shabd-logo

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-29

5 दिसम्बर 2021

31 बार देखा गया 31


article-image


महाकाल क्रुद्ध होने पर कामदेव को भस्म करने में एक क्षण भी नहीं लगाते तो वहीं पर तुष्ट होने पर भस्मासुर को ऐसा वर प्रदान कर देते हैं जिस कारण उनको अपनी जान बचाने के लिए भागना भी पड़ा। ऐसे महादेव के समक्ष अश्वत्थामा सोच विचार में तल्लीन था।

कभी बद्ध  प्रारब्द्ध काम  ने जो  शिव पे  आघात किया,

भस्म हुआ क्षण में जलकर क्रोध  क्षोभ हीं प्राप्त किया।

अन्य गुण भी ज्ञात  हुए  शिव  हैं भोले  अभिज्ञान हुआ,

आशुतोष भी क्यों कहलाते हैं  इसका  प्रतिज्ञान हुआ।


भान  हुआ  था  शिव  शंकर हैं आदि  ज्ञान  के  विज्ञाता,

वेदादि गुढ़ गहन ध्यान और अगम शास्त्र के व्याख्याता।

एक  मुख से  बहती  जिनके   वेदों की अविकल  धारा,

नाथों के  है  नाथ  तंत्र  और मंत्र  आदि अधिपति सारा।


सुर  दानव में भेद  नहीं  है या कोई  पशु  या नर  नारी,

भस्मासुर की कथा ज्ञात वर उनकी कैसी बनी लाचारी।

उनसे  हीं आशीष  प्राप्त कर कैसा वो व्यवहार किया?

पशुपतिनाथ को उनके हीं  वर  से  कैसे प्रहार  किया?


कथ्य सत्य ये कटु तथ्य था अतिशीघ्र  तुष्ट हो जाते है 

जन्मों का जो फल होता शिव से क्षण में मिल जाते है।

पर  उस रात्रि  एक पहर  क्या पल भी हमपे भारी था,

कालिरात्रि थी तिमिर घनेरा  काल नहीं हितकारी था।


विदित हुआ जब महाकाल से अड़कर ना कुछ पाएंगे,

अशुतोष  हैं   महादेव   उनपे  अब   शीश    नवाएँगे।

बिना वर को प्राप्त किये अपना अभियान ना पूरा था,

यही सोच कर कर्म रचाना था अभिध्यान अधुरा  था।


अजय अमिताभ सुमन:सर्वाधिकार सुरक्षित

9
रचनाएँ
दुर्योधन कब मिट पाया
0.0
महाभारत के इस पात्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती कविता
1

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:27

31 अक्टूबर 2021
2
0
0

<p>शिवजी के समक्ष हताश अश्वत्थामा को उसके चित्त ने जब बल के स्थान पर स्वविवेक के प्रति जागरूक होने क

2

भाग:28

21 नवम्बर 2021
0
0
0

<p><br></p> <figure><img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/611d425242f7ed561c89

3

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-29

5 दिसम्बर 2021
1
0
0

<p><br></p> <figure><img src="https://shabd.s3.us-east-2.amazonaws.com/articles/611d425242f7ed561c89

4

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:30

19 दिसम्बर 2021
0
0
0

<p>अश्वत्थामा दुर्योधन को आगे बताता है कि शिव जी के जल्दी प्रसन्न होने की प्रवृति का भान होने पर वो

5

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-31

16 जनवरी 2022
1
1
0

जिद चाहे सही हो या गलत  यदि उसमें अश्वत्थामा जैसा समर्पण हो तो उसे पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता, यहाँ तक कि महादेव भी नहीं। जब पांडव पक्ष के बचे हुए योद्धाओं की रक्षा कर रहे जटाधर को अश्वत्थामा ने

6

दुर्योधन जब मिट पाया:भाग:32

23 जनवरी 2022
1
0
2

इस क्षणभंगुर संसार में जो नर निज पराक्रम की गाथा रच जन मानस के पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ जाता है उसी का जीवन सफल होता है। अश्वत्थामा का अद्भुत  पराक्रम देखकर कृतवर्मा और कृपाचार्य भी मरने मारने का निश्

7

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:33

30 जनवरी 2022
1
0
0

अश्रेयकर लक्ष्य संधान हेतु क्रियाशील हुए व्यक्ति को अगर सहयोगियों का साथ मिल जाता है तब उचित या अनुचित का द्वंद्व क्षीण हो जाता है। अश्वत्थामा दुर्योधन को आगे बताता है कि कृतवर्मा और कृपाचार्य क

8

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग:35

1 मई 2022
1
0
2

किसी व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य जब मृत्यु के निकट पहुँच कर भी पूर्ण हो जाता है तब उसकी मृत्यु उसे ज्यादा परेशान नहीं कर पाती। अश्वत्थामा भी दुर्योधनको एक शांति पूर्ण मृत्यु&nbsp

9

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-36

15 मई 2022
1
0
2

द्रोण को सहसा अपने पुत्र अश्वत्थामा की मृत्यु के समाचार पर विश्वास नहीं हुआ। परंतु ये समाचार जब उन्होंने धर्मराज के मुख से सुना तब संदेह का कोई कारण नहीं बचा। इस समाचार को सुनकर गुरु द्रोणाचार्य के मन

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए