shabd-logo

ऑनलाइन वाला प्यार

18 सितम्बर 2022

8 बार देखा गया 8

                      ऑनलाइन वाला प्यार 

article-image


article-image


article-image


एक लड़का है जो फेसबुक चला रहा है, फेसबुक पर उससे एक लड़की दिखती है, जो उसे बहुत अच्छी लगती है, और वो नॉर्मल उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देता है, और मैसेंजर पर हाय का मैसेज कर देता है लेकिन लड़के को उम्मीद नहीं होती की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होगी और उसका जवाब भी आएगा, लड़का फोन रख के सो जाता है , अगले दिन जब लडका उठता है फोन देखता है तो उसे पता चलता की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो गई है   और जवाब भी आया हुआ है, लडका बहुत खुश होता है ,लड़की उस टाइम ऑनलाइन ही होती है, और लडका उसे message करता है और लड़की का भी जवाब आ जाता है दोनो में बात होने लगती है और वो कुछ दिन में ही अच्छे दोस्त बन जाते हैं, फिर वो दो मिलने का फैसला करते हैं, अब दोनो मिलने जुलने लगते हैं और लड़के की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगती है, पर लड़की के लिए वो दोस्त ही होता है एक दिन दोनों पार्क में होते हैं, और लड़की लड़के को पुछती है तुम ऐसे ही रहोगे ना मेरे साथ हमेशा, तब लड़का बोलता है की वो सुख में उसके साथ रहे या न रहे पर दुख में हमेशा साथ रहेगा, अब अगली बार जब वो दोनो मिलते हैं,तो लडका लड़की को purpose कर देता है, पर लडकी मना कर देती है, और बोलती है की वो सिर्फ उसे फ्रेंड समझती है और उसके पापा भी कभी नहीं मानेंगे ये सब और उसे मना कर के चली जाती है लडका वही बैठ कर रोता रहता है, रात में लड़का लड़की को message करता है,  पर उसका जवाब नहीं आता,‌ अगली सुबह आता है, अब जब भी वो बात करने की कोशिश करता है वो इग्नोर करना शुरू कर देती है लडका कॉल करता है  बहुत बार लडकी उसे ब्लॉक कर देती है, अगले दिन लड़का उसका पिछा करता है, लड़की अपने पापा के साथ कार में बैठ कर कहीं जा रही होती है,उसके पापा कार से उतर कर कहीं जाते हैं, लडका उससे बात करने लग जाता है, दोनो को बात करते हुए उसके पापा देख लेते हैं और लडके से पुछते हैं, तुम कौन हो तो लडका उन्हे बताता है, की वो उनकी बेटी से बहुत प्यार करता है, और आपकी  बेटी भी मुझसे प्यार करती है लेकिन आपके डर से कुछ बोल नहीं रही, उसके पापा अपनी बेटी से पुछते हैं, क्या तुम प्यार करती हो उस से तो वो मना कर देती है, की हम सिर्फ दोस्त हैं और लड़की के पापा लडके को थप्पड़ मारते हैं और लड़की को वहा से ले के चले जाते हैं, लड़का सड़क पर रोते - रोते सड़क पर जा रहा होता है और उसका accident हो जाता है, अब 3 महीने बीत जाते हैं, लड़का 3 महीने के बाद ठिक हो के घर से बाहर निकलता है, और एक पार्क में जाता है, जहां उसे लड़की की दोस्त मिलती है, और वो उस से पुछती है, तुम 3 महीने से कहा थे तुमे पता है रूही के साथ क्या हुआ है 3 महिनो में उसकी पूरी लाइफ बरबाद हो गई, तब लड़का बोलता है कि जिंदगी तो मेरी बरबाद कर दी उसे क्या होगा, तब लड़की की फ्रेंड उसे बताती है की नहीं ये 3 माहिने में उसके साथ बहुत कुछ हुआ, तो लड़की की फ्रेंड उसे सब बताती है की  उस दिन‌ तुम्हारे चले जाने के बाद उसके पापा ने उसकी जबरदस्ती शादी कर दी थी और जिस से उसकी शादी हुई थी वो बहुत बुरा इंसान था नशा कर के रूही को बहुत मारता पीटता था और उसने कुछ समय बाद ही रूही को घर से निकाल दिया था और ये सब सुन के लड़के की आंखो में आंसु आ जाते हैं लड़का उस से पुछता है की अब रूही कहा है तो वो बोलती है की वो यही पार्क में उसके साथ आई है, लड़की की फ्रेंड उसे रूही के पास ले के जाती है  दोनो एक दुसरे को देख के इमोशनल हो जाते हैैं,‌ लड़का उसे गले से लगा लेता है, लड़की के चेहरे पर भी एक बार फिर से स्माइल आ जाती है लडका उसे खुश करने के लिए फिर से उससे  मिलने जुलने लग जाता है, एक दिन लड़की बहुत उदास बैठी होती है पार्क में लडका उसे रोते हुए देख लेता है, और उस से रोने का‌रण पुछता है,  लड़की उसे बताती है कि उसके पापा उसकी वजह से बहुत परेशान रहते हैं, उसकी वजह से आस-पास के‌ लोगों और रिश्तेदारों से बहुत बातें सुननी पड़ती हैं, लड़का उसे उदास देख नहीं पाता है और एक बार फिर से उसे बोलता है की शादी करोगी मुझसे, लड़की ये ‌सुन‌ के उसके गले लग जाती है और रोने लगती है, लडका उसका हाथ पकड़ के  उसे कोर्ट ले जाता है शादी के लिए,‌ वकील उन्हे एक पेपर देता है,जिस पर लडकी साइन कर देती है, पर जब लडका साइन करने वाला होता है तो लड़की उसे रोक कर पुछती है,‌ क्या तुम आज भी मुझसे उतना ही प्यार करता हो तो लड़का जवाब देता है की प्यार का तो पता नहीं पर याद है मैंने तुमसे एक वादा किया था कि में सुख में तेरे साथ रहूं या न रहूं पर दुख में हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा और तूरंत साइन कर देता है और दोनों एक दूसरे के गले लग जाते हैैं ☺️☺️

Shivam chawla की अन्य किताबें

किताब पढ़िए