shabd-logo

दिल ही तो है 💞 2

29 मार्च 2023

12 बार देखा गया 12
युवराज और विराट पहुंचते है. वहा एक लड़की शॉर्ट स्कर्ट और टॉप पहने इंतजार कर रही थी।

विराट :- तेरी मेनका तेरा वेट कर रही है।

युवराज :- शट up.. वो आगे बढ़ जाता है. वो लड़की उससे गले मिल. हैई.!युवी.. कबसे वेट कर रही हु.!!

युवराज :- है, पूजा!!ये मेरे काम की जगह है. प्लीज.!!

पूजा :- ok. फाइन but आज हम क्लब मे मिलिंगे okk.

युवराज :- डन.!!वो चली जाति है.. वही रात क़ो क्लबिंग के बाद घर पे युवराज और विराट बाते करते है.।

विराट :- क्या. युवी ये पूजा तुझे ओपनली लाइन मारती है, बाकि सब लड़किया भी तेरी बाहो मे आने क़ो बेक़रार है और तू.!!

युवराज :- क्या बोल रहा है.. मे किसी क़ो पसंद नहीं करता.!!

विराट :- अब ये पसंद क्या होती है।

युवराज :- ज़ब वो आएगी जो is दिल पे राज़ करेगी. तो मे उसे पसंद करूंगा.. और मरूंगा उसपे  बिकोज़ i बिलीव इन love.!!!

विराट हसते हुए :- देख युवी ये प्यार व्यार ना फिल्मो मे अच्छा लगता है. रियल मे नहीं होता है।

युवराज उसके कंधे पर हाथ रख :- होता है यार होता है.!!धीरे धीरे एहसास होता है, प्यार जो एक नास्तिक क़ो आस्तिक बना दे, प्यार वो तङप है जो प्यास बढ़ा देती है.., हर पल धीरे और खुलके / खिलके बाहर आता है। वो एक जो तुम्हारा सब कुछ बन जाये जो वो मिल जाय तो कुछ बाकि ही नहीं रहता..!!समझा..!!

विराट 🙏🏻🙏🏻:- धन्य है आप युवी महाराज.!!वैसे तू ना डारेक्टर बन जा.., क्या भाषण दिया है प्यार पर कसम से मूवी बना ले हिट होंगी.!!

युवराज :- अच्छा, बेटा रुक तुझे ही हीरो का रोल देता हु.. दोनों भागते लड़ते थक कर बेड पर गिर के हसने लगते है।





(पनाह अनाथालय )------

राधिका :- हाय. कब मिलेगा मेरा राजकुमार.!!

अनिका (इशारे ) :- ऐसा कुछ नहीं होता.!!

राधिका :- क्यों नहीं. देखना कोई ऐसा जो तुझे भी मिलेगा.. तेरे दर्द की दवा. तेरा प्यार बनेगा.!!

अनिका (इशारे ) हस्ते हुए :- मुझ जैसी गूंगी से सिर्फ हमदर्दी कर सकते है. लोग प्यार नहीं.!!

राधिका :- क्यों मे नहीं करती तुझसे प्यार.!!दादी नहीं करती.. वैसे भी दादी कहती है.. प्यार दिल से होता है.. शक्ल सूरत से नहीं.!!

अनिका (इशारे):-मुझे नहीं लगता और मे ऐसे उम्मीद भी नहीं रखना चाहती जहाँ सिर्फ दर्द मिले.. सो जा.!

राधिका उसके बगल मे लेटते हुए :- ok. ज़ब कोई आएगा और तेरा दिल चुरा लेगा ना तब बात करेंगे is बारे मे.!!

दोनों सो जाति है।





अगले दिन युवराज :- चल ना आज बाइक राइड पे चलेंगे.!!

विराट :- is वक़्त नहीं यार अभी बहुत ट्रेफिक होगा.!!

युवराज उसे खिंचते हुए :- अभी मतलव अभी इसी वक़्त चल.. वो उसे बाइक के पास ले जा कर बाइक स्टार्ट कर देता है की विराट बैठ जाता है.



इधर अनिका और राधिका भी वही आई थी की अनिका की नज़र रास्ते पर छोटे से पपी  पर जाति है.. जो गाड़ियों से बचने की कोशिश कर रहा था. अनिका झट से वहा चलि जाति है. और उसे अपनी गोद मे उठा लेती है। रास्ते के बीच ऐसे अनिका के आने से सारी गाड़िया रुक जाति है.. काफ़ी ट्रेफिक लग जाता है. कोई चिल्लाता है "रे, ओ लड़की हट.. मरना है क्या.?"

वही युवराज और विराट वहा आ जाते है।

विराट झललाते हुए :- बोला था ना मेने की ट्रेफिक होगा. देख अब.

युवराज उसे बाइक पकड़ाते हुए :- रुक मे देखता हु..!!वो नीचे उत्तर के आगे बढ़ जाता है. वो देखता है.. रास्ते के बीच ओ बीच एक लड़की पिंक कलर की शॉर्ट कुर्ती. जींस, हाफ पोनी मे बांधे बाल. कानो मे प्यारी बलिया, काजल से सजी आँखे और उन आँखों मे प्यार,, बार बार अपने बालो की कुछ लटो क़ो पीछे करती हुई एक पपी क़ो लेके अपनी गोद मे बैठी हुई थी।युवराज उसे देखता रह जाता है..

तभी विराट आवाज देता है, "युवी क्या हुआ. चल.!!"

युवराज का ध्यान टूटता है वो विराट क़ो इशारा करता है की आया तभी वो वापस देखता है टो वो लड़की वहां नहीं थी।

इधर राधिका अनिका क़ो खींचकर ले जाति है एक साइड खड़ा कर उसे डांटने लगती है. "बेवकूफ हो क्या.? ऐसे रास्ते के बीचॉबीच कौन जाता है.. सारा ट्रेफिक जेम करवा दिया!!"

अनिका (इशारे ):- मे बस is क़ो बचाने के लिए गई थी. वो पपी क़ो दिखाती है।

राधिका :- कमाल है मैडम जुबान टो चलती नहीं पर फ़िक्र सबकी करनी है.. अब चले.!!दोनों चलि जाति है।

वही विराट :- अब चले, ट्रेफिक क्लियर हो गया।

युवराज उसके पीछे बैठते हुए :- कुछ नहीं चल.!!

विराट ड्राइव करते हुए :- वैसे क्या देख रहा था।

युवराज :- वो लड़की यार क्या खूबसूरत थी.??

विराट झट से बाइक रोक :- what.??लड़की तू लड़की देख रहा था. कहा है.?

युवराज :- यार वो थी ही प्यारी पता नहीं कब दुबारा मिलेगी .!!

विराट :- ओ सेहजादे जरुर स्वप्न परी होंगी.. जो तुझे दिख गई.. तभी टो आई और निकल गई क्युकी मेने वहा कोई लड़की नहीं देखि.!!

युवराज उसके सर पर मार के :- अब तुम चलो सेवकराम. वर्ना., शहजादे का मूड खराब हो जायेगा.!!

राधिका और अनिका बहुत ख़ुश थी बच्चों का कोमीतीशन बहुत अच्छे से हुआ.. और वही युवराज रात क़ो सोने की कोशिश करता है. तो अनिका का चेहरा उसकी आँखों के सामने आ जाता है। वो उठके बैठ जाता है "कौन हो यार.. क्यों मेरी नींद उडाने क़ो तुली हुई हो.!"हाथ फैला कर बेड पे गिरते हुए "हाय, क्या होगा.. आगे.. मिलूंगा क्या तुमसे.?"वो सोचते सोचते सो जाता है।









....++++++++++++++++.........


Jaimini brahmbhatt की अन्य किताबें

2
रचनाएँ
दिल ही तो है 💞
0.0
ये कहानी है अनिका की, जो बहुत मासूम हैं और उसके चेहरे पर मुस्कान हमेशा रहती है। हां ये बात अलग है की वह बोल नहीं सकती लेकिन क्या प्यार करने के लिए बोलना जरुरी है ?क्या हो ज़ब एक ना बोलने वाली लड़की को एक लड़के से प्यार हो जाये ? क्या प्यार करने के लिए बोलना जरुरी है ? क्या इस प्यार को दुनिया समझेगी ? युवराज और अनिका की इस कहानी में क्या होगा जानने के लिए पढते रहिये "Dil Hi To Hai" और बने रहिए कहानी के साथ 🙂

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए