shabd-logo

दुर्गा भजन

25 दिसम्बर 2021

12 बार देखा गया 12
आओ जगदम्बे मां
 हृदय आसन पर बैठाएं

भक्ति की बाती लेकर अम्बे
ज्ञान के दीप जलाए

आओ जगदम्बे मां
हृदय आसन पर बैठाए

जप की माला लेकर अम्बे
श्रृद्धा सुमन चढ़ाए

आओ जगदम्बे मां
हृदय आसन पर बैठाए

भजन कीर्तन की ओढ़ा चुनरिया
प्रेम भाव का भोग लगाएं

आओ जगदम्बे मां 
हृदय आसन पर बैठाए

मां मेरी सगुण"साकार"
मां मेरी निर्गुण "निराकार"
मां का ध्यान लगाए

आओ जगदम्बे मां
हृदय आसन पर बैठाएं

मां की कृपा से खेल-खेल में
पद निर्वाण पा जाएं

आओ जगदम्बे मां
हृदय आसन पर बैठाए ।article-image

अन्य डायरी की किताबें

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए