shabd-logo

नवरात्रि महोत्सव

27 सितम्बर 2022

30 बार देखा गया 30



article-image

जब प्रकृति हरी-भरी चुनरी ओढ़े द्वार खड़ी हो, वृक्षों, लताओं, वल्लरियों, पुष्पों एवं मंजरियों की आभा दीप्त हो रही हो, शीतल मंद सुगन्धित बयार बह रही हो, गली-मोहल्ले और चौराहे  माँ की जय-जयकारों के साथ चित्ताकर्षक प्रतिमाओं और झाँकियों से जगमगाते हुए भक्ति रस की गंगा बहा रही हो, ऐसे मनोहारी उत्सवी माहौल में भला कौन ऐसा होगा जो भक्ति और शक्ति साधना में डूबकर माँ जगदम्बे का आशीर्वाद नहीं लेना चाहेगा।

आज नवरात्र सिर्फ साधु-सन्यासियों की शक्ति साधना पर्व ही नहीं अपितु आम लोगों के लिए अपनी मनोकामना, अभिलाषा पूर्ति और समस्याओं के समाधान के लिए देवी साधना कर कुछ विशिष्ट उपलब्धि प्राप्ति का सौभाग्यदायक अवसर समझा जाता है। क्योंकि माँ दुर्गा को विश्व की सृजनात्मक शक्ति के रूप के साथ ही एक ऐसी परमाध्या, ब्रह्ममयी महाशक्ति के रूप में भी माना जाता है जो विश्व चेतना के रूप में सर्वत्र व्याप्त हैं। माना जाता है कि कोई भी साधना शक्ति उपासना के बिना पूर्ण नहीं होती। शक्ति साधना साधक के लिए उतना ही आवश्यक है जितना शरीर के लिए भोजन। नवरात्रि में आम लोग भी अपनी उपवास साधना के माध्यम से इन नौ दिन में माँ का ध्यान, पूजा-पाठ कर उन्हें प्रसन्न कर आशीर्वाद पाते हैं।  हमारे आयुर्वेद चिकित्सा शास्त्रों में उपवास का विस्तृत उल्लेख मिलता है। नवरात्र में इसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत  लाभदायक बताया गया है।  

मानव की प्रकृति हमेशा शक्ति की साधना ही रही है। महाशक्ति ही सर्व रूप प्रकृति की आधारभूत होने से महाकारक है, महाधीश्वरीय है, यही सृजन-संहार कारिणी नारायणी शक्ति है और यही प्रकृति के विस्तार के समय भर्ता तथा भोक्ता होती है। यही दस महाविद्या और नौ देवी हैं। यही मातृ-शक्ति, चाहे वह दुर्गा हो या काली, यही परमाराध्या, ब्रह्यमयी महाशक्ति है। मां शक्ति एकजुटता का प्रतीक हैं। इनके जन्म स्वरूप में ही देवत्व की विजय समायी है। 

मार्कण्डेय पुराण में भगवती दुर्गा के एक व्याख्यान के अनुसार महिषासुर नाम का दैत्य महा अभिमानी था, जिसने अपनी सत्ता जमाने के लिए सूर्य, अग्नि, इन्द्र, वायु, यम, वरूण आदि सभी देवताओं को अधिकारच्युत कर दिया। तब जब सभी पराजित देवता प्रजापति ब्रह्मा के पास गये और उनसे हार का कारण और जीत का उपाय पूछने लगे तो प्रजापति ने बताया कि दैवत्व कभी नहीं हारता, देवताओं की विश्रृंखलता ही हारती है। जीतने का एकमात्र उपाय संयुक्त शक्ति को अपनाना है। उस समय वहाँ भगवान विष्णु और शिवजी भी विराजमान थे। भगवान विष्णु ने महिषासुर के अत्याचारां से त्रस्त और हारे हुए देवताओं की संघ शक्ति जागृत करने के लिए तेज (शक्ति) का रूप धारण कर लिया। इसमें उन्होंने सभी देवताओं का थोड़ा-थोड़ा तेज (शक्ति) मिलाया और इस एकीकरण को अभिमंत्रित करके दुर्गा के रूप में विनिर्मित कर दिया।

संगठन की महाशक्ति के रूप में भगवती दुर्गा का अवतरण हुआ, जिनके तीन नेत्र और आठ भुजाएं थी। सभी देवताओं ने अपने-अपने आयुध उन्हें प्रदान किए। साहस और पुरूषार्थ के प्रतीक सिंह पर आरूढ़ होकर शक्तिशाली भगवती दुर्गा ने महिषासुर को ललकारा और उसका उसके साथियो के साथ संहार किया। देवता और मुनियों ने देवी की जय जयकार की। देवी ने प्रसन्न होकर कहा कि वे सदैव उनके कल्याण के लिए तत्पर रहेंगी। इसी प्रकार जब मधुकैटभ, चंड-मुंड, और शुम्भ-निशुम्भ आदि असुरों का अत्याचार बढ़ा तो देवताओं को दिए गये आश्वासन के अनुरूप देवी प्रकट हुई और विकराल रूप धारण करके भगवती ने असुरों पर आक्रमण कर उन्हें देखते-देखते प्रचंड साधनों सहित भूमिसात कर दिया।          

महाशक्ति दुर्गा अष्ट भुजा है। भगवती की आठ भुजाएं उनके पास आठ प्रकार की शक्तियाँं होने का प्रतीक है। शारीरिक बल, विद्या बल, चातुर्य बल, शौर्य बल, धन बल, शस्त्र बल, मनोबल और धर्म बल इन आठ प्रकार की शक्तियों का सामूहिक नाम ही दुर्गा है। मॉ इन्ही सामूहिक शक्तियों के माध्यम से हमेशा राक्षसों पर विजय पाती आयी हैं। 

article-image


"आज़ाद आईना"अंजनी कुमार आज़ाद

"आज़ाद आईना"अंजनी कुमार आज़ाद

बहुत बहुत सुंदर आलेख😊😊👍👍💐💐 उत्कृष्ट अभिव्यक्ति आपकी👌👌👌👌👌 🙏जय माता की🙏

27 सितम्बर 2022

27 सितम्बर 2022

8
रचनाएँ
लोक जीवन में तीज-त्यौहार
5.0
हमारी भारतीय संस्कृति में विभिन्न धर्म,  जाति,  रीति,  पद्धति,  बोली, पहनावा, रहन-सहन वाले लोगों के अपने-अपने उत्सव, पर्व, त्यौहार हैं,  जिन्हें वर्ष भर धूमधाम से मिलजुलकर मनाये जाने की सुदीर्घ परम्परा है। ये उत्सव, त्यौहार, पर्वादि हमारी भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता की अनूठी पहचान कराते हैं। रथ यात्राएं हो या ताजिए या फिर किसी महापुरुष की जयन्ती, मन्दिर-दर्शन हो या कुंभ-अर्द्धकुम्भ या स्थानीय मेला या फिर कोई तीज-त्यौहार जैसे- रक्षाबंधन, होली, दीवाली, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, शिवरात्रि, क्रिसमस या फिर ईद जनमानस अपनी जिन्दगी की भागदौड़, दुःख-दर्द, भूख-प्यास सबकुछ भूलकर मिलजुल के उल्लास, उमंग-तरंग में डूबकर तरोताजा हो उठता है। इन सभी पर्व, उत्सव, तीज-त्यौहार, या फिर मेले आदि को जब जनसाधारण जाति-धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर मिलजुलकर बड़े धूमधाम से मनाता है तो उनके लिए हर दिन उत्सव का दिन बन जाता है। इन्हीं पर्वोत्सवों की सुदीर्घ परम्परा को देख हमारी भारतीय संस्कृति पर "आठ वार और नौ त्यौहार" वाली उक्ति चरितार्थ होती है। आइए इन्हीं लोक जीवन के तीज त्यौहारों के रंग में रंगने के लिए आप भी धीरे-धीरे मेरे साथ-साथ चलते हुए थके हारे मन को तरोताजा कीजिए।
1

मकर संक्रांति

19 जनवरी 2022
10
7
3

हमारे भारतवर्ष में मकर संक्रांति, पोंगल, माघी उत्तरायण आदि नामों से भी जाना जाता है। वस्तुतः यह त्यौहार सूर्यदेव की आराधना का ही एक भाग है। यूनान व रोम जैसी अन्य प्राचीन सभ्यताओं में भी सूर्य और उ

2

प्रकृति के आनन्द का अतिरेक है वसंत

5 फरवरी 2022
6
2
0

          व्रत ग्रंथों और पुराणों में असंख्य उत्सवों का उल्लेख मिलता है। ‘उत्सव’ का अभिप्राय है आनन्द का अतिरेक। ’उत्सव’ शब्द का प्रयोग साधारणतः त्यौहार के लिए किया जाता है। उत्सव में आनन्द का सामू

3

होली कथा में ढूंढा राक्षसी

17 मार्च 2022
4
3
0

होली पर्व से सम्बन्धित अनेक कहानियों में से हिरण्यकशिपु के पुत्र प्रहलाद की कहानी बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा ढूंढा नामक राक्षसी की कहानी का वर्णन भी मिलता है, जो बड़ी रोचक है।  कहते हैं कि सतयुग में

4

श्रीकृष्ण से जुड़े प्रेरक प्रसंग

19 अगस्त 2022
19
13
2

मान्यता है कि त्रेता युग में 'मधु' नामक दैत्य ने यमुना के दक्षिण किनारे पर एक शहर ‘मधुपुरी‘ बसाया। यह मधुपुरी द्वापर युग में शूरसेन देश की राजधानी थी। जहाँ अन्धक, वृष्णि, यादव तथा भोज आदि सात वं

5

क्यों सर्वोपरि माना जाता है गया में श्राद्ध व पिंडदान करना?

16 सितम्बर 2022
18
13
6

इन दिनों आश्विन कृष्णपक्ष प्रतिपदा से दुर्गा पूजा की पहली पूजा तक समाप्त होने वाले पितृपक्ष यानि पितरों (पूर्वजों) का पखवारा चल रहा है। मरने के बाद हम हमारे पूर्वजों के प्रति श्रद्धा स्वरूप श्राद्

6

नवरात्रि महोत्सव

27 सितम्बर 2022
7
5
2

जब प्रकृति हरी-भरी चुनरी ओढ़े द्वार खड़ी हो, वृक्षों, लताओं, वल्लरियों, पुष्पों एवं मंजरियों की आभा दीप्त हो रही हो, शीतल मंद सुगन्धित बयार बह रही हो, गली-मोहल्ले और चौराहे  माँ की जय-जयकारों के

7

दशहरा (विजयादशमी)

5 अक्टूबर 2022
12
10
2

मुझे बचपन से ही रामलीला देखने का बड़ा शौक रहा है। आज भी आस-पास जहाँ भी रामलीला का मंचन होता है तो उसे देखने जरूर पहुंचती हूँ। बचपन में तो केवल एक स्वस्थ मनोरंजन के अलावा मन में बहुत कुछ समझ में आता

8

पंच दिवसीय दीपोत्सव

23 अक्टूबर 2022
23
21
4

कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को पंच दिवसीय दीपोत्सव का आरम्भ भगवान धन्वन्तरी की पूजा-अर्चना के साथ शुरू होकर भाई दूज तक मनाया जाता है, जो सुख, समृद्धि का खुशियों भरा दीपपर्व ’तमसो मा ज्योतिर

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए