shabd-logo

मदर डे पर विशेष

9 मई 2023

10 बार देखा गया 10
article-imageमां! ऐ! मां! 
रहने दो भूख नहीं है,
 तू हर रोज कार्य
 करती है लेकिन
 थकती नहीं 
कहां से लाती है 
इतना साहस और शक्ति 
मां ऐ मां 
रहने दो भूख नहीं है।
 बचपन से आज तक
 तेरा प्यार कम न
 हुआ जैसा पहले था 
अब भी बल्कि और
आज दुगना हुआ
 यह सब कर के तुझे
 मिलता क्या है;
 हर पल तू
 खुशियां ही लूटाती है
 मां ऐ मां
 रहने दो भूख नहीं है।
 ममता का तू तो 
सागर है,
 बार-बार गलतियों
 पर भी तू क्षमा कर देती है
 अपने बच्चों के खातिर
 तू भगवान से भी
 लड़ जाती है
 मां ऐ मां 
रहने दो भूख नहीं है।
 मैंने देखा है कई बार
 तुझे भूखे पेट सोते
 पूछने पर कई बार
 बहाना बनाते कि 
पेट भरा है
 मां ऐ मां 
रहने दो भूख नहीं है।
 तुझ सा महान 
न कोई है,
 न कोई होगा।
 और न कोई था,
 क्योंकि तुम मां है मां
 तू जननी है
 तेरा ही प्रगटिकरण
 तो यह सारी सृष्टि है
 मां ऐ मां
 रहने दो भूख नहीं है।
 अंत में क्या लिखूं,
 तुझ पर ऐ मां 
तेरा ही तो लिखावट हूं
 मैं इस धरा पर,
 ऐ मां तू आशीष देना मुझे
 तेरे चरणों में ही 
सदा निवास करूं
 मां ऐ मां
 रहने दो भूख नहीं है।
 मां ऐ मां....

आर्यन मौर्या की अन्य किताबें

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए