shabd-logo

फौजी हिन्दुस्तान पार्ट 5

2 अक्टूबर 2021

27 बार देखा गया 27
सिया एकेडमी की कैंटीन में चेयर पर उदास होकर मुंह लटका कर बैठी है। जय अभिषेक आते है।
जय - अभिषेक से - यार वो देख , सिया,
अभिषेक - हां, पर चेहरे की वो हंसी गायब है।
जय - हां, चल पूछते है।
और दोनो चलकर सिया के पास आकर सामने डली चेयर खिसका कर सामने बैठ जाते है।
जय - क्या बात है?
सिया रोने लगती है।
अभिषेक - बताओ तो सही, आर्यन ने कुछ कहा?
सिया मुंह बनाकर सिर हिलाती है।
जय - क्या कहा बताओ?.
सिया कहानी सुनाती है। एकेडमी के ग्राउंड में आर्यन वॉर्म अप कर रहा होता है, दौड़ने के लिए शरीर गर्म करने के लिए। सिया दौड़कर आकर आर्यन के बगल मे वॉर्म अप करने लगती है। आर्यन उसकी ओर देखता है तो सिया एक हल्की सी मुस्कान के साथ दांत दिखाते हुए हंस देती है। आर्यन गुस्से से देखकर थोड़े आगे जाकर डिप्स लगाने लगता है तो सिया भी आकर डिप्स लगाने लगती है। आर्यन डिप्स लगाते हुए उछलते हुए आगे की ओर खिसकने लगता है तो सिया भी डिप्स लगाते हुए खिसकने लगती है और आर्यन के क़रीब आकर फिर मुस्कुराती है।
सिया - मुझसे नाराज़ हो?
आर्यन गुस्से से देखकर - तेरी प्रॉब्लम क्या है?
सिया घास पर लेट जाती है और आर्यन डिप्स लगा रहा होता है।
सिया - यह तू पूछ रहा है? मेरी प्रॉब्लम तू है,तुझे देखे बिना मुझे नीद नहीं आती है।
आर्यन डिप्स लगाना बन्द करकर खड़ा होकर - किसी मनोचिकित्सक को दिखाओ।
सिया लेते हुए ही बाहे फैला कर मुस्कुराते हुए - मेरे दिल के डॉक्टर तो तुम हो, तेरी छपपी मेरी गोली।
सिया दोनो हाथो को सीने से ऐसे चिपकाती है जैसे आर्यन को सच मे बांहों में ले लिया हो।
आर्यन दौड़ लगा देता है।
सिया सोच मे पड़कर - अब इसे क्या हो गया है?
सिया खड़ी होकर दौड़ने लगती है।
आर्यन दौड़ता हुआ चार लडकियो के बगल से निकलता है जो वहां पर वॉक कर रही है। वह आर्यन को देखकर - यार सर का लड़का कितना हैंडसम है।
सिया उनके बगल से स्पीड मे दौड़कर निकल जाती है और आर्यन के आगे आकर आर्यन के सीने पर हाथ रखकर आर्यन को रोकती है।
सिया - मेरी ग़लती क्या है?
आर्यन गुस्से से - मुझे जाने दे मेरा मूड खराब है।
सिया गुस्से से - मेरा भी मूड खराब है, तुझे मुझे बताना ही होगा, मेरी ग़लती क्या है?
आर्यन सिया को बगल में धकेल कर - तुझे हर बात बतानी उचित नहीं समझता हूं।
आर्यन दौड़ने लगता है।
सिया चिल्लाकर - फिर मुझसे प्यार क्यो किया था?
और सिया रोने लगती है। वहां पर उपस्थित सभी कैंडिडेट उन्हे देखने लगते है तो आर्यन  रुककर मुड़कर दौड़कर सिया के पास आता है।
आर्यन - वह मेरी भूल थी, अब जाओ सभी देख रहे है।
सिया आर्यन की कॉलर पकड़कर - - पहले मेरे सवालों के ज़बाब दो।
आर्यन गुस्से से हाथ उठाकर - तुझे ज़बाब चाहिए?
सामने से ऑफीसर को आता देखकर आर्यन हाथ नीचे कर लेता है। ऑफीसर आर्यन के पास आता है।
ऑफीसर आर्यन से - क्या है यह?
आर्यन - सॉरी सर।
ऑफीसर - अभी ग्राउंड के सौ राउंड लगाओ।
आर्यन - जी सर।
आर्यन दौड़ने लगता है, सिया उदास हो जाती है। आर्यन दौड़ रहा है। वह इस तरह 80 राउंड करता है फिर धीमे धीमे दौड़ने लगता है। सिया पानी की बोतल लेकर आती है। आर्यन अब चलने लगता है। फिर नीचे गिर जाता है। सिया पानी पिलाने को होती है। आर्यन पानी की बोतल में हाथ देता है।
आर्यन - नहीं..
और आर्यन बेहोश हो जाता है।
सिया कहानी सुनाना बन्द कर रोने लगती है। अभिषेक सिया का हाथ पकड़कर - चल।
अभिषेक, सिया और जय खड़े होकर चलने लगते है और एकेडमी के अंदर उपस्थित पार्क में आते है। जहां आर्यन उदास होकर चेयर पर बैठा होता है। जय अभिषेक आर्यन के बगल मे बैठ जाते है और सिया थोड़ी दूरी पर रुक जाती है।
जय आर्यन से - क्या प्रॉब्लम है तेरी?
आर्यन मुस्कुराकर - कुछ भी तो नहीं।
अभिषेक - हमसे झूठ बोल रहा है।
जय - सॉरी यार।
आर्यन - किस लिए? तू तो मेरा जिगरी यार है।
अभिषेक - हमें पता नहीं था तुझे कितनी बड़ी बड़ी कंपनी के ऑफर आए और खुद का बिजनेस इंपायर भी छोड़कर सिर्फ हमारे लिए यहां आया और हम ही तेरी दोस्ती पर शक कर बैठे - सॉरी।
जय मुस्कुराकर - एक लड़की हमारे बचपन की दोस्ती को नहीं तोड़ सकती है।
अभिषेक मुस्कुराकर - लड़की नहीं भाभी बोल।
जय - चल भाभी से माफी मांग।
जय आर्यन का हाथ पकड़कर खड़ा करता है।
अभिषेक हंसकर - इसे कहते है यारो दी बात।
वह तीनो चलने लगते है और सिया के पास आते है।  आर्यन सिया के सामने घुटनो पर बैठ - सॉरी।
सिया मुस्कुराकर आर्यन के हाथो को पकड़कर खड़ा करकर आर्यन के गले लग जाती है।
जय - केवल सॉरी से काम नहीं चलेगा , भाभी को मानना पड़ेगा।
वह चारो चलने लगते है।
अभिषेक - आज पार्टी करते है।
आर्यन - यहां कैसे?
अभिषेक आर्यन के कंधे पर कंधा मारकर - भाभी के सामने सीधा मत बन।
आर्यन - तू चलेगी।
सिया - पर कहां?
जय - तुम उसकी फिकर मत करो, पब चलेंगे।
सिया डरकर - मै शराब नहीं पीती हूं और मुझे पिलाने की कोशिश भी मत करना 
जय - क्या हमारे भाई को पियक्कड़ समझती हो, हम तो बस इंजॉय करेंगे पीनी किसको है, हमको तो पिलानी है।
सिया जय को देखकर - क्या बोले?
आर्यन मुस्कुराकर सिया को पीछे खड़ा होकर से बांहों में पकड़कर - मै भी शराब नहीं पीता हूं। हम बस डांस करेगे।
आर्यन सिया के गाल पर किस करता है।
सिया - ओके।
अब रात के 10 बज रहे है। आर्यन जय अभिषेक गर्ल्स हॉस्टल के सिया के रूम के बाहर खड़े है। सिया खिड़की पर खड़ी है। आर्यन आने का इशारा करता है। सिया इशारे से पूछती है कैसे वार्डन तो गेट बन्द कर दिए है। आर्यन इशारे से रुको मै आता हूं। आर्यन खिड़कियों के सहारे चढ़कर खिड़की के पास आता है और सिया जिसने ब्लैक sheath ड्रेस पहना हुआ है को पीठ पर लादकर खिड़की के सहारे नीचे आता है और चारो पेड़ो के बीच छिपते हुए दौड़कर आते है। एक चलती हुई लाइट का प्रकाश आता है। चारो जल्दी से जमीन पर लेट जाते है। वह प्रकाश चला जाता है तो चारो खड़े होकर दौड़ने लगते है और दीवाल के पास आकर आर्यन को जय और अभिषेक उछालते है ।
सिया डरकर - पर मेरी वार्डन।
आर्यन - तेरी वार्डन की मां की आंख उसको क्या सपना होगा। आ जाओ।
वह दीवाल पर खड़ा हो जाता है। फिर वह दोनो सिया को उछालते है तो सिया भी दीवाल पर खड़ी हो जाती है और उस ओर कूद जाती है। फिर जय अभिषेक को पकड़कर खिचता है। दोनो भी  कूद जाते है फिर आर्यन कूदता है और  चारो दौड़ने लगते है और बाहर खड़ी अपनी कार  के पास आकर उसमे बैठ जाते है। आर्यन कार चला देता है और पब के बाहर कार रोक देता है। वह चारो नीचे उतरकर पब के अंदर आते है और जय अभिषेक दो दो पैग पीकर डांस फ्लोर पर डांस करने लगते है। आर्यन भी उनके पास आकर डांस करने लगता है। सिया काउंटर के पास चेयर पर बैठ जाती है। दो लड़के सिया को देखकर जो ब्लैक ड्रेस में बहुत ही सुन्दर लग रही होती है।
1 लड़का सिया से - हाय।
दूसरा लड़का सिया का हाथ पकड़कर  - आओ बेबी।
सिया उसके पैरो के बीच की किक मारती है। वह वहां पकड़कर नीचे गिर जाता है तो पहला वाला मारने बढ़ता है। सिया उसके गाल पर तमाचा देती है वह घूमने लगता है। फिर रुक जाता है।
1 लड़का अपने गाल पर हाथ रखता है। उसको देखकर सभी हंसने लगते है। वहीं उसके पांच साथी आ जाते है।
1 लड़का - क्या समझती है अपने आप को?
पकड़ो इसे।
जय आर्यन का हाथ पकड़कर सिया की ओर इशारा करता है।
आर्यन - तू डरता क्यो है? वह भी होने वाली आर्मी ऑफीसर है। इतने से तो खुद निपट लेगी।
सिया एक सिर पर बोतल मारती है। वह सिर पकड़ लेता है। दूसरे के मुंह मे मुक्का देती है। वह मुंह पर हाथ लगा लेता है और हाथ हटाता है तो दो दांत हाथ में आ जाते है। यह देखकर आठ ओर गुंडे आ जाते है।
आर्यन - यह तो ना इंसाफी है, एक नारी इतने सारे अत्याचारी।
जय - भाई तू जा , तब तक मै दो पैग और मार लेता हूं।
आर्यन - मेरे लिए भी बनाकर रखना।
जय - तू जा तो सही, ऐसा पैग दूंगा तू भी याद रखेगा।
आर्यन चलकर सिया के पास आता है।
आर्यन - कोई प्रॉब्लम है क्या?
आर्यन एक गुंडे के कंधे पर हाथ रखता है।
गुंडा आर्यन को पीछे धकेलकर -  अबे तू जा।
आर्यन  उसकी ओर आ रहे अभिषेक के ऊपर गिरता है।
आर्यन - यार ज्यादा हो गई पैग दे।
आर्यन को अभिषेक अपना पैग देता है। आर्यन पीकर जोश से भरकर जमीन पर दो पुश अप लगाता है।
3 गुंडा - यार मस्त माल है।
आर्यन खड़ा होकर - बिल्कुल तेरी बहिना जैसा।
मंत्री का लड़का गुस्से से - क्या बोला साले?
मंत्री का लड़का आर्यन की ओर हाथ उठाता है। आर्यन उसका हाथ पकड़कर मरोड़कर तोड़ देता है।
आर्यन - अबे सालो मै तुम्हरा जीजा हूं।
मंत्री का लड़का दर्द भरा मुंह बनाकर - जीजा।
3 गुंडा - मारो इसे।
आर्यन की ओर चार आते है। आर्यन एक सीने पर मुक्का मारता है और दो के सिर पर हाथ मारता है। वह तीनो नीचे गिर जाते है। चौथे के पैरो के बीच में किक देता है। अब दो गुंडे आर्यन की ओर बीयर की बोतल लेकर आते है। आर्यन उनके सीने पर दोनो हाथो की कोहनी देता है। वह दोनो बीयर बोतल छोड़कर नीचे गिर जाते है। आर्यन बीयर बोतल पकड़कर - तुम मत गिरो वैसे भी तुम्हारी कितनी कमी है, हमारे लिए।
आर्यन बीयर पीने लगता है। दो गुंडे चेयर उठाकर आते है। आर्यन बीयर बोतल उनकी ओर फेकता है। वह उनके सिर पर लगती है और वह दोनो नीचे गिर जाते है। सिया को यह देखकर किस करने की प्यास लग आती है तो होठों पर जीभ फेरकर जय से गिलास लेकर पी जाती है।  
सिया जय को देखकर - यह क्या था?.
जय डरकर - सोडा।
सिया - दो और ला।
जय उठाकर देता है। सिया पी जाती है। अब सभी मुर्गा बनकर बैठ जाते है। तब तक सिया चार पैग पी चुकी होती है और उसको शराब चढ़ जाती है। सिया हिचकी लेती है।
सिया नशे में - क्या बोला था, मस्तमाल।
वह सभी - नहीं दीदी जी।
सिया - मै सिर्फ देखने की चीज हूं छूने की नहीं। मुझे छूने का अधिकार मेरे आर्यन जी नू है।
सिया गिरने लगती है तो जय उसको पकड़ लेता है। सिया मुस्कुराती है तो जय भी मुस्कुराता है।
सिया खड़ी होकर मुस्कुराकर - किस भी चाहिए।
सिया उसके पैरो के बीच में किक देती है।
सिया - चल जावे।
जय वहां पकड़कर बैठ जाता है।
आर्यन सिया के पास आकर - तुझे क्या हो गया है।
जय दर्द भरा मुंह बनाकर - यार , उसने शराब पी ली।
आर्यन गुस्से से - किसने पिलाई।
जय - सॉरी यार मै जो जूस मे मिलाकर पी रहा था वहीं पी ली।
आर्यन - तुझे सही पड़ी, कितनी बार बोला जूस मे मिलाकर मत पी।
अभिषेक - चलो बहुत समय हो गया है।

आर्यन सिया को अपनी पीठ पर लाद कर पकड़कर चलने लगता है।
अभिषेक - अब इसका क्या करेगे।
सिया चिल्लाकर - आई लव यू जानू।
आर्यन - घर ले चलेंगे।
वह चारो बाहर आते है। अभिषेक कार का गेट खोलता है। आर्यन सिया को कार मे बैठा देता है और गेट लगाता है। वहीं जय और अभिषेक पीछे की सीट पर बैठ जाते है और आर्यन ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार चलाने लगता है।
सिया - लव यू बेबी।
सिया आर्यन के गाल पर किस करती है।
आर्यन - लव यू टू ।
सिया आर्यन के कंधे पर सिर रखकर सो जाती है। आर्यन कार से अपने घर यानी बिग्रेडियर हाउस आता है और कार रोकता है। आर्यन नीचे उतरकर दूसरी तरफ आकर गेट खोलकर  सिया को गोदी में उठाता है और जय अभिषेक नीचे उतर जाते है। वह चारो चलने लगते है। 
जय - मुझे डर लग रहा है कहीं बापू ने देख लिया तो।
वह चारो खिड़की के पास आते है। जय को अभिषेक पीछे से धक्का देकर ऊपर चढ़ाता है। जय रूम के अंदर खड़ा होकर अभिषेक को खींचता है। फिर वह दोनो सिया को पकड़कर खिचते है उसके बाद आर्यन उछलकर अंदर आता है सामने सिया खड़ी होती है तो आर्यन सिया को लिप टू लिप किस कर देता है।
सिया चिल्लाकर - आई लव यू।
आर्यन डरकर सिया को फिर से लिप टू लिप करता है और उन दोनों को जाने का इशारा करता है। वह दोनो रूम से बाहर चले जाते है।  आर्यन सिया को गोदी में उठाकर बेड पर लिटाकर चादर उड़ा देता है और बगल में लेटकर सो जाता है।
अब सुबह होती है। सिया बेड पर सो रही है। खिड़की से सूर्य की रोशनी सिया के मुंह पर पड़ती है।  सिया जाग कर अंगड़ाई लेती है। आर्यन नीबू जूस लेकर आता है।
आर्यन - गुड मॉर्निंग।
सिया - गुड मॉर्निंग।
फिर सोचकर डरकर - हम कहां है?.
आर्यन - हमारे घर पर।
आर्यन उसको नीबू पानी पिलाता है।
सिया सिर पर हाथ रखकर - मेरी वार्डन , मेरी तो लग गई।
जय अभिषेक अंदर आते है।
जय मुस्कुराकर - तू टैंशन मत ले , भाई ने सब सेट कर दिया है।
सिया - कैसे
अभिषेक - तेरी फ्रेंड है उसको कह दिया था, जब तेरी वार्डन पूछे तो कह देना, सिया सुबह किसी प्रोजेक्ट पर निकल गई है।
आर्यन मुड़कर चलकर रूम से बाहर चला जाता है।
सिया - कल क्या किया था मैंने।
जय - तुम्हे कुछ भी याद नहीं है।
सिया - येस।
जय राहत की सांस लेकर - बच गया।
वह दोनो सामने सोफे पर बैठ जाते है।
अभिषेक - तुमने रात को ..
जय - नहीं।
अभिषेक - वह जूस नहीं।
जय अभिषेक के मुंह पर हाथ रखता है।
अभिषेक - शराब थी।
सिया क्या?
और शांत हो जाती है।
अभिषेक - रात को तुमने कमाल कर दिया।
आर्यन कॉफी लेकर आता है।
आर्यन - क्या? कुछ नहीं।
आर्यन सिया को कॉफी देकर - तू कॉफी पी।
सिया कॉफी पीने लगती है। एक ऑफीसर आता है।
ऑफीसर - छोटे बाबा , आपको सर बुला रहे है।
आर्यन - तुम चलो मै आया।
आर्मी ऑफिसर मुड़कर रूम से बाहर चले जाते है। 
सिया - कौन बड़े सर।
जय - बिग्रेडियर सूर्य देव सिंह।
सिया डरकर खड़ी हो जाती है। 
सिया - सूर्य देव सिंह।
सिया के हांथ पैर कांपने लगते है।
आर्यन - मेरे पापा है।
सिया मुस्कुराकर आर्यन के कंधे पर हाथ मारकर - ऐसा बोलो मेरे ससुर जी।
आर्यन डरकर - यह उनसे मत कहना।
सिया - ओके बाबा अब जाओ, वरना मै चली जाऊंगी 
आर्यन मुस्कुराकर - जाता हूं।
आर्यन रूम से बाहर आता है। सूर्यदेव सिंह हॉल में रॉयल चेयर पर बैठे होते है और न्यूज़ पेपर पढ़ रहे होते है।
सूर्य देव - हेल्लो मिस्टर आर्यन जी, कैसे हो?
आर्यन - अच्छा हूं।
सूर्य देव - तो 100 राउंड तो लगा सकते हो।
आर्यन - क्यो पापा?
सूर्यदेव - कल रात कहां थे?
आर्यन - अपने रूम मे।
सूर्य देव गुस्से से न्यूज़ पेपर - तुम बनने वाले एक आर्मी ऑफीसर हो और झूठ बोलते हो, अपने सीनियर से।
आर्यन - सॉरी पापा।
सूर्यदेव - 200 राउंड।
आर्यन - जी पापा।
आर्यन बाहर चला जाता है और ग्राउंड के चक्कर लगाने लगता है। वह 120 राउंड ही लगा पाता है और बेहोश होकर गिर जाता है। सूर्य देव खड़े होते है।
सूर्यदेव - इसे हॉस्पिटल ले जाओ।
आर्मी ऑफिसर - जी सर।
चार ऑफिसर आकर आर्यन को टांगकर चलने लगते है।
अब हॉस्पिटल के रूम के अंदर आर्यन बेड पर लेटा है और उसको ग्लूकोज की बोतल लगी होती है।
आर्यन की मां आर्यन को इंजेक्शन लगाते हुए - क्यो उन्हे हर बार परेशान करता रहता है।
आर्यन की मां इंजेक्शन लगाकर नर्स जो ट्रे लिए होती है। उसमे इंजेक्शन रखकर  आर्यन के सिर के पास बेड पर बैठकर सिर पर हाथ फेरते हुए - अगर तेरा आर्मी में मन नहीं लगता है तो अपनी कंपनी क्यो नहीं सभाल लेता है उससे तो अपनी दीदी को सौंप दिया है।
आर्यन - मां वह एक लड़की को परेशान कर रहे थे।
आर्यन की मां आर्यन का कान पकड़कर - और तू वहां क्यो गया था?.
आर्यन मुस्कुराकर - इंजॉय करने।
आर्यन की मां - तू जानता है एक फौजी का इंजॉय उसका वतन होता है और उसका नशा तिरंगे में लिपटा शरीर होता है। देश सेवा ही एक फौजी का धर्म होता है।
आर्यन - सॉरी मां।
आर्यन की मां आर्यन को गले लगाकर - सॉरी कहना है तो उनसे कह जिनका तू हर बार भरोसा तोड़ता रहता है।
आर्यन - आई लव यू मॉम।
आर्यन की मां गले मिलना बन्द करकर - लव यू टू , और वो लड़की कौन है।
आर्यन - कौन?
आर्यन की मां  - वो जो बाहर खड़ी है।
आर्यन मुस्कुराकर - कहां ?
आर्यन की मां खड़ी होकर - सिया।
सिया रूम के अंदर आती है। आर्यन सिया को गुस्से से देखकर इशारे किसने कहां था यहां आने को।
सिया कानो की ओर इशारा करके - सॉरी।
आर्यन मां के पैर छूने के लिए इशारा करता है। सिया आर्यन की मां के पैर पड़ती है।
आर्यन की मां - खुश रह।
सिया खड़ी हो जाती है।
आर्यन की मां - अब इश्क भी फ़रमाया जा रहा है।
आर्यन मुस्कुराकर -  सॉरी, प्लीज पापा को मत बताना।
आर्यन की मां सिया को अपने बगल से सीने से चिपकाकर - एक शर्त पर , इसको घर कब ला रहा है।
अभिषेक और जय रूम के अंदर आते है।
अभिषेक - मां ला नहीं, ऑल रेडी ले आया है।
आर्यन की मां मुस्कुराकर - वाह बेटा आर्मी ज्वॉइन करते ही तरक्की पर हो, पहले तो लड़की के नाम से फीवर हो जाता था।
आर्यन - मां मत पूछो क्यो लाना पड़ा।
आर्यन की मां - बताओ।
सिया मुस्कुराकर - मां आपको कोई बुला रहा है।
आर्यन की मां मुस्कुराकर - मुझे पता है कौन बुला रहा है, बेटा तुम्हारी जो उम्र है, मै भी कभी उसी से गुजरी हूं।
सिया डरकर - मां मेरा वह मतलब नहीं था।
आर्यन की मां - बेटी तुम जानती ना हो, पर हर एक मां जासूस होती है। नजर मे पहचान लेती है।
आर्यन - सच मे मां ग्रेट होती है।
आर्यन की मां - कोई शक।
आर्यन दबंग आवाज में - मां - पापा।
आर्यन की मां डरकर -  मै अभी आईं ।
आर्यन की मां चलने लगती है। सिया आर्यन के पास बैठती है तो उसका हाथ आर्यन के पैर पर रखता है।
आर्यन - आह ..
सिया डरकर - क्या हुआ।
अभिषेक जय से - अब हमें निकलना चाहिए।
वह दोनो मुड़कर चलने लगते है। सिया आर्यन के बगल मे लेट कर सीने पर सिर रख लेती है।
वहीं आर्यन की मां कॉरिडोर मे सूर्यदेव के बगल मे चल रही है।
सूर्य देव - अब कैसा?
आर्यन की मां - पहले तो खुद सजा देते हो, और अब मुझसे पूछ रहे हो।
सूर्यदेव - तुम जानती हो, मुझे उसके काम से प्रॉब्लम नहीं है, पर वह  बिग्रेडियर सूर्य देव का बेटा है। इसका सभी कैंडिडेट पर क्या असर पड़ेगा कि अपने बेटे तो खुली छूट दे रखी है और दूसरो को नियम बताते है।
आर्यन की मां - आप जाइए मुझे कुछ काम है।
आर्यन की मां अपने रूम की ओर चली जाती है और सूर्यदेव बाहर की ओर चले जाते है।


Jyoti

Jyoti

Good

10 दिसम्बर 2021

8
रचनाएँ
फौजी हिन्दुस्तान का
5.0
यह कहानी एक काल्पनिक कहानी है जिसका किसी व्यक्ति से कोई सम्बन्ध नहीं है। राजस्थानी लड़की सिया जिसके पिता की जान उसको बचाने मे चली जाती है क्योंकि उसका जन्म उस गांव मे होता है जहां लड़की को अपशकुन और बोझ मानकर पेट मे ही मार दिया जाता है। सिया बडी जाती है  और आर्मी ज्वॉइन करती है जहां उसकी मुलाकात आर्यन जिसके पिता आर्मी मे बिग्रेडियर है और मां आर्मी डॉक्टर है, वहीं दीदी बिजनेस संभालती है।  दोनो को प्यार हो जाता है। पर ट्रेनिंग ख़तम होते ही आर्यन सिया से मिले बिना ही चला जाता है। सिया उसको ढूढ़ती रहती है पर वह नहीं मिलता है। सिया उसके बाद रॉ ज्वाइन कर लेती है और दुबारा उनकी मुलाकात होती है तब सिया आर्यन को मारना चाहती है। पूरी कहानी जानने के लिए मुझे फॉलो कीजिए।   सिया - चुलबुली और एटिट्यूड वाली लडकी और मेजर और रॉ एजेंट। आर्यन - हैंडसम हंक और हंसमुख और फ्रेंडशिप वाला इंसान। रॉ कमिश्नर। जय आर्यन का दोस्त और साथी आर्मी ट्रेनी। अभिषेक आर्यन का दोस्त और आर्मी ट्रेनी। सूर्यदेव - बिग्रेडियर। आयुष - आईटी professional आर्मी ऑफिसर आर्यन का अमेरिकन साथी।
1

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 1

2 अक्टूबर 2021
5
6
2

 घर एक राजस्थानी रजवाड़े जैसा दिखता है जैसे कोई महल हो। घर के अं

2

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 2

2 अक्टूबर 2021
2
6
1

24 साल बाद : - रॉ हेडक्वार्टर दिल्ली सुबह के 10 बज रहे है। सिया ग्रे जीन्स पेंट और चेक कलर की शर्ट ह

3

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 3

2 अक्टूबर 2021
2
6
2

सुबह के 7 बज रहे है। पार्क के अंदर आर्यन दौड़ता हुआ आ रहा है उसे सामने सिया दिखती है तो वह सिया के प

4

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 4

2 अक्टूबर 2021
2
6
2

शाम का समय होता है। आसमान में बादल है और हवा के साथ बारिश हो रही है। आर्यन एयरपोर्ट पर अपने जीजा जी

5

फौजी हिन्दुस्तान पार्ट 5

2 अक्टूबर 2021
1
5
1

सिया एकेडमी की कैंटीन में चेयर पर उदास होकर मुंह लटका कर बैठी है। जय अभिषेक आते है।<div>जय - अभिषेक

6

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 6

2 अक्टूबर 2021
3
6
1

<div align="left"><p dir="ltr">ट्रेनिंग स्टार्ट:---<br> एकेडमी के ग्राउंड में सभी कैंडिडेट दौड़ रहे

7

फौजी हिन्दुस्तान का

2 अक्टूबर 2021
3
5
2

<div align="left"><p dir="ltr"><br></p> <p dir="ltr">सिया आर्यन को पकड़कर तैर कर नदी से बाहर आती है औ

8

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 8

2 अक्टूबर 2021
3
4
4

<div align="left"><p dir="ltr">होटल के रूम मे गृहमंत्री सोफे पर बैठे है। बगल वाले रूम क गेट खोलकर आर

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए