shabd-logo

क्यों सर्वोपरि माना जाता है गया में श्राद्ध व पिंडदान करना?

16 सितम्बर 2022

102 बार देखा गया 102
article-image

इन दिनों आश्विन कृष्णपक्ष प्रतिपदा से दुर्गा पूजा की पहली पूजा तक समाप्त होने वाले पितृपक्ष यानि पितरों (पूर्वजों) का पखवारा चल रहा है। मरने के बाद हम हमारे पूर्वजों के प्रति श्रद्धा स्वरूप श्राद्धकर्म कर उन्हें याद करते हैं। हमारे धार्मिक कर्मकांडों अथवा त्यौहारों के पीछे कोई न कोई कथा सहज रूप में देखने-सुनने को मिलती है। इसी कड़ी में पितृपक्ष में गयाधाम (बिहार) में ही पूर्वजों का श्राद्ध करने के पीछे विभिन्न धर्म ग्रंथों में मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार गयासुर नामक राक्षस के राक्षसी कार्यों से धरती बहुत आक्रांत थी। उसके दुष्क्रमों से मुक्ति के लिए भगवान विष्णु को स्वयं आना पड़ा। भगवान विष्णु ने अपने पैर से उसे इसी स्थान पर दबा दिया था। वह जब भगवान विष्णु के पैरों तले दबकर मोक्ष प्राप्त कर रहा था, उस समय उसने विष्णु भगवान से यह वरदान मांगा कि इस क्षेत्र की प्रतिष्ठा उससे हो। भगवान विष्णु के वरदान से यह क्षेत्र गयाधाम के नाम से प्रसिद्ध हुआ। यहां भगवान विष्णु के पैरों के चिन्ह आज भी स्पष्ट दिखाई देते हैं, इसलिए इस क्षेत्र का नाम विष्णुपद कहलाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति स्वयं या अपने पूर्वजों का नाम लेकर यहां आकर श्राद्ध व पिण्डदान करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वायुपुराण में कहा गया है:  "न त्यक्तव्यं गयाश्राद्धं सिंहस्थे च वृहस्पतौ। अधिमासे सिंह-गुरावस्ते च गुरु-शुक्रयोः।  तीर्थयात्रा न कर्तव्या गयां गोदावरीं विना। "

सम्पूर्ण संसार में भगवान विष्णु के चरण चिन्ह का गयाधाम का मंदिर इकलौता है। पितृपक्ष में श्राद्ध के दौरान पिण्डदान की प्रक्रिया यहीं से शुरू होती है। धार्मिक शास्त्र वायुपुराण के अनुसार- "पंचकोश गया क्षेत्र कोशमेकं गयाशिरः" अथार्थ- गया के पांच कोस क्षेत्र में जिसकी मौत होती है, उसका गया में श्राद्ध करने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि इसे गयासुर का साम्राज्य क्षेत्र और मोक्षदायिनी क्षेत्र माना गया है। पहले यहाँ 365 वेदियां थी, मगर वर्तमान में 45 वेदियां ही शेष बची हैं। धर्मशास्त्रों के मुताबिक श्राद्ध प्रतिदिन होना चाहिए, इसलिए पहले वेदियों की संख्या 365 थी।

गयासुर के शरीर पर स्थापित गयाधाम में परमपिता ब्रह्मा द्वारा यज्ञ किए जाने की बात भी धर्मशास्त्रों में लिखी है। यज्ञ के बाद यहां ब्रह्म सरोवर में यज्ञ स्तंभ आरोपित किया गया था। धर्मशास्त्रों के अनुसार किसी भी मृत व्यक्ति का जब तक पितृपक्ष में विष्णुचरम पर पिंडदान नहीं किया जाता, तब तक उसकी आत्मा प्रेतयोनि में भटकती रहती है। श्राद्धकर्म के बाद वे पितृलोक में चले जाते हैं। श्राद्ध करने में यज्ञ जरूरी है। श्राद्ध के लिए समय को भी ध्यान में रखना जरूरी है। समय से किए गए श्राद्ध से पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। पितृश्राद्ध पूर्वाद्ध में, पूर्वज श्राद्ध अपरान्ह में, एक दो दृष्टि श्राद्ध मध्यान्ह और नित्य नैमित्तिक श्राद्ध प्रातःकाल किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के आस्थाओं के अनुसार जो व्यक्ति पितरों को तर्पण और श्राद्ध नहीं करता वह पुत्र कहलाने का अधिकारी नहीं होता है।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वनवास से लौटने के बाद अपने अनुज लक्ष्मण और अर्द्धागिनी सीता के साथ गया में पिण्डदान का उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। श्रीराम के पिण्डदान करने की एक कथा प्रचलित है कि जब वे यहां पिण्डदान करने आये, तब वे सीता को फल्गु नदी के किनारे छोड़कर आवश्यक सामग्री जुटाने के लिए निकल गये। पिण्डदान का समय होने पर महाराजा दशरथ की आत्मा की आवाज जनकनंदनी सीता के कानों में गूंजी कि उन्हें भोजन (पिंड) चाहिए, जिसे सुनकर सीता सोच में पड़ गई कि उन्हें तो श्राद्ध का अधिकार है ही नहीं। और अगर उन्होंने पिण्डदान कर भी दिया तो उनके पति श्रीराम उन पर विश्वास नहीं करेंगे। इसी तरह के कई सवालों मन में उत्पन्न हुए लेकिन सीता ने फल्गू नदी, केतकी का फूल, गाय और वट का पेड को साक्षी बनाकर बालू का पिण्डदान कर दिया। पिण्डदान देने से दशरथ की आत्मा तृप्त हो गई और उन्हें मोक्ष मिल गया। बाद में श्रीराम जब सामग्री लेकर लौटे तब जनक नंदनी ने सारा वृतान्त सुनाया, लेकिन श्रीराम को विश्वास नहीं हुआ। तब सीता ने एक-एक कर चारों साक्ष्यों को प्रस्तुत किया, लेकिन उनमें से फल्गू नदी, केतकी का फूल और गाय मुकर गये। कुपित होकर सीता ने फल्गू नदी को सूखी रहने और बालू के नीचे दबे रहने, केतकी फूल को पूजा के अयोग्य रहने और गाय को उसके मुंह से छुए हुए वस्तु को पूजा के अयोग्य होने का श्राप दिया। वट वृक्ष ने ही गवाही दी, जिसे सीता जी ने उसे दीर्घायु का वरदान दिया। इसीलिए सुहागन स्त्रियां भी अपने पति की लम्बी उम्र की कामना हेतु वट वृक्ष की पूजा करते हैं।

Pradeep Tripathi

Pradeep Tripathi

ज्ञानवर्धक लेख।

16 सितम्बर 2022

प्रभा मिश्रा 'नूतन'

प्रभा मिश्रा 'नूतन'

बहुत सार्थक लिखा मैम😊🙏

16 सितम्बर 2022

Pragya pandey

Pragya pandey

Intresting facts ❤️❤️❤️

16 सितम्बर 2022

Dharmendra Kumar manjhi

Dharmendra Kumar manjhi

गया में श्राद्ध और पिंडदान का महत्व है , इस बारे में पता था लेकिन क्यों इसकी जानकारी नहीं थी

16 सितम्बर 2022

Sanchi Bhandari

Sanchi Bhandari

श्राद्ध से सम्बनधित नई जानकारी मिली

16 सितम्बर 2022

काव्या सोनी

काव्या सोनी

Bahut hi umda likha padhkar bahut accha lga kuch baton se anjan the aapke dwara jankari mili dhanvad mem🙏🙏🙏💐💐💐

16 सितम्बर 2022

8
रचनाएँ
लोक जीवन में तीज-त्यौहार
5.0
हमारी भारतीय संस्कृति में विभिन्न धर्म,  जाति,  रीति,  पद्धति,  बोली, पहनावा, रहन-सहन वाले लोगों के अपने-अपने उत्सव, पर्व, त्यौहार हैं,  जिन्हें वर्ष भर धूमधाम से मिलजुलकर मनाये जाने की सुदीर्घ परम्परा है। ये उत्सव, त्यौहार, पर्वादि हमारी भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता की अनूठी पहचान कराते हैं। रथ यात्राएं हो या ताजिए या फिर किसी महापुरुष की जयन्ती, मन्दिर-दर्शन हो या कुंभ-अर्द्धकुम्भ या स्थानीय मेला या फिर कोई तीज-त्यौहार जैसे- रक्षाबंधन, होली, दीवाली, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, शिवरात्रि, क्रिसमस या फिर ईद जनमानस अपनी जिन्दगी की भागदौड़, दुःख-दर्द, भूख-प्यास सबकुछ भूलकर मिलजुल के उल्लास, उमंग-तरंग में डूबकर तरोताजा हो उठता है। इन सभी पर्व, उत्सव, तीज-त्यौहार, या फिर मेले आदि को जब जनसाधारण जाति-धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर मिलजुलकर बड़े धूमधाम से मनाता है तो उनके लिए हर दिन उत्सव का दिन बन जाता है। इन्हीं पर्वोत्सवों की सुदीर्घ परम्परा को देख हमारी भारतीय संस्कृति पर "आठ वार और नौ त्यौहार" वाली उक्ति चरितार्थ होती है। आइए इन्हीं लोक जीवन के तीज त्यौहारों के रंग में रंगने के लिए आप भी धीरे-धीरे मेरे साथ-साथ चलते हुए थके हारे मन को तरोताजा कीजिए।
1

मकर संक्रांति

19 जनवरी 2022
10
7
3

हमारे भारतवर्ष में मकर संक्रांति, पोंगल, माघी उत्तरायण आदि नामों से भी जाना जाता है। वस्तुतः यह त्यौहार सूर्यदेव की आराधना का ही एक भाग है। यूनान व रोम जैसी अन्य प्राचीन सभ्यताओं में भी सूर्य और उ

2

प्रकृति के आनन्द का अतिरेक है वसंत

5 फरवरी 2022
6
2
0

          व्रत ग्रंथों और पुराणों में असंख्य उत्सवों का उल्लेख मिलता है। ‘उत्सव’ का अभिप्राय है आनन्द का अतिरेक। ’उत्सव’ शब्द का प्रयोग साधारणतः त्यौहार के लिए किया जाता है। उत्सव में आनन्द का सामू

3

होली कथा में ढूंढा राक्षसी

17 मार्च 2022
4
3
0

होली पर्व से सम्बन्धित अनेक कहानियों में से हिरण्यकशिपु के पुत्र प्रहलाद की कहानी बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा ढूंढा नामक राक्षसी की कहानी का वर्णन भी मिलता है, जो बड़ी रोचक है।  कहते हैं कि सतयुग में

4

श्रीकृष्ण से जुड़े प्रेरक प्रसंग

19 अगस्त 2022
19
13
2

मान्यता है कि त्रेता युग में 'मधु' नामक दैत्य ने यमुना के दक्षिण किनारे पर एक शहर ‘मधुपुरी‘ बसाया। यह मधुपुरी द्वापर युग में शूरसेन देश की राजधानी थी। जहाँ अन्धक, वृष्णि, यादव तथा भोज आदि सात वं

5

क्यों सर्वोपरि माना जाता है गया में श्राद्ध व पिंडदान करना?

16 सितम्बर 2022
18
13
6

इन दिनों आश्विन कृष्णपक्ष प्रतिपदा से दुर्गा पूजा की पहली पूजा तक समाप्त होने वाले पितृपक्ष यानि पितरों (पूर्वजों) का पखवारा चल रहा है। मरने के बाद हम हमारे पूर्वजों के प्रति श्रद्धा स्वरूप श्राद्

6

नवरात्रि महोत्सव

27 सितम्बर 2022
7
5
2

जब प्रकृति हरी-भरी चुनरी ओढ़े द्वार खड़ी हो, वृक्षों, लताओं, वल्लरियों, पुष्पों एवं मंजरियों की आभा दीप्त हो रही हो, शीतल मंद सुगन्धित बयार बह रही हो, गली-मोहल्ले और चौराहे  माँ की जय-जयकारों के

7

दशहरा (विजयादशमी)

5 अक्टूबर 2022
12
10
2

मुझे बचपन से ही रामलीला देखने का बड़ा शौक रहा है। आज भी आस-पास जहाँ भी रामलीला का मंचन होता है तो उसे देखने जरूर पहुंचती हूँ। बचपन में तो केवल एक स्वस्थ मनोरंजन के अलावा मन में बहुत कुछ समझ में आता

8

पंच दिवसीय दीपोत्सव

23 अक्टूबर 2022
23
21
4

कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को पंच दिवसीय दीपोत्सव का आरम्भ भगवान धन्वन्तरी की पूजा-अर्चना के साथ शुरू होकर भाई दूज तक मनाया जाता है, जो सुख, समृद्धि का खुशियों भरा दीपपर्व ’तमसो मा ज्योतिर

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए