shabd-logo

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 4

2 अक्टूबर 2021

27 बार देखा गया 27
शाम का समय होता है। आसमान में बादल है और हवा के साथ बारिश हो रही है। आर्यन एयरपोर्ट पर अपने जीजा जी और दीदी को छोड़कर कार से वापस देहरादून आर्मी अकादमी की ओर आ रहा होता है। एक ऑडी कार रास्ते में खड़ी होती है और उसका ड्राइवर बाहर खड़ा होकर आर्यन को कार रोकने के लिए हाथ देता है। आर्यन देखकर कार रोक देता है।
आर्यन कार का शीशा थोड़ा नीचे करकर - क्या बात है अंकल?
ड्राइवर - मेरी कार खराब हो गई है।
आर्यन गेट खोलते हुए - रुको , मै कुछ इंतजाम करता हूं।
ड्राइवर अपनी कार का पीछे का गेट खोलते - रहने दीजिए, मेरी लॉरी आ रही है, बस आप इन्हे, बाहर आइए मैम।
सिया नीचे उतरकर हाथ से मुंह को छिपाते हुए आर्यन की कार का पीछे का गेट खोलकर कार मे बैठ जाती है। ड्राइवर पीछे आकर कार की डिग्गी खोलकर बैग निकालकर आर्यन की कार के पास आकर कार की डिग्गी खोलकर बैग रख देता है।
ड्राइवर - बस इन्हे बस स्टैंड तक छोड़ दीजिए।
आर्यन कार चलाने लगता है।
बारिश अब भी हो रही है।
आर्यन - आप म्यूजिक सुनना पसंद करेगी।
सिया - हां कोई अच्छा सा।
आर्यन  गाना बजाता है तो पहला गाना बजता है। दर्द दिलो के कम हो जाते है, तुम और मै अगर हम हो जाते है।
आर्यन डरकर तुरन्त दूसरा गाना बदलते हुए - सॉरी।
दूसरा गाना बजता है। मै रंग शरवतो का तू मीठे घाट का पानी, तू मुझ मे घोल दे तो बात बन जानी।।
सिया मुस्कुराने लगती है। आर्यन फिर गाना बदलता है।
तीसरा गाना बजाता है - मुझे बनना ले तू अपनी कॉलर ट्यून।
आर्यन - सॉरी।
और आर्यन रेडियो बन्द ही कर देता है।
सिया मुस्कुराकर - आपने बन्द क्यो कर दिया।
आर्यन - रहने दीजिए।
सिया पीछे से आर्यन के बगल वाली सीट पर आकर बैठ जाती है।
सिया - सिया गुर्जर।
सिया आर्यन की ओर हाथ बढ़ाती है। आर्यन हाथ मिलाकर - आर्यन प्रताप।
आर्यन कहानी सुनाना बन्द करता है। आर्यन जय और अभिषेक कैंटीन मे चेयर पर बैठे होते है।
जय और जानने के मूंड में था इसीलिए मुस्कुराकर आर्यन से पूछ लेता है - आगे क्या हुआ।
आर्यन - अबे तू सीबीआई वालो जैसे सवाल क्यो कर रहा है।
अभिषेक जय का मजाक उड़ाते हुए - तुझे पता है, जब से सिया को तेरे पास बैठे देखा है, इसका बीपी वन हंड्रेड पार हो गया है।
आर्यन - फिर रहने दे, आगे मत सुन।
जय मुस्कुराकर - तूने कैंप तक लिफ्ट दी , इतना ही।
आर्यन - पहले सुन तो।
आर्यन फिर से कहानी सुनाने लगता है।
वह दोनो कार से आ रहे होते है। आगे बारिश की वजह से जाम लगा होता है। आर्यन देखकर एक ढाबे के पास कार रोक देता है।
आर्यन - सिया से - चलो कुछ खाते है?
सिया बारिश दिखाते हुए - कैसे?.
आर्यन कोट उठाता है और गेट खोलकर कोट ओढ़कर नीचे उतरकर गेट लगाकर दूसरी ओर आता है। सिया गेट खोलकर नीचे उतरकर कोट के नीचे छिपकर गेट लगा देती है फिर दोनो दौड़ने लगते है और ढाबे के अंदर आ जाते है। दोनो अपने बालो का पानी हटाते हुए चेयर पर बैठ जाते है।
आर्यन - क्या लोगी।
सिया मुस्कुराकर - जो आप खिलाएंगे।
आर्यन - अंकल दो प्लेट मटन फ्राई और आठ चपाती मक्खन मार कर।
एक नौकर ऑर्डर किया हुआ मटन और चपाती प्लेट में लेकर आता है और टेबल पर रख देता है। दोनो खाना खाने लगते है। बारिश बन्द हो जाती है पर ट्रेफिक अभी लगा होता है। दोनो खाना खाकर ढाबे से बाहर आते है। मौसम सुहाना हो चुका होता है। 
सिया - खाना सुपर था ना?
दोनो कार के पास आकर गेट खोलकर बैठकर गेट लगाते है और दोनो सो जाते है। सिया सोते समय करवट बदलती है और आर्यन के मुंह पर मुंह रख लेती है। अब सुबह होती है। ट्रेफिक खुल चुका होता है। कार और ट्रक के हॉर्न की आवाज सुनकर आर्यन जागता है और सिया के होठों  आर्यन होठों पर रखे और वह आर्यन से चिपक सो रही होती है। आर्यन सिया के बाल सभालकर सिया को आराम से ऊपर से उठाकर बगल की सीट पर लिटाकर सीट बेल्ट लगाकर कार स्टार्ट करकर चलाने लगता है।
आर्यन कहानी सुनाना बन्द करता है।
जय - रहने दे हमारी भाभी।
जय खड़ा होकर चलने लगता है और चला जाता है।
आर्यन एकेडमी के अंदर क्लासरूम मे आकर बैठ जाता है। सिया पहले से चेयर पर बैठी होती है। वह आर्यन को देखकर खड़ी होकर आर्यन के बगल मे बैठ जाती है।
सिया - आर्यन से - आई लव यू।
आर्यन के डर के कारण हाथ पैर कांपने लगते है।
आर्यन - क्या कह रही है? किसी ने सुन लिया तो?
सिया मुस्कुराकर आर्यन से चिपक - तू तो लड़कियों से ज्यादा डर रहा है।
सिया दिल पर सिर रखकर - धड़कन भी तेज है।
सिया आर्यन को बांहों में पकड़ लेती है।
आर्यन के मुंह से डर के कारण शब्द भी नहीं निकल रहे होते है, फिर भी वह अपनी पूरी दम लगाकर बोलता है, तब भी सिया को सही से नहीं सुना पर रहा था।
आर्यन बैठे बैठे पीछे खिसकते हुए बिल्कुल धीमी आवाज में - ये तेरा कॉलेज नहीं आर्मी कैंपस है।
सिया मुस्कुराकर - क्या? तेज कहो।
आर्यन - यह आर्मी कैंप है तेरा कॉलेज नहीं।
सिया मुस्कुराकर बैठे बैठे ही आर्यन की ओर खिसकते हुए - आर्मी कैंप है तो क्या? हमें प्यार करने से कौन रोकेगा।
आर्यन - बिग्रेडियर सूर्य देव सिंह।
सिया - वह तब रोकेगा जब उसको पता चलेगा।
सिया आर्यन को लिप तू लिप करती है। आर्यन उसको पीछे धकेलकर - प्यार की देवी , मुझे बकस दे।
आर्यन खड़ा होकर चलने लगता है।
सिया - ये फिल्मी डायलॉग मुझे मत सुना आई लव यू तो आई लव यू।
आर्यन गेट के पास आकर - आई हेट यू।
सिया मुस्कुराकर दौड़कर - इतना प्यार।
आर्यन उसको देखकर दौड़ने लगता है। आर्यन कॉरीडोर मे दौड़ता जा रहा है, वह पीछे की ओर गर्दन मोड़कर देखता तो उसको सिया नहीं दिखती है। आर्यन लम्बी सांस लेकर चलने लगता है। सीढ़ी से नीचे उतरता है। तब उसको सीढ़ी के नीचे खड़ी सिया जो पेड़ के द्वारा नीचे आईं होती है खड़ी होती है। वह आर्यन की कॉलर पकड़कर सीढ़ी के नीचे खींच कर गले लग जाती है। 
आर्यन उसको पीछे धकेलकर - यह प्यार नहीं हैग ओवर है जों दो दिन में अपने आप उतर जाएगा।
आर्यन चलकर चला जाता है।
सिया दोनो हाथ दिल के पास सीने पर रखकर - मै भी देखती हूं , तुम कब तक भागते हो।
अब सुबह से आर्यन जंगल में दौड़ते हुए आ रहा होता है। चारो तरफ कोहरा होता है। सिया पेड़ के पास खड़ी होती है। आर्यन उसके बगल से निकलता है तो वह उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचती है। 
आर्यन - कौन है वे?
सिया आर्यन को बांहों में पकड़ लेती है। आर्यन उसको पीछे धकेलता है तो उसका सिर पेड़ से टक्करा जाता है तो सिया रोने का नाटक करने लगती है।
आर्यन डरकर - सॉरी।
आर्यन सिया के मुंह पर हाथ रखता है क्योंकि सामने से कैंडिडेट दौड़कर आ रहे होते है।
आर्यन - आई एम् सॉरी।
सिया रोते हुए - मै तुमसे प्यार करता हूं पर तुम किसी ओर से प्यार करते हो।
आर्यन - अरे मेरी मां , रुक जा , मै किसी से प्यार नहीं करता हूं।
सिया मुस्कुराकर - इसका मतलब मुझसे प्यार करते हो।
आर्यन सिया को बांहों में पकड़कर पेड़ के पीछे छिप जाता है और कैंडिडेट दौड़ते हुए चले जाते है। सिया आर्यन को बांहों में पकड़ लेती है।


Jyoti

Jyoti

गज़ब

10 दिसम्बर 2021

Shivansh Shukla

Shivansh Shukla

👏👏👏

2 अक्टूबर 2021

8
रचनाएँ
फौजी हिन्दुस्तान का
5.0
यह कहानी एक काल्पनिक कहानी है जिसका किसी व्यक्ति से कोई सम्बन्ध नहीं है। राजस्थानी लड़की सिया जिसके पिता की जान उसको बचाने मे चली जाती है क्योंकि उसका जन्म उस गांव मे होता है जहां लड़की को अपशकुन और बोझ मानकर पेट मे ही मार दिया जाता है। सिया बडी जाती है  और आर्मी ज्वॉइन करती है जहां उसकी मुलाकात आर्यन जिसके पिता आर्मी मे बिग्रेडियर है और मां आर्मी डॉक्टर है, वहीं दीदी बिजनेस संभालती है।  दोनो को प्यार हो जाता है। पर ट्रेनिंग ख़तम होते ही आर्यन सिया से मिले बिना ही चला जाता है। सिया उसको ढूढ़ती रहती है पर वह नहीं मिलता है। सिया उसके बाद रॉ ज्वाइन कर लेती है और दुबारा उनकी मुलाकात होती है तब सिया आर्यन को मारना चाहती है। पूरी कहानी जानने के लिए मुझे फॉलो कीजिए।   सिया - चुलबुली और एटिट्यूड वाली लडकी और मेजर और रॉ एजेंट। आर्यन - हैंडसम हंक और हंसमुख और फ्रेंडशिप वाला इंसान। रॉ कमिश्नर। जय आर्यन का दोस्त और साथी आर्मी ट्रेनी। अभिषेक आर्यन का दोस्त और आर्मी ट्रेनी। सूर्यदेव - बिग्रेडियर। आयुष - आईटी professional आर्मी ऑफिसर आर्यन का अमेरिकन साथी।
1

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 1

2 अक्टूबर 2021
5
6
2

 घर एक राजस्थानी रजवाड़े जैसा दिखता है जैसे कोई महल हो। घर के अं

2

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 2

2 अक्टूबर 2021
2
6
1

24 साल बाद : - रॉ हेडक्वार्टर दिल्ली सुबह के 10 बज रहे है। सिया ग्रे जीन्स पेंट और चेक कलर की शर्ट ह

3

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 3

2 अक्टूबर 2021
2
6
2

सुबह के 7 बज रहे है। पार्क के अंदर आर्यन दौड़ता हुआ आ रहा है उसे सामने सिया दिखती है तो वह सिया के प

4

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 4

2 अक्टूबर 2021
2
6
2

शाम का समय होता है। आसमान में बादल है और हवा के साथ बारिश हो रही है। आर्यन एयरपोर्ट पर अपने जीजा जी

5

फौजी हिन्दुस्तान पार्ट 5

2 अक्टूबर 2021
1
5
1

सिया एकेडमी की कैंटीन में चेयर पर उदास होकर मुंह लटका कर बैठी है। जय अभिषेक आते है।<div>जय - अभिषेक

6

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 6

2 अक्टूबर 2021
3
6
1

<div align="left"><p dir="ltr">ट्रेनिंग स्टार्ट:---<br> एकेडमी के ग्राउंड में सभी कैंडिडेट दौड़ रहे

7

फौजी हिन्दुस्तान का

2 अक्टूबर 2021
3
5
2

<div align="left"><p dir="ltr"><br></p> <p dir="ltr">सिया आर्यन को पकड़कर तैर कर नदी से बाहर आती है औ

8

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 8

2 अक्टूबर 2021
3
4
4

<div align="left"><p dir="ltr">होटल के रूम मे गृहमंत्री सोफे पर बैठे है। बगल वाले रूम क गेट खोलकर आर

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए