shabd-logo

कानपुर शहर 'गीत'

18 फरवरी 2016

429 बार देखा गया 429
featured image

जन्नत  सा  एहसास  जहाँ  वो  शहर  हमारा   है,

ठहर  मुसाफिर  देख  कानपुर  नगर   हमारा  है I

राधे-कृष्ण  का   जे.के.  मंदिर   है   बिठूर   धारा,  

नगर  की   सरहद  बनी  हुई  है   गंगे   की  धारा;  

तपेश्वरी   माँ   के   चरणों,   अस्तित्व   हमारा  है, 

ठहर  मुसाफिर  देख  कानपुर   नगर  हमारा  है I

आई.आई.टी., जी.एस.वी.एम. जीवन का वरदान, 

पूर्णचंद्र   का   विद्या   मंदिर  मेरे  शहर  की  शान, 

क़ायल सब 'कम्पू' प्रतिभा के,  संसार  ये सारा है 

ठहर   मुसाफिर   देख   कानपुर   नगर  हमारा  है

चिड़ियाघर है बड़ा मनोरम,  फूलबाग  छवि प्यारी,

मोतीझील   के  आगे   सारी   सुंदरता   है    हारी, 

देता  जो  एहसास  सुखद  वो   शहर   हमारा  है,

ठहर  मुसाफिर  देख  कानपुर   नगर  हमारा  है I

गायक : अभिजीत भट्टाचार्य 

संगीत : आदेश श्रीवास्तव

गीत : आनन्द 'फ़ैज़ाबादी'


1
रचनाएँ
anandfaizabadi
0.0
शब्दनिधि

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए