shabd-logo

भेष का अंग -कबीर

5 मई 2023

7 बार देखा गया 7

माला पहिरे मनमुषी, ताथैं कछू न होई ।
मन माला कौं फेरता, जग उजियारा सोइ ॥1॥

`कबीर' माला मन की, और संसारी भेष ।
माला पहर्‌यां हरि मिलै, तौ अरहट कै गलि देखि ॥2॥

माला पहर्‌यां कुछ नहीं, भगति न आई हाथ ।
माथौ मूँछ मुँडाइ करि, चल्या जगत् के साथ ॥3॥

साईं सेती सांच चलि, औरां सूं सुध भाइ ।
भावै लम्बे केस करि, भावै घुरड़ि मुंडाइ ॥4॥

केसों कहा बिगाड़िया, जो मुँडै सौ बार ।
मन को काहे न मूंडिये, जामैं बिषय-बिकार ॥5॥

स्वांग पहरि सोरहा भया, खाया पीया खूंदि ।
जिहि सेरी साधू नीकले, सो तौ मेल्ही मूंदि ॥6॥

बैसनों भया तौ क्या भया, बूझा नहीं बबेक ।
छापा तिलक बनाइ करि, दगध्या लोक अनेक ॥7॥

तन कों जोगी सब करै, मन कों बिरला कोइ ।
सब सिधि सहजै पाइये, जे मन जोगी होइ ॥8॥

पष ले बूड़ी पृथमीं, झूठे कुल की लार ।
अलष बिसार्‌यो भेष मैं, बूड़े काली धार ॥9॥

चतुराई हरि ना मिलै, ए बातां की बात ।
एक निसप्रेही निरधार का, गाहक गोपीनाथ ॥10॥ 

Yogesh Sharma की अन्य किताबें

1

"स्वतंत्र और संयुक्त भारत की एक दृष्टि"।

29 अप्रैल 2023
2
3
1

जहां मन निर्भय हो और मस्तक ऊंचा हो;   जहां ज्ञान मुफ्त है;   जहां दुनिया को संकीर्ण घरेलू दीवारों से टुकड़ों में नहीं तोड़ा गया है;   सत्य की गहराई से जहाँ शब्द निकलते हैं;   जहां अथक प्रयास प

2

रवींद्रनाथ टैगोर का जीवन इतिहास और कार्य

29 अप्रैल 2023
1
0
1

मैं सोया और स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है। मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है। मैंने अभिनय किया और देखा, सेवा ही आनंद है।" - रवींद्रनाथ टैगोर 7 मई 1861 को पैदा हुए रवींद्रनाथ टैगोर एक प्रसिद्ध भारतीय कवि

3

भारत की खोज

29 अप्रैल 2023
1
0
0

                                                      अहमदनगर किला, 13 अप्रैल 1944 हमें यहां लाए हुए बीस महीने से अधिक हो गए हैं,मेरे कारावास की नौवीं अवधि के बीस महीने से अधिक।अमावस्या का चाँद, अँधे

4

अंखियां तो झाईं परी -कबीर

5 मई 2023
0
0
0

अंखियां तो झाईं परी, पंथ निहारि निहारि। जीहड़ियां छाला परया, नाम पुकारि पुकारि। बिरह कमन्डल कर लिये, बैरागी दो नैन। मांगे दरस मधुकरी, छकै रहै दिन रैन। सब रंग तांति रबाब तन, बिरह बजा

5

कबीर के पद -कबीर

5 मई 2023
2
2
0

प्रेम नगर का अंत न पाया, ज्‍यों आया त्‍यों जावैगा॥ सुन मेरे साजन सुन मेरे मीता, या जीवन में क्‍या क्‍या बीता॥ सिर पाहन का बोझा लीता, आगे कौन छुड़ावैगा॥ परली पार मेरा मीता खड़िया, उस मिलने का ध्‍यान

6

जीवन-मृतक का अंग -कबीर

5 मई 2023
0
0
0

कबीर मन मृतक भया, दुर्बल भया सरीर । तब पैंडे लागा हरि फिरै, कहत कबीर ,कबीर ॥1॥ जीवन तै मरिबो भलौ, जो मरि जानैं कोइ । मरनैं पहली जे मरै, तो कलि अजरावर होइ ॥2॥ आपा मेट्या हरि मिलै, हरि मेट्या सब

7

भेष का अंग -कबीर

5 मई 2023
0
0
0

माला पहिरे मनमुषी, ताथैं कछू न होई । मन माला कौं फेरता, जग उजियारा सोइ ॥1॥ `कबीर' माला मन की, और संसारी भेष । माला पहर्‌यां हरि मिलै, तौ अरहट कै गलि देखि ॥2॥ माला पहर्‌यां कुछ नहीं, भगति न आई

8

मधि का अंग -कबीर

5 मई 2023
2
0
0

`कबीर'दुबिधा दूरि करि,एक अंग ह्वै लागि । यहु सीतल बहु तपति है, दोऊ कहिये आगि ॥1॥ दुखिया मूवा दु:ख कौं, सुखिया सुख कौं झुरि । सदा अनंदी राम के, जिनि सुख दु:ख मेल्हे दूरि ॥2॥ काबा फिर कासी भया,

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए