shabd-logo

स्वच्छ भारत अभियान

11 मई 2015

350 बार देखा गया 350
श्री नरेंद्र मोदी जी प्रेरित स्वच्छ भारत अभियान हेतु स्व लिखित गीत # स्वच्छ भारत अभियान # सुन्दर स्वच्छ हो भारत अपना बढ़े जन गण मन का मान | स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ भारत अभियान | १ | गाँव स्वच्छ शहर स्वच्छ हो | स्वच्छ चौक पथ राह | आओ मिलकर ठाने अबकी जहाँ चाह वहां राह | चलें परस्पर हाथ पकड़कर करते हैं ये काम | स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ भारत अभियान |२| श्वेत स्वच्छ नदिया बलखाएं नित हरित वृक्ष लहराएं | सुन्दर हो घर आँगन सबका मिलकर कदम बढ़ाएं | जागे स्वयं जगाएं सबको दे सबको ये ज्ञान | स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ भारत अभियान |३| रोगमुक्त हो दोषमुक्त हो पुण्य भूमि भारत सुखधाम | हरियाली हो खुशहाली हो श्यामल निरामया सुफलाम | सुन्दर स्वस्थ स्वच्छ भारत का अब होगा ये गान | स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ भारत अभियान |४| एक जाग्रति अलख जगे फैले सूर्य किरण के जैसे | स्वच्छ देश हो स्वच्छ विश्व हो स्वर्ग लोक के जैसे | सपथ स्वछता की ले सब अब बने भारत देश महान | स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ भारत अभियान |५ | -आमोद पंडित बी बी डी यू लखनऊ

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए