shabd-logo

ठक्कर बापा एक परिचय

25 मार्च 2023

7 बार देखा गया 7

अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर भारत के एक सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होने गुजरात में जनजातीय लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्हें प्रायः 'ठक्कर बापा' के नाम से जाना जाता है। वे भारतीय संविधान सभा के भी सदस्य थे। वे सन १९०५ में गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा स्थापित सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी के सदस्य बने। इन्ही के व्यक्तित्व पर यह पुस्तक आधारित  है |         

प्रभात प्रकाशन (Prabhat Prakashan) की अन्य किताबें

empty-viewकोई किताब मौजूद नहीं है
2
रचनाएँ
ठक्कर बापा (हिंदी)
5.0
‘ठक्कर बापा’ अद्भुत व्यक्तित्व के स्वामी थे। लोगों का कहना था कि वे अपने आप में एक संस्था थे। वे जिस युग में थे, वहाँ समाज के दुर्बल अंग की उपेक्षा की जा रही थी; तब बापा ने दलितों और पिछड़े वर्ग को साथ लेकर प्रगति का रास्ता पकड़ा। उनकी अडिग लोक-सेवा ने हर दीन-दुःखी और गरीब को सम्मान दिया और उन्हें सबका बापा बना दिया। राष्ट्रपिता बापू भी उन्हें बापा ही कहा करते थे। अपने जीवन के अंतिम क्षण तक जिस अपूर्व निष्ठा, अनन्य भक्ति व अथक परिश्रम से उन्होंने अपना सेवा-व्रत निभाया, वह निस्संदेह बेजोड़ कहा जा सकता है। बापा विनम्रता और सरलता की मूरत थे; जब काका कालेलकर ने उनसे लेखन के लिए कहा तो वे बोले, ‘‘मेरे जीवन में ऐसा कुछ नहीं है, जो लिखने लायक हो।’’ उन्हें भाषण देना नहीं आता था और न ही वे साहित्यिक भाषा में लेख लिखते थे, बस उन्हें डायरी लिखने का शौक था। मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानकर शोषित-उपेक्षितों के कल्याण और सुख के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करनेवाले सेवाव्रती कर्मयोगी ठक्कर बापा की प्रेरक-पठनीय जीवनी है यह पुस्तक|

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए