shabd-logo

नव वर्ष

1 जनवरी 2024

4 बार देखा गया 4

 साथियों, आज के दिन समस्त विश्व में नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है| फिर भी हमारे देश में कुछ विशेष विचारधारा के लोग इसे पाश्चात्य नव वर्ष की संज्ञा देकर इसका विरोध करते रहे हैं| सोशल साइट्स पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह "दिनकर" के नाम से एक रचना "ये नववर्ष हमें स्वीकार नहीं, है अपना ये त्यौहार नहीं" प्रचारित होने लगती है| ये सही है कि जनवरी से शुरू होने वाला ग्रेगेरियन कैलेंडर अंग्रेजों ने अपने शासन काल में भारत में लागू किया| ये भी सही है कि हमारे देश के एक बड़े सांस्कृतिक हिस्से में चैत्र शुक्लपक्ष से नववर्ष का प्रारम्भ होता है जब वातावरण भी नव हिलोरें लेने लगता है| परन्तु ये भी सत्य है कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न तिथियों पर नव वर्ष मनाया जाता है, जैसे कुछ क्षेत्रों में दीपावली से नव वर्ष का प्रारंभ होता है|  

कभी अंग्रेजों ने बलपूर्वक हमारे ऊपर इस ग्रेगेरियन कैलेंडर को थोपा था परन्तु आज ये कैलेंडर समस्त विश्व में सर्वमान्य है| सरकारी कामकाज में हमारी जन्मतिथि,आयु इत्यादि समस्त सूचनाएं इसी कैलेंडर के अनुसार प्रयुक्त होती हैं| इस प्रकार इस कैलेंडर का प्रभाव तो हम पर पड़ता ही है| 

हम अपनी संस्कृति के अनुसार नववर्ष मनाएं, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं, किन्तु समस्त विश्व में सर्वमान्य जनवरी से शुरू होने वाले नववर्ष को नकार तो नहीं सकते| हम इसे त्यौहार की संज्ञा ना दें, पर उत्सव के रूप में मना तो सकते हैं| आईये हम सब इस नवर्ष में कम से कम एक संकल्प अवश्य लें, जो हमारे लिए, हमारे परिवार के लिए, हमारे समाज के लिए कल्याणकारी हो| 

आप सभी के लिए नववर्ष मंगलदायक हो| 

स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें| 

जय हिन्द||  

अर्जित मिश्रा की अन्य किताबें

1

ममता

12 अगस्त 2023
1
1
1

 आज पुश्तैनी संपत्ति से सम्बंधित एक काम के सिलसिले में तहसील कार्यालय जाना हुआ| चूँकि सम्बंधित बाबू से बात हो चुकी थी, इसलिए मैं सीधे न्यायलय कक्ष के पास स्थित उसके कमरे में चला गया| उस समय वो किसी से

2

गुमराह

12 अगस्त 2023
1
1
1

 अभी हाल में रिलीज़ हुई फिल्म आदिपुरुष के विरुद्ध हाईकोर्ट में दाखिल एक याचिका की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायाधीश की टिप्पणी में एक सवाल छुपा है, हम सब के लिए| हालांकि माननीय न्यायाधीश की मंशा ये बतान

3

नस्लीय हिंसा

12 अगस्त 2023
1
1
1

 नस्लीय हिंसा से जलते फ़्रांस को देखकर सहसा ही अपने देश के एक वरिष्ठ नेता याद आ गए जो अभी हाल ही में भारत में तथाकथित नस्लीय भेदभाव के विरुद्ध पश्चिमी देशों को एकजुट होकर हस्तक्षेप करने का आवाहन कर रहे

4

तिब्बत

12 अगस्त 2023
1
1
1

 तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरु एवं भारत के धर्मशाला में स्थापित निर्वासित सरकार के प्रमुख  दलाई लामा ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया, कि तिब्बत चीन से स्वतंत्रता नहीं अपितु चीन के अधीन रहकर स्वायत्तता

5

हिन्दुस्तानी एजेंसी

21 सितम्बर 2023
0
0
0

 अभी कुछ महीने पहले खबर आई थी की कुछ खालिस्तानी आतंकवादी विदेशी धरती पर अलग-अलग हालातों में मारे गए| कोई कुछ खुलकर तो नहीं बोल रहा था पर हमारे जैसे लोग, जो बचपन से जेम्स बांड जैसी फ़िल्में देखकर बड़े हु

6

हमास

9 अक्टूबर 2023
1
1
1

 विश्व अभी रूस यूक्रेन युद्ध की विभीषिका झेल ही रहा था, भारत सहित संयुक्तराष्ट्र के युद्धविराम के लिए किये गए प्रयास अपर्याप्त ही प्रतीत हो रहे थे, कि अचानक  इजराइल और हमास में युद्ध छिड़ गया|   कहने

7

बर्बरता का

10 अक्टूबर 2023
0
0
0

 इसमें रंच मात्र भी आश्चर्य नहीं कि भारत में कुछ संगठन राजनीतिक लाभ के लिए और कुछ भ्रमित लोग धर्म के नाम पर फिलीस्तीन की आजादी के नाम पर हमास द्वारा की जा रही बर्बरता का समर्थन कर रहे हैं| क्यूंकि इसक

8

नव वर्ष

1 जनवरी 2024
0
0
0

 साथियों, आज के दिन समस्त विश्व में नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है| फिर भी हमारे देश में कुछ विशेष विचारधारा के लोग इसे पाश्चात्य नव वर्ष की संज्ञा देकर इसका विरोध करते रहे हैं| सोशल साइट

9

सरकारी नौकरी

1 फरवरी 2024
0
0
0

 आज की पीढ़ी के बच्चों के पास करियर के अनेक आयाम भी हैं और उनमें करियर के प्रति स्पष्टता भी है| किन्तु हमारे ज़मानेमें तो अधिकाँश बच्चे सिर्फ इसलिए पढ़ते थे, क्यूंकि पढ़ना है| बारहवीं तक तो सोंचते भी नहीं

10

वैलेंटाइन्स डे

11 फरवरी 2024
1
1
1

 आज कल दुनिया भर में वैलेंटाइन्स वीक मनाया जा रहा है| आज की पीढ़ी को शायद न पता हो कि हिंदुस्तान में  वैलेंटाइन्स डे मनाने की शुरुआत नब्बे के दशक में हुई| जब फिल्मों के माध्यम से इसके बारे में लोगों को

11

संवेदना

21 फरवरी 2024
0
0
0

 ‘बंगाल’ नाम सुनकर ही सबसे पहले ज़ेहन में आता है माँ काली का विराट रूप और ज़ायकेदार व्यंजन, सिन्दूर-खेला में एक दूसरे को सिन्दूर लगाती महिलायें और बुद्धिजीवियों की एक महान परंपरा|  ‘बंगाल’ जो मध्य काल

12

विवादित धर्मस्थल पर ख़ुदा की इबादत भी करें और ईश्वर की प्रार्थना भी

28 फरवरी 2024
0
0
0

  अभी हाल में ही ज्ञानवापी मामले में न्यायालय ने व्यास तहखाने में पूजा करने की अनुमति दे दी| जिसके बाद से तहखाने में पूजा अनवरत् की जा रही है|हिन्दू पक्ष इसे अपनी जीत और मुस्लिम पक्ष इसे अपनी हार समझ

13

ऋतु-चक्र पर शोध की आवश्यकता

6 मार्च 2024
0
0
0

अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई क्षेत्रों में हुई बेमौसम बरसात, आंधी-तूफ़ान और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें चौपट कर दीं| कई क्षेत्रों से ऐसी तस्वीरें आयीं जहाँ गेहूं की खड़ी फसल इस मौसमी

14

खेल से समझौता न करें

11 मार्च 2024
1
1
1

 ख्यातिप्राप्त पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया का पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई न कर पाना दुखद है| किन्तु जिस प्रकार वो अपने प्रतिद्वंदी से पराजित हुए वो शर्मनाक है| खेल में हार-जीत लगी रहत

15

वोट से नेता नहीं देश बनता है (नुक्कड़-नाटक)

4 अप्रैल 2024
2
1
1

 भारत का एक सुदूर गाँव| खेत के किनारे चार ग्रामीण भरी दुपहरी में एक विशाल नीम के वृक्ष की छाया में बैठे आपस में बात कर रहे| तभी गाँव के विद्यालय के मास्टर अपनी साइकिल से वहां पहुँचते हैं और साइकिल किन

16

हीरामंडी कलेक्शन

5 मई 2024
1
0
0

 हाल ही में एक फिल्म रिलीज़ हुई है “हीरामंडी”| हालाँकि मैंने वो फिल्म अब तक देखी नहीं है, लेकिन जैसा कि प्रचारित है कि ये फिल्म वेश्याओं पर आधारित है| इस विषयवस्तु पर फिल्म बनाने पर किसी को कोई आपत्त

17

पलटवार

5 मई 2024
1
0
0

 आज रविवार की इत्मीनान वाली सुबह में घर की बालकनी में हल्की ठंडक के बीच गरम चाय की चुस्कियां लेते हुए अखबार पढ़ रहे थे| अन्दर के किसी चौथे पांचवे प्रष्ठ पर छपी एक छोटी सी ख़बर को पढ़ कर पहले आगे बढ़ गए|

18

संग्राम

10 मई 2024
0
0
0

 आज की तारीख़ 10 मई 1857 को मेरठ से भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आरम्भ हुआ| हालाँकि बहुत से इतिहासकार इसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम नहीं मानते| कुछ इसे सिपाही विद्रोह मानते हैं, कुछ रा

---

किताब पढ़िए