथा शुभ-अशुभ दोनों कर्मों का फल भोगने से कभी सुख तथा कभी दुःख का कहर भी झेलना पड़ता है। 

एक समय दास (लेखक) एक गाँव में तीन दिन का सत्संग-पाठ कर रहा था। उसी परिवार का एक रिश्तेदार एक चार वर्ष के लड़के को साथ लिए आया। चर्चा में उसने बताया कि मुझे चार पुत्र, दो पुत्री संतान रूप में प्राप्त हुई। सबका विवाह कर दिया। मेरे जैसा सुखी हमारे गाँव में शायद ही कोई था। फिर ऐसी नौबत आई कि दो वर्ष में घर उजड़ गया। दो बेटे मोटरसाईकिल पर ससुराल जा रहे थे, दुर्घटना में भगवान के घर चले गए। उनकी पत्नी भी अन्य गाँव में विवाह दी। एक वर्ष पश्चात् एक पुत्र को खेत में ट्यूबवैल पर रात्रि में सर्प ने डस लिया, मृत मिला। चैथा इस दुःख से हृदयघात से चल बसा। सब बहुवे भी चली गई। पत्नी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। यह लड़का बड़ी लड़की का है जिसके सहारे दिन काट रहा हूँ। बेटी को घर पर रखा है। प्रिय पाठकों से निवेदन है कि विवेक से काम लें और मानव जीवन की सच्ची राह पकड़ें, भक्ति अवश्य करें। संतान होना या ना होना यह आपके पूर्व के कर्मों का फल है।


▪️▪️ ▪️▪️शेष अगले भाग में   ▪️▪️▪️▪️

                The Real Knowledge
                    PRESENTED BY
  ||     www.jagatgururampalji.org      ||










5
रचनाएँ
आध्यात्मिक पुस्तक- जीने की राह
0.0
भूमिका जीने की राह पुस्तक घर-घर में रखने योग्य है। इसके पढ़ने तथा अमल करने से लोक तथा परलोक दोनों में सुखी रहोगे। पापों से बचोगे, घर की कलह समाप्त हो जाएगी। बहू-बेटे अपने माता-पिता की विशेष सेवा किया करेंगे। घर में परमात्मा का निवास होगा। भूत-प्रेत, पित्तर-भैरव-बेताल जैसी आत्माऐं उस परिवार के आसपास नहीं आएंगी। देवता उस भक्त परिवार की सुरक्षा करते हैं। अकाल मृत्यु उस भक्त की नहीं होगी जो इस पुस्तक को पढ़कर दीक्षा लेकर मर्यादा में रहकर साधना करेगा।  इस पुस्तक को पढ़ने से उजड़े परिवार बस जाऐंगे। जिस परिवार में यह पुस्तक रहेगी, इसको पढ़ेंगे। जिस कारण से नशा अपने आप छूट जाएगा क्योंकि इसमें ऐसे प्रमाण हैं जो आत्मा को छू जाते हैं। शराब, तम्बाकू तथा अन्य नशे के प्रति ऐसी घृणा हो जाएगी कि इनका नाम लेने से रूह काँप जाया करेगी। पूरा परिवार सुख का जीवन जीएगा। जीवन का सफर आसानी से तय होगा क्योंकि जीवन का मार्ग साफ हो जाता है। इस पुस्तक में, पूर्ण परमात्मा कौन है? उसका नाम क्या है? उसकी भक्ति कैसी है? सब जानकारी मिलेगी। मानव जीवन सफल हो जाएगा। परिवार में किसी प्रकार की बुराई नहीं रहेगी। परमात्मा की कृपा सदा बनी रहेगी। जीने की राह उत्तम मिलने से यात्रा आसान हो जाएगी। जो इस पुस्तक को घर में नहीं रखेगा, वह जीवन की राह उत्तम न मिलने से संसार रूपी वन में भटककर अनमोल जीवन नष्ट करेगा। परमात्मा के घर में जाकर पश्चाताप के अतिरिक्त कुछ हाथ नहीं लगेगा। उस समय आपको पता चलेगा कि जीने की राह उत्तम न मिलने से जिंदगी बर्बाद हो गई। फिर आप परमात्मा से विनय करेंगे कि हे प्रभु! एक मानव जीवन और बख्श दो। मैं सच्चे मन से सत्य भक्ति करूंगा। जीवन की सच्ची राह की खोज करने सत्संग में जाया करूंगा। आजीवन भक्ति करूंगा। अपना कल्याण करवाऊँगा। उस परमात्मा के दरबार (कार्यालय) में आपके पूर्व के जन्मों की फिल्म चलाई जाएगी जिनमें आप प्रत्येक बार जब-जब मानव जीवन प्राप्त हुआ था, आपने यही कहा था कि एक मानव जीवन और दे दो, कभी बुराई नहीं करूंगा। आजीवन भक्ति भी करूंगा। घर का कार्य निर्वाह के लिए भी करूंगा। पूर्ण सतगुरू से दीक्षा लेकर कल्याण करवाऊँगा। जो गलती अबके मानव जीवन में हुई है, कभी नहीं दोहराऊँगा/दोहराऊँगी।
1

मानव जीवन की आम धारणा | जीने की राह | भाग-01

16 अप्रैल 2022
2
0
2

जब तक यथार्थ आध्यात्मिक ज्ञान नहीं होता तो जन-साधारण की धारणा होती है कि:-1) बड़ा होकर पढ़-लिखकर अपने निर्वाह की खोज करके विवाह कराकर परिवार पोषण करेंगे। बच्चों को उच्च शिक्षा तक पढ़ाऐंगे। फिर उनको रोजगा

2

मानव जीवन की आम धारणा | जीने की राह | भाग -2

17 अप्रैल 2022
3
0
0

पाठकजनों ने अभी तक भाग-01 पढ़ा, अब भाग- 02 पढ़िए:- भविष्य के लिए कुछ नहीं किया। जिस कारण से उस व्यक्ति का मानव जीवन व्यर्थ गया। कबीर जी ने कहा है कि:- क्या मांगुँ कुछ थिर ना र

3

मानव जीवन की आम धारणा | जीने की राह | भाग-03

18 अप्रैल 2022
0
0
0

पाठकजनों ने अभी तक भाग-02 पढ़ा, अब भाग- 03 पढ़िए:- संतान होना या ना होना यह आपके पूर्व के कर्मों का फल है। यदि संतान को धर्म-कर्म का ज्ञान नहीं है तो वह चाहे कितनी ही नेक है, कभी न कभी गलती कर ही देगी

4

मानव जीवन की आम धारणा | जीने की राह | भाग -04

19 अप्रैल 2022
3
0
0

पाठकजनों ने अभी तक आपने भाग-03 पढ़ा, अब भाग- 04 पढ़िए:- भक्ति करने की प्रेरणा संत जन देते हैं। सत्संग से जीने की राह अच्छी बनती है।कबीर परमेश्वर जी ने फिर बताया है कि:-बिन उपदेश अचम्भ है, क्

5

सुख सागर की संक्षिप्त परिभाषा | जीने की राह | दूसरा अध्याय

20 अप्रैल 2022
1
0
0

दूसरा अध्याय - सुख सागर की संक्षिप्त परिभाषा | जीने की राह | Writer- Sant Rampal Ji Maharaj सुख सागर अर्थात् अमर परमात्मा तथा उसकी राजधानी अमर लोक की संक्षिप्त परिभाषा बताई है:-शंखों लहर मेह

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए