shabd-logo

खचेडू और शादी

8 फरवरी 2022

42 बार देखा गया 42
पुराने जमाने में शादियां कराने का काम नाई किया करते थे। ऐसे ही एक दिन खचेड़ू नाई अपने दोस्तों को बता रहा था कि कैसे-कैसे लोग उसके पास आते हैं।
एक बार लड़की वालों ने बताया कि उनकी लड़की हमेशा एक पैर पर नाचती रहती है। लड़के वालों ने कहा कोई बात नहीं हमारा लड़का भी सबको एक नजर से देखता है। बाद में पता चला कि लड़की लंगड़ी है और लड़का काना।
ऐसे ही एक सज्जन लड़का देखने गये और पूछा आपका लड़का क्या कर रहा है। लड़के वालों ने कहा हमारा लड़का तो अभी पढ़ रहा है। लड़की वाले उठकर चलने लगे और बोले कोई बात नहीं हम फिर कभी आ जाएंगे।
एक बार लड़के वाले लड़की देखने पहुंचे। लड़की वालों ने का हमारी लड़की तो पढ़ रही है। लड़के वाले बोले हमारा लड़का कौन सा बच्चा है जो किताब फाड़ देगा।
ऐसा ही एक किस्सा है जब किसी ने बताया कि उनका लड़का ics है। तब किसी ने कहा कि लड़की के पिताजी भी pcs हैं। बाद में पता चला कि लड़का आइस्क्रीम सेलर है और लड़की का पिता पटेटो चिप्स सेलर है।
एक और किस्सा है मुंह दिखाई में सास ने बहू को सौ रुपए दिये। बदले में बहू ने भी सौ रुपए निकालकर सास के आगे रख दिए और ताश के पत्ते दिखाते हुए बोली चल अब शो कर।
एक और किस्सा है सेठ करोड़ी मल के तीन लड़के थे और तीनों तोतले। जो भी उनको देखने आता उनकी बोली सुनकर भाग जाता। तब सेठ ने उनसे कहा आज हम लड़कीयां देखने जा रहे हैं। कुछ भी हो जाए तुम तीनों बोलना मत। तीनों लड़की वालों के पहुंच गए। उनकी खूब खातिरदारी हुई।  पर तीनों में से कोई बोला नहीं। लड़की वाला बड़े लड़के से बोला तुम तो बहुत सुंदर लग रहे हो। अपनी तारीफ सुनकर लड़का तुरंत बोल पडा 'अभी टो मैने टंदन ती टिपिया नहीं लदाई है नहीं टो और टूनदर लगता'। उसकी बात सुनकर दूसरा लड़का बोल पड़ा 'पीटा जी ने मना तिया था ति बोलियो मत।' फिर क्या था तीसरा लड़का भी बोल पड़ा 'टूम बोले टूम बोले हम टूपई टाप।'
उनकी आपस में बात चल रही थी कि तभी तीनों बहनों में से एक के ऊपर कीड़ा आकर बैठ गया। वो जोर से चिल्लाई 'तीडा-तीडा'। उसकी चीख सुनकर दूसरी बोल पड़ी 'पतडो-पतडो'। फिर तीसरी भी बोल पडी 'तहाँ है, तहाँ है।' जब पता चला तीनों लड़के ही नहीं तीनों लड़कियां भी तोतली हैं तो सब को हंसी आ गई।
ऐसे ही एक बार लड़के वालों ने लड़की से पूछा बेटी क्या-क्या खा बना लेती हो। लड़की तुरंत बोली दिमाग खा लेती हूं और बेवकूफ बना लेती हूं।
एक सज्जन लड़की बालों से बोले हम आपकी लड़की का हाथ मांगने आए हैं। लड़की वाले बिगड़ पड़े और बोले ले जानी है तो पूरी लड़की ले जाओ हम किस्तो में लड़की नहीं देंगे।
6
रचनाएँ
हँसी मोहल्ला
0.0
हास्य कहानियाँ
1

खचेडू और यक्ष प्रश्न

1 फरवरी 2022
4
1
0

खचेडू तालाब के किनारे बैठा था। तभी वहां महाभारत के यक्ष के पड़ पड़ पड़ पोते प्रकट हुए और खचेडू से प्रश्न पूछने शुरू कर दिए।यक्ष - कौन सी कली कभी खिलती नहीं है?खचेडू- छिपकली यक्ष - ऐसा कौन सा गेट है

2

खचेडू और शादी

8 फरवरी 2022
3
2
0

पुराने जमाने में शादियां कराने का काम नाई किया करते थे। ऐसे ही एक दिन खचेड़ू नाई अपने दोस्तों को बता रहा था कि कैसे-कैसे लोग उसके पास आते हैं।एक बार लड़की वालों ने बताया कि उनकी लड़की हमेशा एक पैर पर न

3

खचेडू और अंग्रेज

1 मार्च 2022
1
0
0

खचेडू किसी अंग्रेज को अपने गांव में लेकर आ गया। गाँव मे उसे एक बकरी दिखी। अंग्रेज ने पहले कभी बकरी नहीं देखी थी। वह बकरी देखकर बोल पड़ा कि ओ मेन टूम्हारे गाँव मे सींग वाला कुत्ता होता। थोड़ी दूर चलने पर

4

खचेडू और फुल फॉर्म

15 मार्च 2022
0
0
0

खचेडू अपने दोस्तों के साथ पेड़ के नीचे बैठा था। उनमें बातें चल रही थीं।खचेडू- भारत में 6 प्रकार के डॉक्टर पाए जाते हैं।1) पड़ोसी : जो बुखार आने पर क्रोसिन खाने की सलाह देते हैं।2) पसारी : जो 1 या 2 रुपय

5

होली की खुमारी

16 मार्च 2022
0
0
0

होली से पहले हमारे यहाँ होली मिलन समारोह था। मैने अपनी कुछ सहेलियों को बुलाया और चाय नाश्ते के प्रोग्राम रखा। सबने भाँग की चाय पी फिर चाय नाश्ता करने के बाद गपशप चली। फिर सखियां बन्दर के ऊपर रंग

6

खचेडू फ्लाइट में

28 सितम्बर 2022
0
0
0

खचेड़ू को पहली बार फ्लाइट में जाने का मौका मिला। जब वो जाने लगा तो दादी ने उससे कहा कि जहाज की खिड़की से हाथ बाहर मत निकालना और कहीं जाओ तो अपनी सीट पर रुमाल रख के जाना।वह पूरे परिवार के साथ हवाई जहाज म

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए