shabd-logo

धन त्रयोदशी (धनतेरस) की शुभकामनाएं (पौराणिक)

2 नवम्बर 2021

65 बार देखा गया 65

ॐ धन्वंतराये नमः ||

पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं |

भगवान धन्वन्तरि आपको स्वास्थ्य धन और माता लक्ष्मी अक्षय धन-धान्य, वैभव का आशीर्वाद दें , इनकी कृपा हम सब पर अनवरत बनी रहे |

दोस्तों ,
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है और ये दीपावली महापर्व के पांच पर्वों में से  का पहला पर्व होता है |

क्यों मनाते हैं धनतेरस ?

दोस्तों समुद्र मंथन का आप सभी को पता होगा | समुद्र मंथन के दौरान आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे | अतः इस पर्व को प्रभु धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के रूप में भी मनाते हैं |

धन्वंतरि मन्त्र

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः ||

धन्वंतरि के अलावा इस दिन यम, लक्ष्मी, गणेश और कुबेर देव की भी पूजा होती है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त जहां दीपदान किया जाता है, वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है |

मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन च मया सह |
त्रयोदश्यां दीपदानात सूर्यज: प्रीयतामिति ||

लक्ष्मीजी भय और शोक से मुक्ति दिलाती हैं तथा धन-धान्य और अन्य सुविधाओं से युक्त करके मनुष्य को निरोगी काया और लंबी आयु देती हैं |
कुबेर भी आसुरी प्रवृत्तियों का हरण करने वाले देव हैं इसीलिए उनकी भी पूजा का प्रचलन है |

भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी जी दोनों का प्राकट्य समुद्र मंथन से ही है |

क्या करते हैं धनतेरस में

इस दिन नए बर्तन खरीदे जाते हैं |

तांबे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन व आभूषण खरीदते हैं (यथा शक्ति) |

आजकल  धनतेरस के दिन अब बर्तन और आभूषणों के आलावा वाहन, कम्प्यूटर, मोबाइल आदि भी खरीदे जाने लगे हैं। हालांकि अधिकतर लोग धनतेरस पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदते हैं क्योंकि इन्हें खरीदना शुभ माना जाता है |
इसके अलावा इस दिन नया वस्त्र, दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खिलौने, खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। इस दिन कुछ मात्रा में साबुत धनिया भी खरीदा जाता है जिसे संभालकर पूजा घर में रख दिया जाता है |

कुल मिलाकर दीपावली की शॉपिंग का दिन मान सकते है इसे |

दीप का महोत्सव है तो दिया जलना स्वभाविक है अतः शाम को अपने द्वार पर दीयाली के दिए जलाए जाते हैं |

आज के दिन से ही त्योहार का फुल स्वैग शुरू हो जाता है |

एक बार पुनः आप सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं पैसे की इतनी बरसात हो कि आप सब मुझे अकॉउंट संभालने को रखें 😉☺️

सोच रही हूं कपड़ा सुखाने के स्टैंड ले लूँ एक से काम चलता नही कोई बताएंगा किस ब्रांड का और कितने तक का का अच्छा आ जायेगा ?
चलिये एन्जॉय करिये 😊🙏

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

बढिया जानकारी दी आपने वणिका जी

2 नवम्बर 2021

वणिका दुबे "जिज्जी"

वणिका दुबे "जिज्जी"

3 नवम्बर 2021

धन्यवाद मैंम

Vimla Jain

Vimla Jain

Very nice

2 नवम्बर 2021

वणिका दुबे "जिज्जी"

वणिका दुबे "जिज्जी"

3 नवम्बर 2021

धन्यवाद मैंम

काव्या सोनी

काव्या सोनी

Behtreen likha aapne awesome bahut sundat prstuti👌🌺🌺 Aapko bhi dhanteras ki shubhkamnaye 💐💐🍫 dear

2 नवम्बर 2021

वणिका दुबे "जिज्जी"

वणिका दुबे "जिज्जी"

2 नवम्बर 2021

धन्यवाद बहन

Nainsi Goswami

Nainsi Goswami

आपको भी धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं जीजी..!🙏🏻🙏🏻💐😊 धन कुबेर की कृपा आप पर बनी रहे, ऐसी प्रार्थना है ईश्वर से.. 😊😊 बहुत हीं सुंदर आलेख...! ✍🏻✍🏻👌🏻👌🏻👏🏻 धनतेरस के धार्मिक महत्व को प्रकाशित करते हुए,, बहुत हीं उच्च कोटि की प्रस्तुति है जीजी.. 👌🏻👌🏻👌🏻✍🏻👏🏻👏🏻👏🏻😊😊😊🥰🥰

2 नवम्बर 2021

वणिका दुबे "जिज्जी"

वणिका दुबे "जिज्जी"

2 नवम्बर 2021

धन्यवाद बेटा

sayyeda khatoon

sayyeda khatoon

बहुत बेहतरीन 👌👌

2 नवम्बर 2021

वणिका दुबे "जिज्जी"

वणिका दुबे "जिज्जी"

2 नवम्बर 2021

धन्यवाद बहन

𝙍𝙤𝙮𝙖𝙡 👑 𝙅𝙖𝙖𝙩𝙣𝙞 😎🤘

𝙍𝙤𝙮𝙖𝙡 👑 𝙅𝙖𝙖𝙩𝙣𝙞 😎🤘

Heeee vaani jijiiiii Happy dhanteras 🥰🥰🥰🥰🥰🥰,,,,,,, Or ha ha paiso ki baarish ho jaayegi bus aap party de dena😝😝😝...... Or or Hum aapki Riyanshi😁😁😁😁😁

2 नवम्बर 2021

वणिका दुबे "जिज्जी"

वणिका दुबे "जिज्जी"

2 नवम्बर 2021

आपको भी बेटा

8
रचनाएँ
भारत के उत्सव
0.0
इस किताब में भारत के उत्सवों का वर्णन है
1

गांधी तो अजर अमर हैं

2 अक्टूबर 2021
6
7
2

दोस्तों आज 2 अक्टूबर है राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत

2

हम क्यों नही मार पा रहे रावण को - विजयादशमी स्पेशल

15 अक्टूबर 2021
10
3
8

नमस्कार 🙏
सर्वप्रथम आप सभी को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं |

3

शरद पूर्णिमा : - एक विश्लेषण

20 अक्टूबर 2021
11
3
6

नमस्कार 🙏

आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं | <

4

धन त्रयोदशी (धनतेरस) की शुभकामनाएं (पौराणिक)

2 नवम्बर 2021
16
12
12

ॐ धन्वंतराये नमः ||

पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक

5

छठ पूजा की शुभकामनाएं

10 नवम्बर 2021
1
1
1

<img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/613336a

6

देवोत्थान एकादशी , तुलसी विवाह :- पौराणिक

15 नवम्बर 2021
17
13
15

भारत एक ऐसा देश जहां हर दिन त्यौहार का उल्लास जिसका हर पल खुशनुमा एहस

7

कार्तिक पूर्णिमा , गुरु नानक देव जयंती, देवदीपावली और प्रकाश पर्व :-पौराणिक

19 नवम्बर 2021
2
2
2

आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा , महापुरुष गुरुनानक जयंती , देव दीपावली ,

8

रावण रचित शिव तांडव स्तोत्र ( अर्थ सहित )

2 अप्रैल 2022
14
6
3

जटा टवी गलज्जलप्रवाह पावितस्थले गलेऽव लम्ब्यलम्बितां भुजंगतुंग मालिकाम्‌। डमड्डमड्डमड्डमन्निनाद वड्डमर्वयं चकारचण्डताण्डवं तनोतु नः शिव: शिवम्‌ ॥१॥ उनके बालों से बहने वाले जल से उनका कंठ पवित्र है

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए