तन मन धन सब अर्पण किया,
जीवन की सफलता के लिए।
सफलता का स्वाद मीठा होता,
हर मनुष्य की जिंदगी के लिए।।
सफलता चुनौतियों को,
हराकर छीनी जाती है।
संकट होते हैं हजार,
हर मुश्किल सहन की जाती है।।
डर निकल जाता है,
सफलताएं जब मिलती है।
मनुष्य के सोचने का नजरिया,
सफलताएं बदलती है।।
बढ़ जाता है साहस,
कुछ करने के लिए।
मनुष्य की जिंदगी बदल जाती,
उम्र भर के लिए।
जोश और जुनून की राह पर,
एक नई ऊर्जा और दिशा मिल जाती है।
सफलता सदैव जिंदगी में,
मधुर अनुभव कराती है।।
मधुर अनुभवों के साथ ,
सफलताएं तुझे आगे भी पाना है।
तेरे मनुष्य जीवन के लिए,
हर राह कण्टक पथ आना है।।
सम्मान और पुरस्कार,
तुझे मिलते रहेंगे बदलना मत तुम।
जिंदगी की सफलता के साथ,
सद्चरित्र और सद्गुणों को भूलना मत तुम।।