shabd-logo

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 6

2 अक्टूबर 2021

28 बार देखा गया 28

ट्रेनिंग स्टार्ट:---
एकेडमी के ग्राउंड में सभी कैंडिडेट दौड़ रहे है। आर्यन और सिया दौड़कर सबसे आगे निकल जाते है।
अब कीचड़ के ग्राउंड में ऊपर तार की वायरिंग है। सिया और आर्यन व जय अभिषेक तार वायरिंग के नीचे कीचड़ मे कोहनी और घुटनो के बल खिसते हुए चल रहे है। फिर वह चारो वायरिंग के बाहर आकर दौड़कर दीवाल के पास आकर जंप करकर दीवाल का नाक जाते है।
उसके बाद ग्राउंड मे आर्यन और सिया खड़े होकर हाथ गन लेकर सामने लगे बोर्ड पर निशाना लगा रहे है।
उसके बाद कैंडिडेट की आपस मे फाइट हो रही है। आर्यन और सिया अपने अपने साथी को नीचे गिरा देते है।
3 साल बाद पासआउट कैंडिडेट अपनी अपनी टोपी फेक कर डांस करने लगते है। वहीं सिया अकेली उदास होकर चेयर पर बैठी है क्योंकि उसे दो दिन से अभिषेक आर्यन और जय दिखाई भी नहीं देते है। सभी कैंडिडेट अपने परिजनों के साथ चले जाते है। पर सिया उसी चेयर पर बैठी है। उसकी फ्रेंड आकर बात कर चली जाती है। सिया को आज ऐसा लग रहा होता है जैसे उसके पास सबकुछ होते हुए भी कुछ ना हो।  वह इस दुनियां में अकेली हो चुकी हो।
इस गुलाबी साड़ी मे और श्रगार मे भी उसके चेहरे मे वो बात नहीं थी जो कीचड़ से सने कपड़ों में , आर्यन के पास होने पर होती थी। इस तरह बैठे रात हो जाती है। सिया की मां का फोन आता है।
सिया की मां - तू कहां है? निकली वहां से या नहीं।
सिया के मुंह से शब्द नहीं मिलते है वह सिर्फ मां कहकर कराहकर रोने लगती है। सिया की मां उसका रोना सुनकर डर जाती है।

" सिया की मां - क्या हुआ बेटी?."
सिया कुछ भी नहीं कहती बस रोती रहती है।
" सिया की मां - चल तू रो ले।"
सिया आंसू पोछकर - मै आ रही हूं? वनारस।
अब 6 माह बाद वनारस - भगवान शिव की नगरी वनारस जहां पर आकर अस्सी घाट नहीं देखा तो भैया क्या देखा। गंगा की पवित्र जलधारा मे सिया अपनी दोस्त के साथ स्नान कर कर गंगा नदी से बाहर आती है। सिया अपनी दोस्तो के साथ हंस तो रही होती है पर अब भी वो दर्द होता है। वहीं आर्यन की अब तक कोई खबर नहीं थी। सिया ने कई बार आर्यन की मां से जाना चाहा कि आर्यन कहां है तो उनका सिर्फ एक ज़बाब होता था उन्हे नहीं पता। वही आर्यन के पिता बिग्रेडियर सूर्य देव सिंह से पूछने की तो उसकी आजतक हिम्मत ही ना हुई थी। सिया भगवान भोले नाथ के दर्शन करकर अपनी फ्रेंड से साथ स्कूटी से वनारस मार्केट की ओर चल देती है क्योंकि उसको मां के लिए बनारसी साड़ी खरीदनी थी। वह मार्केट में आती है तो समोसे की दुकान के बाहर देखती है कि लोगो की भीड़ लगी हुई है। दो लड़के एक पागल को मार रहे है। पागल की दाढ़ी बड़ी और सिर के बाल भी बड़े बड़े और गंदे होते है। उसके कपड़े भी ऐसे होते है कि कोई उसको पास खड़ा ना होने दे।  वहीं उन दोनों लडको की गर्लफ्रेंड बगल में खड़ी होकर देख रही है। सिया पास आकर स्कूटी रोकती है और नीचे उतरकर लोगो को हटाते हुए उन दोनों लडको को पकड़कर पीछे धकेल देती है। पागल व्यकि डरा हुआ होता है और अपना सिर झुकाए हुए होता है।
"सिया लड़के से - क्यो मार रहे हो?"
"लड़का गुस्से से - इसने मेरी गर्लफ्रेंड की बैक को टच किया।"
"सिया गुस्से से - यहां तमाशा चल रहा है?"
सभी लोग चलने लगते है।
"सिया उस पागल व्यक्ति के पास बैठकर - तुमने छुआ था?"
पागल व्यक्ति सिर झुकाए हुए होता है और वह समोसे की दुकान की ओर इशारा करता है।
"सिया मुस्कुराकर - भूख लगी है?"
पागल व्यक्ति सिर हिलाता है। हां के लिए।
सिया" उन लडकियो को गुस्से से देखकर - इसकी हालत देख रही है! इसने तेरे बैक को टच किया था? क्यो लडकियो को बदनाम करती हो।"
वह दोनो लड़की सिर झुका लेती है।
"सिया गुस्से से - जाओ।"
वह चारो चलने लगती है।
सिया पागल से - चलो मै खिलाती हूं।
पागल व्यक्ति डरा हुआ होता है इसीलिए सिर झुकाए हुए सिया के साथ चलने लगता है। पर सच यह नहीं था क्योंकि वह पागल कोई और नहीं आर्यन था। वह सिया से मिलने ही आया था इसीलिए वह सिर झुकाए हुए था। वह मिलना तो चाहता था पर वह नहीं चाहता था कि सिया उसे पहचाने। सिया और उसकी फ्रेंड और पागल व्यक्ति यानी आर्यन एक रेस्टोरेंट के अंदर आते है और चेयर पर बैठ जाते है।
"सिया - वेटर से - एक थाली लगा दो।"
वेटर खाना लाता है और टेबल पर रखता है। आर्यन खाने लगता है और प्लेट खाली कर देता है।
"सिया - और चाहिए?"
"आर्यन - नहीं।"
सिया की फ्रेंड आर्यन की एक फोटो खींच लेती है। आर्यन खड़ा होकर चला जाता है।
" सिया की फ्रेंड मुस्कुराकर - देख।"
"सिया - यह क्या डिलीट कर।"
सिया की फ्रेंड - ओके।
सिया और उसकी फ्रेंड खड़ी होकर चलने लगती है। फिर वह मां के लिए साड़ी खरीदती है और सिया और उसकी फ्रेंड घर आती है।  सिया की मां टीवी पर न्यूज़ देख रही होती है। उसमे उस लड़के जो अपनी गर्लफ्रेंड का बहाना बनाकर आर्यन को मार रहा होता है  और पागल यानी आर्यन की फोटो आ रही होती है।
न्यूज़ एंकर  - आज मिनिस्टर के लड़के को यह किडनैप कर ले गया है।
सिया गौर से देखकर तुरन्त अपनी फ्रेंड का मोबाइल लेकर दौड़कर रूम मे आती है और लैपटॉप से मोबाइल को कनेट करकर फोटो रिकवर करती है और उस फोटो को साफ करती है। तब वह आश्चर्य चकित रह जाती है कि वह तो आर्यन था। पर मिलने पर पहचाना क्यो नही। अगर दिमागी प्रॉब्लम थी तो मंत्री के लडको को किडनैप क्यो किया।
आर्यन अमेरिका में अपने दोस्त को कहानी सुनाना बन्द करता है।
वहीं सिया बेड पर लेट कर रो रही होती है।
सिया रोते हुए - मैंने सोचा कोई सीक्रेट मिशन होगा इसीलिए नहीं बताया था, पर वह तो यहां आकर ऐश कर रहा है। अगर मै न्यूयार्क नहीं आती तो उसे मेरी कोई फिकर नहीं थी।
अब सुबह होती है। सिया उदास होकर जहीर के घर पर हॉल में सोफे पर बैठी होती है।
"रोहन घर के मैन दरवाजे से आता है। सिया का उतरा हुआ चेहरा देखकर - कोई प्रॉब्लम है? फिर गुस्से से - या उसने कुछ कहा?"
" सिया आंसू पोछकर - नहीं, बस कुछ पुरानी यादें ताजा हो गई।"
" रोहन - तो चलो आज अजहर मकसूद अपनें आदमी से ट्रंप मॉल में मिलने आ रहा है।"
सिया - चलो।
सिया खड़ी होकर रूम आकर पिस्तौल उठाकर वापस रोहन के पास आकर घर के बाहर आकर कार में बैठ जाती है। रोहन भी बैठ जाता है और रोहन कार चला देता है। वह ट्रंप मॉल आकर कार ग्राउंड फ्लोर पर उपस्थित पार्किंग में खड़ी करके नीचे उतरकर चलकर लिफ्ट के पास आकर बैठ जाते है। लिफ्ट फर्स्ट फ्लोर पर रुकती है वह दोनो नीचे उतरकर चलने लगते है। सामने अजहर मकसूद आ रहा होता है। वह उन्हे देखकर दौड़ने लगता है।  सिया भी दौड़ने लगती है और रोहन को दो लोग उसके पीछे से आकर मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर उठाकर चलने लगते है। अजहर मकसूद मॉल से बाहर आकर सड़क पर दौड़ने लगता है। अजहर मकसूद आगे दौड़ रहा है उसके पीछे सिया दौड़ रही है। सिया के बगल मे एक कार आती है। कार का गेट खुलता है। कार में बैठा आदमी सिया को पकड़कर कार मे खीच लेता है और दूसरा गेट लगा देता है। सिया झटपटा कर अपने आपको छुड़ाने की कोशिश करती है।
" दूसरा आदमी सिया के सिर पर पिस्तौल रखकर - हये बेबी!"
आर्यन बाइक  चलाकर बगल मे आता है और कांच पर हाथ मारता है। दूसरा कांच नीचे करता है। आर्यन उन दोनों को गोली मारकर ड्राइवर को गोली मारते हुए बाइक चलाता हुआ चला जाता है। कार रुक जाती है। सिया कार से नीचे उतरती है। तब तक आर्यन काफी दूर जा चुका होता है। यानी वहां तक चाह कर भी सिया की आवाज नहीं पहुंच सकती थी।
आर्यन हडसन नदी के ब्रिज पर चलकर आ रहा होता है। उसके कान में हेडफोन लगा होता है। सिया सामने से दौड़कर आकर आर्यन के गले लग जाती है और रोने लगती है।
" सिया  रोते हुए - आई लव यू!"
" आर्यन सिया के आंसू पोछ कर - क्या हुआ इंडियन रॉ एजेंट!"
" सिया मुस्कुराकर - तेरे को कैसे पता!"
"आर्यन - तुम जिसके पीछे आईं हो वो ए रहा!
आर्यन मोबाइल मे फोटो दिखाता है।
" सिया आश्चर्यचकित होकर - हां! यही है।"
" आर्यन हंसकर - तेरा मिशन सामने है!"
" सिया आश्चर्यचकित होकर -  यू! , पर तुम तो खुद रॉ कमिश्नर हो!"
"आर्यन मुस्कुराकर - येस पर तुम्हे कैसे पता चला!"
"सिया मुस्कुराकर - मुझे आयुष ने सब कुछ बता दिया!"
"आर्यन गुस्से से - उसे बताना ही नहीं चाहिए था।"
"सिया मुस्कुराकर - अच्छा!"
और सिया आर्यन के गाल पर तमाचा मार देती है।
"आर्यन गाल पर हाथ रखकर - आऊच..."
"सिया आर्यन का हाथ नीचे करके गाल पर किस कर उदास होकर -  इतना बड़ा दर्द मुझसे क्यो छिपाया "
सिया आर्यन के गले लग जाती है। सामने एक आदमी दिखता है। आर्यन सिया को हग करना बन्द कर उस आदमी को पकड़कर मारने लगता है। वह आदमी आर्यन को माइक्रो चिप दे देता है। रोहन कार से आता है और जल्दी से कार से नीचे उतरकर पिस्तौल निकालकर आर्यन की ओर करकर - " वह चिप मुझे दे दो।
" सिया गुस्से से देखकर - तुम पागल हो क्या?"
सिया पिस्तौल निकालने को हाथ करती है। रोहन गोली चलाता है तो आर्यन सिया के आगे आ जाता है और गोली आर्यन के कंधे पर लगती है और वह उसे पकड़कर दौड़कर नदी में कूद जाता है।
" रोहन पानी में गोली चलाता है फिर कान में लगी ब्लूटूथ द्वारा - सॉरी सर वह दोनो निकल गए।
रॉ चीफ प्रभाकर पाण्डेय - जाओ उसे ढूढों , वह चिप किसी भी हालत में मुझे चाहिए।
रोहन - जी सर।


Jyoti

Jyoti

👍

10 दिसम्बर 2021

8
रचनाएँ
फौजी हिन्दुस्तान का
5.0
यह कहानी एक काल्पनिक कहानी है जिसका किसी व्यक्ति से कोई सम्बन्ध नहीं है। राजस्थानी लड़की सिया जिसके पिता की जान उसको बचाने मे चली जाती है क्योंकि उसका जन्म उस गांव मे होता है जहां लड़की को अपशकुन और बोझ मानकर पेट मे ही मार दिया जाता है। सिया बडी जाती है  और आर्मी ज्वॉइन करती है जहां उसकी मुलाकात आर्यन जिसके पिता आर्मी मे बिग्रेडियर है और मां आर्मी डॉक्टर है, वहीं दीदी बिजनेस संभालती है।  दोनो को प्यार हो जाता है। पर ट्रेनिंग ख़तम होते ही आर्यन सिया से मिले बिना ही चला जाता है। सिया उसको ढूढ़ती रहती है पर वह नहीं मिलता है। सिया उसके बाद रॉ ज्वाइन कर लेती है और दुबारा उनकी मुलाकात होती है तब सिया आर्यन को मारना चाहती है। पूरी कहानी जानने के लिए मुझे फॉलो कीजिए।   सिया - चुलबुली और एटिट्यूड वाली लडकी और मेजर और रॉ एजेंट। आर्यन - हैंडसम हंक और हंसमुख और फ्रेंडशिप वाला इंसान। रॉ कमिश्नर। जय आर्यन का दोस्त और साथी आर्मी ट्रेनी। अभिषेक आर्यन का दोस्त और आर्मी ट्रेनी। सूर्यदेव - बिग्रेडियर। आयुष - आईटी professional आर्मी ऑफिसर आर्यन का अमेरिकन साथी।
1

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 1

2 अक्टूबर 2021
5
6
2

 घर एक राजस्थानी रजवाड़े जैसा दिखता है जैसे कोई महल हो। घर के अं

2

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 2

2 अक्टूबर 2021
2
6
1

24 साल बाद : - रॉ हेडक्वार्टर दिल्ली सुबह के 10 बज रहे है। सिया ग्रे जीन्स पेंट और चेक कलर की शर्ट ह

3

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 3

2 अक्टूबर 2021
2
6
2

सुबह के 7 बज रहे है। पार्क के अंदर आर्यन दौड़ता हुआ आ रहा है उसे सामने सिया दिखती है तो वह सिया के प

4

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 4

2 अक्टूबर 2021
2
6
2

शाम का समय होता है। आसमान में बादल है और हवा के साथ बारिश हो रही है। आर्यन एयरपोर्ट पर अपने जीजा जी

5

फौजी हिन्दुस्तान पार्ट 5

2 अक्टूबर 2021
1
5
1

सिया एकेडमी की कैंटीन में चेयर पर उदास होकर मुंह लटका कर बैठी है। जय अभिषेक आते है।<div>जय - अभिषेक

6

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 6

2 अक्टूबर 2021
3
6
1

<div align="left"><p dir="ltr">ट्रेनिंग स्टार्ट:---<br> एकेडमी के ग्राउंड में सभी कैंडिडेट दौड़ रहे

7

फौजी हिन्दुस्तान का

2 अक्टूबर 2021
3
5
2

<div align="left"><p dir="ltr"><br></p> <p dir="ltr">सिया आर्यन को पकड़कर तैर कर नदी से बाहर आती है औ

8

फौजी हिन्दुस्तान का पार्ट 8

2 अक्टूबर 2021
3
4
4

<div align="left"><p dir="ltr">होटल के रूम मे गृहमंत्री सोफे पर बैठे है। बगल वाले रूम क गेट खोलकर आर

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए