shabd-logo

काल

13 अक्टूबर 2021

59 बार देखा गया 59
काल 
   रोहन एक पढ़ा-लिखा बेरोजगार युवक है. मौजूदा भ्रष्टाचार और आरक्षण के कारण वह  बेरोजगार है. वह सोचता है काश वह देश का प्रधानमंत्री होता तो वह चपरासी से लेकर डीएम तक हर नौकरी का एक ही टेस्ट लेता. एक ही बार में  2 लाख बेरोजगारों का भला हो जाता.


   रोहन के पिता को कुछ बदमाश खत्म कर देते हैं. रोहन इसकी गुहार थाने - पटवारी तक लगाता है. लेकिन कोई उसकी मदद नहीं करता. सब खुश होकर अपराधी का साथ देते हैं. आखिर वह परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए एक पहाड़ी की चोटी पर चढ जाता है. तभी वह कूदने वाला होता है कि एक व्यक्ति उसे पकड़ लेता है और समझाता है ऐसा क्यों कर रहे हो? रोहन रोते हुए अपनी सब समस्या उसे बताता है. 


   व्यक्ति बोलता है मै स्वस्तिक हूं. आज से हर पापी का अंत होगा और तुमहे  न्याय मिलेगा. स्वस्तिक एक सोने के दिए को अपनी जेब से निकालता है और कहता है ए जिन! मुझे ऐसी शक्ति दो जिससे मैं इस भाई की मदद कर सकूं. जिन एक काला चश्मा निकालकर स्वस्तिक को देता है और बोलता है इस से  हर पापी को दंड मिलेगा. स्वस्तिक  चश्मा उसे देता है रोहन चश्मा पहन लेता है. चश्मा पहनते ही रोहन के अंदर चमत्कारी बदलाव आ जाते हैं.


   अब वह थानेदार और पटवारी के पास जाता है. उन्होंने अपराधी से बहुत घूस ले रखी है. वह उल्टा रोहन को ही पकड़ने की कोशिश करते हैं और उसे मारने की कोशिश करते हैं. अचानक रोहन एक हाथ से ही उन सब का वध कर देता है. इसके बाद एक-एक करके चश्मे की चमत्कारी शक्ति से सब दुष्टों का वध करने लग जाता है. उसका नाम अब काल रोहन हो जाता है.


   काल के कारनामे 
    काल इसके बाद एक समुद्री यात्रा पर चला जाता है. समुद्री यात्राओं से उसे बड़ा लाभ होता है. इस प्रकार वह पूरे विश्व का भ्रमण कर लेता है. अब वह एक बहुत बड़े प्रायद्वीप पर पहुंचता है. इस द्वीप पर एक बहुत बड़ा फंक्शन हो रहा होता है. वहां के राजा की लड़की 18 वर्ष की हो गई थी. इस खुशी में वहां फंक्शन हो रहा होता है.
  

  आज उस लड़की का स्वयंवर है. काल भी सुंदर वेशभूषा में ही वहां पहुंचता है. वह लड़की काल के सुंदर व्यक्तित्व से प्रभावित होती है और वरमाला काल के गले में डाल देती है. अब वहां की परंपरा के अनुसार वहां का राजा काल को बनाया जाता है. राजा बनते ही काल कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाता है.   


  सारे देश में समान नागरिक संहिता लागू कर देता है.


खेती को हानि पहुंचाने वाले सभी जानवरों को मरवा देता है.


  सभी अपराधियों को मरवा देता है.


  थोड़ा सा टैक्स बढ़ाकर व मितव्ययता कर अपने देश का सारा विदेशी कर्जा चुका देता है.

  
  सेना का सशक्तिकरण कर अपने सभी विवादित क्षेत्रों को अपने शत्रु देशों से वापस छीन लेता है.

  
  जहां एक आदमी की जरूरत है,  वहां पांच आदमी कार्य पर लगा देता है और बेरोजगारी को खत्म कर देता है.


  20 सालों तक किसी भी शिशु के जन्म पर रोक लगा देता है. जिससे देश की 2 अरब की जनसंख्या 2 करोड़ ही रह जाती है.

   
   इस प्रकार देश समस्या मुक्त, बहुत अमीर व विकसित हो जाता है.

  
   तंबाकू बीड़ी शराब और अन्य मादक पदार्थों पर रोक लगा देता है.


   निर्यात का आधा ही आयात करने की अनुमति देता है.


   बेसहारों के रोजगार व रहने की व्यवस्था करता है.


   चीन की तरह बहुमंजिला खेत बनवाता है जिससे अन्न के मामले में देश पूर्ण रूप में आत्मनिर्भर हो जाता है.



        अब काल एक बहुत विकसित देश का राजा है.

      

     काल का दरबार लगा है। तभी एक सिपाही दौड़ते हुए आता है और कहता है। महाराज पड़ोसी देश से फटे पुराने कपड़े पहने गरीबी के हाल में करीब दो करोड़  शरणार्थी हमारी सीमा के करीब आ रहे हैं। काल कहता है कोई बात नहीं। उन सबको समुद्र में स्थित वीरान टापू पर बसा दो और वहां प्रशासन व अन्य सब सुविधाएं प्रदान करो। 30 साल तक उनका कोई बच्चा ना हो इसका ध्यान रखो। सिपाही कहता है जो आज्ञा महाराज। शरणार्थियों को अब उस टापू पर बसा दिया जाता है। 30 साल में वे केवल  सौ डेढ सौ ही रह जाते हैं।



   काल और अफ्रीकन

   तभी अफ्रीकन महाद्वीप के राजाओं का दूत मंडल काल से मिलने आता है. दूत मंडल का अध्यक्ष बोलता है, हे महान काल! हम आपसे बहुत प्रभावित हैं.  हमारे देशों को भी अपनी छत्रछाया में ले लें. आज से आप हमारे सम्राट हुए. अफ्रीकन महाद्वीप में 80 के करीब छोटे बड़े देश थे.  काल सारे अफ्रीकन को एक ही देश घोषित करता है।
  

    सभी देशों की सारी सेनाएं  मिलाकर एक बड़ी सेना बनाई जाती है. गरीबों को रोजगार दिया जाता है.


    30 वर्ष तक नए बच्चों के जन्म पर रोक लगा दी जाती है.


    सारे अफ्रीकन में एक ही कानून व एक ही झंडा लागू कर दिया जाता है.


    एक मुद्रा व एक ही टैक्स लागू किया जाता है.


    एक ही पाठ्यक्रम सारे अफ्रीकन में लागू किया जाता है.
  

   कुछ ही वर्षों में अफ्रीकन एक सशक्त संपन्न देश बन जाता है. वहां की जनसंख्या 2 अरब से घटकर एक करोड़ ही रह जाती है.
Papiya

Papiya

🌷🌷

18 नवम्बर 2021

Shakti

Shakti

Great

13 अक्टूबर 2021

2
रचनाएँ
चमत्कारी जिन्न
5.0
चमत्कारी  जिन्न     स्वस्तिक एक 35 वर्षीय युवक है। लेकिन वह अभी भी बेरोजगार है। छोटे-मोटे काम कर के वह अपनी जीविका चलाता है। देवभूमि उत्तराखंड के एक छोटे से पहाड़ी गांव में वह रहता है। यद्यपि वह पोस्ट ग्रेजुएट है।           वह बहुत गरीबी में अपने दिन काट रहा है। एक दिन वह अपने छोटे से खेत में हल जोत रहा था कि उसे अचानक ऐसा लगा कि हल की फाल किसी ठोस चीज से टकरा गई है। उसने ध्यान दिया तो पाया कि यह कोई छोटा सा सोने का प्राचीन दिया था। उसने दीए को  साफ किया तो दिया चमचमाने लगा।      स्वस्तिक बहुत खुश हुआ. वह शाम को नहा धो कर व भोजन कर सो गया। रात को कुछ अजीब सी आवाज सुनकर वह उठ गया। उसने देखा कि वह दिया चांद की रोशनी में चमक रहा है। उसने जैसे ही दिए को  छुआ, एक जिन्न प्रकट हुआ और बोला मेरे आका  क्या हुकुम है? स्वस्तिक बोला तुम कौन हो? जिन्न बोला मेरे आका! मैं एक जिन्न हूं और रोज आपकी तीन ख्वाहिशें पूरी कर सकता हूं। स्वस्तिक बहुत खुश हुआ।     स्वस्तिक बोला मुझे पूरे ब्रह्मांड की सैर कराओ। जिन्न ने स्वस्तिक को अपनी पीठ पर बैठाया और सारे  ब्रह्मांड की सैर पर ले गया। एक जगह स्वस्तिक ने पानी का एक ग्रह देखा। स्वस्तिक बोला भाई मेरे सूखे खेतों को इसमें से थोड़ा पानी मिल जाता तो कितना अच्छा होता। जिन्न ने कहा अब से ऐसा ही होगा।    एक अन्य जगह स्वस्तिक ने एक हीरों से बना हुआ ग्रह देखा। स्वस्तिक वहां से कुछ कीमती हीरे उठा लेता है। घूम फिर के वे अपने घर वापस आ जाते हैं। स्वस्तिक ने हीरे बेचकर अपना सब कर्जा माफ कर लिया और अपने लिए सुंदर मकान बनवाया। फिर उसने कुछ  खेत खरीदे और अत्याधुनिक तरीके से खेती करवाने लगा। उसने एक उन्नत अत्याधुनिक डेरी फार्म भी बनवाया। स्वस्तिक बहुत अमीर हो गया था।      अब जिन्न को लेकर स्वस्तिक फिर हीरक ग्रह पर गया और वहां से उसने कुछ कीमती हीरे ले लिए और घर आ गया। अब उन हीरों से प्राप्त धन से उसने अपने प्रांत और देश की गरीबी दूर कर दी तथा अपने प्रांत व देश का विदेशी कर्ज भी माफ कर दिया।    विकराल    विकराला पाताल लोक का राजा बना। विकराला जब पाताल लोक का राजा बना तो वहां की आबादी लगभग 7 अरब थी। विकराला क्रूर लेकिन बुद्धिमान शासक था। पाताल लोक की बढ़ती हुई जनसंख्या से पहले के राजा भी परेशान थे। विक्राला ने कुछ योजनाएं बनाई।    

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए