shabd-logo

एक कहानी पापा की औकात

31 दिसम्बर 2021

14 बार देखा गया 14

पाँच दिन की छूट्टियाँ बिता कर जब ससुराल पहुँची तो पति घर के सामने स्वागत में खड़े थे।
अंदर प्रवेश किया तो छोटे से गैराज में चमचमाती गाड़ी खड़ी थी स्विफ्ट डिजायर!
मैंने आँखों ही आँखों से पति से प्रश्न किया तो उन्होंने गाड़ी की चाबियाँ थमाकर कहा:-
"कल से तुम इस गाड़ी में कॉलेज जाओगी प्रोफेसर साहिबा!"
"ओह माय गॉड!!'' ख़ुशी इतनी थी कि मुँह से और कुछ निकला ही नही।
बस जोश और भावावेश में मैंने तहसीलदार साहब को एक जोरदार झप्पी दे दी
उनका गिफ्ट देने का तरीका भी अजीब हुआ करता है।सब कुछ चुपचाप और अचानक!!
खुद के पास पुरानी इंडिगो है और मेरे लिए और भी महंगी खरीद लाए।
6 साल की शादीशुदा जिंदगी में इस आदमी ने न जाने कितने गिफ्ट दिए। गिनती करती हूँ तो थक जाती हूँ।
ईमानदार है रिश्वत नही लेते । मग़र खर्चीले इतने कि उधार के पैसे लाकर गिफ्ट खरीद लाते है।
लम्बी सी झप्पी के बाद मैं अलग हुई तो गाडी का निरक्षण करने लगी।
मेरा फसन्दीदा कलर था। बहुत सुंदर थी। फिर नजर उस जगह गई जहाँ मेरी स्कूटी खड़ी रहती थी।
हठात! वो जगह तो खाली थी। "स्कूटी कहाँ है?" मैंने चिल्लाकर पूछा।
"बेच दी मैंने, क्या करना अब उस जुगाड़ का? पार्किंग में इतनी जगह भी नही है।"
"मुझ से बिना पूछे बेच दी तुमने??"
"एक स्कूटी ही तो थी; पुरानी सी। गुस्सा क्यूँ होती हो?"
उसने भावहीन स्वर में कहा तो मैं चिल्ला पड़ी:-"स्कूटी नही थी वो। मेरी जिंदगी थी।
मेरी धड़कनें बसती थी उसमें। मेरे पापा की इकलौती निशानी थी मेरे पास।
मैं तुम्हारे तौफे का सम्मान करती हूँ मगर उस स्कूटी के बिना पे नही। मुझे नही चाहिए तुम्हारी गाड़ी।
तुमने मेरी सबसे प्यारी चीज बेच दी। वो भी मुझसे बिना पूछे।'" मैं रो पड़ी।
शौर सुनकर मेरी सास बाहर निकल आई। उसने मेरे सर पर हाथ फेरा तो मेरी रुलाई और फुट पड़ी।
"रो मत बेटा, मैंने तो इससे पहले ही कहा था।एक बार बहु से पूछ ले। मग़र बेटा बड़ा हो गया है।
तहसीलदार!! माँ की बात कहाँ सुनेगा? मग़र तू रो मत। और तू खड़ा-खड़ा अब क्या देख रहा है वापस ला स्कूटी को।"
तहसीलदार साहब गर्दन झुकाकर आए मेरे पास।रोते हुए नही देखा था मुझे पहले कभी। प्यार जो बेइन्तहा करते हैं।
याचना भरे स्वर में बोले:- सॉरी यार! मुझे क्या पता था वो स्कूटी तेरे दिल के इतनी करीब है।
मैंने तो कबाड़ी को बेचा है सिर्फ सात हजार में। वो मामूली पैसे भी मेरे किस काम के थे?
यूँ ही बेच दिया कि गाड़ी मिलने के बाद उसका क्या करोगी?
तुम्हे ख़ुशी देनी चाही थी आँसू नही। अभी जाकर लाता हूँ। "
फिर वो चले गए।
मैं अपने कमरे में आकर बैठ गई। जड़वत सी। पति का भी क्या दोष था।
हाँ एक दो बार उन्होंने कहा था कि ऐसे बेच कर नई ले ले।
मैंने भी हँस कर कह दिया था कि नही यही ठीक है।
लेकिन अचानक स्कूटी न देखकर मैं बहुत ज्यादा भावुक हो गई थी। होती भी कैसे नही।
वो स्कूटी नही "औकात" थी मेरे पापा की।
जब मैं कॉलेज में थी तब मेरे साथ में पढ़ने वाली एक लड़की नई स्कूटी लेकर कॉलेज आई थी।
सभी सहेलियाँ उसे बधाई दे रही थी। तब मैंने उससे पूछ लिया:- "कितने की है?
उसने तपाक से जो उत्तर दिया उसने मेरी जान ही निकाल ली थी:-
"कितने की भी हो? तेरी और तेरे पापा की औकात से बाहर की है।"
अचानक पैरों में जान नही रही थी। सब लड़कियाँ वहाँ से चली गई थी। मगर मैं वही बैठी रह गई।
किसी ने मेरे हृदय का दर्द नही देखा था। मुझे कभी यह अहसास ही नही हुआ था
कि वे सब मुझे अपने से अलग "गरीब"समझती थी। मगर उस दिन लगा कि मैं उनमे से नही हूँ।
घर आई तब भी अपनी उदासी छूपा नही पाई। माँ से लिपट कर रो पड़ी थी।
माँ को बताया तो माँ ने बस इतना ही कहा" छिछोरी लड़कियों पर ज्यादा ध्यान मत दे! पढ़ाई पर ध्यान दे!"
रात को पापा घर आए तब उनसे भी मैंने पूछ लिया:-"पापा हम गरीब हैं क्या?"
तब पापा ने सर पे हाथ फिराते हुए कहा था"-हम गरीब नही हैं बिटिया, बस जरासा हमारा वक़्त गरीब चल रहा है।"
फिर अगले दिन भी मैं कॉलेज नही गई। न जाने क्यों दिल नही था। शाम को पापा जल्दी ही घर आ गए थे। और जो लाए थे वो उतनी बड़ी खुशी थी मेरे लिए कि शब्दों में बयाँ नही कर सकती।
एक प्यारी सी स्कूटी। तितली सी। सोन चिड़िया सी। नही, एक सफेद परी सी थी वो। मेरे सपनों की उड़ान। मेरी जान थी वो।
सच कहूँ तो उस रात मुझे नींद नही आई थी। मैंने पापा को कितनी बार थैंक्यू बोला याद नही है।
स्कूटी कहाँ से आई ? पैसे कहाँ से आए ये भी नही सोच सकी ज्यादा ख़ुशी में।
फिर दो दिन मेरा प्रशिक्षण चला। साईकिल चलानी तो आती थी। स्कूटी भी चलानी सीख गई।
पाँच दिन बाद कॉलेज पहुँची। अपने पापा की "औकात" के साथ। एक राजकुमारी की तरह।
जैसे अभी स्वर्णजड़ित रथ से उतरी हो। सच पूछो तो मेरी जिंदगी में वो दिन ख़ुशी का सबसे बड़ा दिन था। मेरे पापा मुझे कितना चाहते हैं सबको पता चल गया।
मग़र कुछ दिनों बाद एक सहेली ने बताया कि वो पापा के साईकिल रिक्सा पर बैठी थी।
तब मैंने कहा नही यार तुम किसी और के साईकिल रिक्शा पर बैठी हो। मेरे पापा का अपना टेम्पो है।
मग़र अंदर ही अंदर मेरा दिमाग झनझना उठा था। क्या पापा ने मेरी स्कूटी के लिए टेम्पो बेच दिया था।
और छः महीने से ऊपर हो गए। मुझे पता भी नही लगने दिया।
शाम को पापा घर आए तो मैंने उन्हें गोर से देखा। आज इतने दिनों बाद फुर्सत से देखा तो जान पाई
कि दुबले पतले हो गए है। वरना घ्यान से देखने का वक़्त ही नही मिलता था।
रात को आते थे और सुबह अँधेरे ही चले जाते थे। टेम्पो भी दूर किसी दोस्त के घर खड़ा करके आते थे।
कैसे पता चलता बेच दिया है।
मैं दौड़ कर उनसे लिपट गई!:-"पापा आपने ऐसा क्यूँ किया?" बस इतना ही मुख से निकला। रोना जो आ गया था।
" तू मेरा ग़ुरूर है बिटिया, तेरी आँख में आँसू देखूँ तो मैं कैसा बाप?
चिंता ना कर बेचा नही है। गिरवी रखा था। इसी महीने छुड़ा लूँगा।"
"आप दुनिया के बेस्ट पापा हो। बेस्ट से भी बेस्ट।इसे सिद्ध करना जरूरी कहाँ था? मैंने स्कूटी मांगी कब थी? क्यूँ किया आपने ऐसा?
छः महीने से पैरों से सवारियां ढोई आपने। ओह पापा आपने कितनी तक़लीफ़ झेली मेरे लिए ?
मैं पागल कुछ समझ ही नही पाई ।" और मैं दहाड़े मार कर रोने लगी। फिर हम सब रोने लगे।
मेरे दोनों छोटे भाई। मेरी मम्मी भी। पता नही कब तक रोते रहे ।
वो स्कूटी नही थी मेरे लिए। मेरे पापा के खून से सींचा हुआ उड़नखटोला था मेरा।
और उसे किसी कबाड़ी को बेच दिया। दुःख तो होगा ही।
अचानक मेरी तन्द्रा टूटी। एक जानी-पहचानी सी आवाज कानो में पड़ी।
फट-फट-फट,, मेरा उड़नखटोला मेरे पति देव यानी तहसीलदार साहब चलाकर ला रहे थे। और चलाते हुए
एकदम बुद्दू लग रहे थे। मगर प्यारे से बुद्दू। मुझे बेइन्तहा चाहने वाले राजकुमार बुद्दू...
फिर भी दिल हैं हिन्दुस्तानी.......🙏🙏🙏🙏🙏🙏.......🌹🌹
1

वृद्धाश्रम

3 नवम्बर 2021
6
2
3

वृद्ध हो चुके इंसान का दर्द--

2

आज का उत्तम विचार

30 नवम्बर 2021
2
1
1

*कर्मों की आवाज़*

**शब्दों से भी ऊँची होती है.*
<d

3

आज का उत्तम विचार

30 नवम्बर 2021
1
0
0

*कर्मों की आवाज़*

**शब्दों से भी ऊँची होती है.*
<d

4

स्व विकास

1 दिसम्बर 2021
1
1
1

आज का सुविचार

एक आप ही है, जो अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं अपने ज

5

सुविचार

2 दिसम्बर 2021
1
1
1

*"सत्य" अपने लिए रखना*

*"प्रेम" दूसरों के लिए*

*और "करुणा" सबके लिए*

*यही जी

6

सुविचार

29 दिसम्बर 2021
1
1
1

खुशियों का गणित है कैसा अजीब है🤔

जब इसे डिवाइड करते हैं अर्थात बांटते हैं&nbsp

7

यादें

29 दिसम्बर 2021
1
1
2

अतीत की यादें जो मनुष्य को एक सुखद अनुभूति प्रदान करें। जिनके सहारे शायद आने वाला समय कट जाए। ऐसी अन

8

ॐ नमः शिवाय

29 दिसम्बर 2021
1
1
1

बारह ज्योतिलिंग का स्मरण*

&nbs

9

उत्तम आरोग्य स्वास्थ्य के लिये मंत्र

29 दिसम्बर 2021
1
1
1

*ॐ नमों भगवते सुदर्शन वासुदेवाय , धन्वंतराय अमृतकलश हस्ताय , सकला भय विनाशाय ,

10

महक

30 दिसम्बर 2021
0
0
0

*फिजां में घुल रही है महक अदरक की ;*

*आज सर्दी भी चाय की तलबगार हो गई .

11

सुकून

30 दिसम्बर 2021
1
2
2

सब कुछ मिलता है यारों।
पर सुकुन नहीं मिलता।।

12

वर्तमान

30 दिसम्बर 2021
1
1
1

जीवन की सबसे महंगी चीज है हमारा

&nbsp

13

शौक

30 दिसम्बर 2021
2
1
2

मुझे भी आज
हिंदी बोलने का शौक हुआ,

घर से निकला और

एक ऑटो वाले

14

🌹अलविदा 2021🌹(१)

31 दिसम्बर 2021
0
0
0

🌹अलविदा 2021🌹

यह मीठी घटनाओं दुखद घटनाओं और हंसी के फव्वारों का मिलाजुला वाला

15

🌹अलविदा 2021🌹(२)

31 दिसम्बर 2021
0
0
0

आइए जानते हैं कि इस साल को याद रखने के लिए ऐसी ही 9 बड़ी घटनाओं क

16

*💥प्रेम-विम्ब का प्रतिविम्ब से💥*

31 दिसम्बर 2021
0
0
0

*एक बार एक पिता और उसका पुत्र जलमार्ग से कहीं यात्रा कर रहे थे और तभी अचानक दोनो

17

एक कहानी पापा की औकात

31 दिसम्बर 2021
0
0
0

पाँच दिन की छूट्टियाँ बिता कर जब ससुराल पहुँची तो पति घर के सामने स्वागत में खड़े

18

उबुन्टु

31 दिसम्बर 2021
1
1
1

एक सुंदर कथा...!

उबुन्टु ऑपरेटिंग सिस्टम

( Ubuntu Operating Syste

19

बुढापे की प्यार भरी नोक झोंक

31 दिसम्बर 2021
2
0
0

इन 60-65 साल के अंकल आंटी का झगड़ा ही

20

उम्र की डोर से

1 जनवरी 2022
0
0
0

* उम्र की डोर से फिर
एक मोती झड़ रहा है....

तारीख़ों के जीने से

हर एक दिन फिर गुजर रहा है..

कुछ चेहरे घटे,चंद यादें

जुड़ी गए वक़्त में....

21

अपना ध्यान रख

1 जनवरी 2022
1
0
0

खुद की नजर में अपना किरदार साफ रख।
दुनिया क्या कहती है इस पर ध्यान न रख।।

22

हार्दिक शुभकामनाएं

1 जनवरी 2022
1
0
1

*सूर्य संवेदना पुष्पे:, दीप्ति कारुण्यगंधने|*
*लब्ध्वा शुभम् नववर्षेअस्मिन् कुर्यात्सर्वस्य मंगलम् ||*

*"आप सभी शब्द इन मंच के लेखकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।"*</d

23

हंस गुलगुले

2 जनवरी 2022
2
0
0

आज पता चला कि Panjab के लड़कों के नाम उनके Beer पीने से निर्धारित होते हैं🍺🍺🍺🍺🍺🍺🍺🍺

कुछ उदाहरण:-

1. जो लड़का केवल अपनी टीम के साथ ही beer

किताब पढ़िए