shabd-logo

लोक आस्था का पर्व - छठ

9 नवम्बर 2021

29 बार देखा गया 29

*छठ.......💐💐*

जब विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता की स्त्रियां अपने सम्पूर्ण वैभव के साथ सज-धज कर अपने आँचल में फल ले कर निकलती हैं तो लगता है जैसे संस्कृति स्वयं समय को चुनौती देती हुई कह रही हो, "देखो! तुम्हारे असँख्य झंझावातों को सहन करने के बाद भी हमारा वैभव कम नहीं हुआ है, हम सनातन हैं, हम भारत हैं। हम तबसे हैं जबसे तुम हो, और जबतक तुम रहोगे तबतक हम भी रहेंगे।"

छठ के दिन नाक से माथे तक सिंदूर लगा कर घाट पर बैठी स्त्री अपनी हजारों पीढ़ी की अजियासास ननियासास की छाया में होती है, बल्कि वह उन्ही का स्वरूप होती है। उसके दउरे में केवल फल नहीं होते, समूची प्रकृति होती है। वह एक सामान्य स्त्री सी नहीं, अन्नपूर्णा सी दिखाई देती है। ध्यान से देखिये! आपको उनमें कौशल्या दिखेंगी, उनमें मैत्रेयी दिखेगी, उनमें सीता दिखेगी, उनमें अनुसुइया दिखेगी, सावित्री दिखेगी... उनमें पद्मावती दिखेगी, उनमें लक्ष्मीबाई दिखेगी, उनमें भारत माता दिखेगी। इसमें कोई संदेह नहीं कि उनके आँचल में बंध कर ही यह सभ्यता अगले हजारों वर्षों का सफर तय कर लेगी।

मेरे देश की माताओं! जब आदित्य आपकी सिपुलि में उतरें, तो उनसे कहिएगा कि इस देश, इस संस्कृति पर अपनी कृपा बनाये रखें, ताकि हजारों वर्ष बाद भी हमारी पुत्रवधुएँ यूँ ही सज-धज कर गंगा के जल में खड़ी हों और कहें- "उगs हो सुरुज देव, भइले अरघ के बेर..."

जय हो....

समस्त साथियों को लोकआस्था एवं विश्वास के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना  की हार्दिक बधाई ।

भगवान सूर्य एवं छठी मैया हम सभी का कल्याण करें।🌹🌹🌹💐💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏🙏

6
रचनाएँ
आत्ममंथन
0.0
आत्ममंथन एक ऐसी किताब है जिसमें किसी भी विचार को पूर्णता आत्मा की कसौटी पर आत्ममंथन करके आप इसे पढ़ सकते हैं... यह कलुषित विचारों की भावनाओं से कोसों दूर.. सात्विक विचारों से ओतप्रोत विचारों के भंवर से आत्मिक विचारों से आप का साक्षात्कार करवाएगी...
1

निष्काम कर्म

3 नवम्बर 2021
2
0
2

हरे कृष्ण. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म करने के लिए कहा है.. लेकिन अब यह प्रश्न है..

2

एक मार्मिक चिंतन

3 नवम्बर 2021
2
1
4

एक चिंतन -

वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए यह कहना कितना उचित है कि

3

अनसुलझे सवाल.....????

7 नवम्बर 2021
1
0
0

शोभा डे नाम की एक प्रख्यात लेखिका की टिप्पणी - "मांस तो मांस ही होता ह

4

सच्चा प्रेम...

7 नवम्बर 2021
0
0
0

कहते है...... प्रेम ही ईश्वर है।

"पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय ढाई आखर प्रेम का प

5

जीने का दुख....

7 नवम्बर 2021
1
1
2

**एक प्राचीन रूसी कथा है।**

एक बड़े टोकरे में बहुत से मुर्गे आपस में लड़ र

6

लोक आस्था का पर्व - छठ

9 नवम्बर 2021
0
0
0

*छठ.......💐💐*

जब विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता की स्त्रियां अपने

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए