shabd-logo

भिंड जिले के लाडले सपूत मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्रीसत्यदेव के जनता ने आज आखरी दर्शन किये !

26 अक्टूबर 2016

299 बार देखा गया 299
featured image

article-image

भिंड हजारों की संख्या में जनता उनकी अंत्येष्टि में सामिल हुई अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के समय हजारों की भीड़ में हर एक ब्यक्ति की आँखें नम थीं श्रीकटारे भिंड जिले की अटेर विधानसभा से कईबार विधायक चुने गए एव कांग्रेस संगठन के जिम्मेदार पदों पर रहे !! वरिष्ठ नेता सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में निधन हो गया।श्रीकटारे का पार्थिव शरीर शुक्रवार को मुंबई से मनेपुरा भिंड लाया गया, जहां उनकी अंत्येष्टि की गयी अन्येष्टि में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंतज्योतिरादित्य सिंधिया,मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीदिग्विजयसिंह,पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ जी,राज्यसभा सांसद विवेक तनखा,मोहनप्रकाश, सहित मध्यप्रदेश के अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान,लालसिंह आर्य,चौधरी राकेशसिंह चतुर्वेदी,पूर्व विधायक श्रीराकेश शुक्ला,मेह्गाव विधायक श्रीमुकेशसिंह चतुर्वेदी,लहार विधायक श्री डॉ गोविन्दसिंह जी,भिंड विधायक श्रीनरेन्द्रसिंह कुशवाह जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीसंजीव कांकर जी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीरमेश दुबे जी,वरिष्ठ कांग्रेसी श्री डॉ राधेश्याम शर्मा जी,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरिसिंह नरवरिया जी ने कटारे के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि कटारेजी ने राजनीति में मापदंडों की स्थापना की है।उनके निधन से मप्र को अपूरणीय क्षति हुई है।कटारे भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक थे। इलाज के लिए उन्हें पिछले दिनों न्यूयॉर्क भी ले जाया गया था। इसके बाद उनकी हालत कुछ सुधरी थी। हालांकि कुछ समय से उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 15 फरवरी 1955 को जन्मे कटारे ने विधि विषय में स्‍नातकोत्तर उपाधि हासिल की थी। युवा कांग्रेस से अपना राजनीतिक जीवन आरंभ करने वाले कटारे 1985 से 1990 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव रहे। इसके बाद वे मोतीलाल वोरा के शासन में 1989 से 1990 तक परिवहन और जेल के सहायक मंत्री तथा दिग्विजय सिंह के शासनकाल में 1993 से 1995 तक वे गृह राज्यमंत्री रहे। कटारे 1995 से 1998 के दौरान खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भी रहे। 2003 से 2008 तक वे भिंड के अटेर क्षेत्र के विधायक रहे कटारे 2008 विधानसभा चुनाव में हार गए थे। वह पिछले विधानसभा चुनाव में पुन: अटेर से विधायक चुने गए थे। अटेर विधानसभा की जनता अब कटारे जी के पुत्र श्री हेमंत कटारे जी अपने क्षेत्र का नेता चुनने को तैयार है हेमंत मिलनसार होनहार,म्रदुभाशी है निश्चित तौर अब जनता के लिए हेमत ही विकल्प है

2
रचनाएँ
bhind
0.0
डॉ गोविंदसिंह जी के विरुद्ध टिप्णी कांग्रेस के लिए अशुभ संकेत मलखानसिंह श्रीदिग्गी राजा ने विषम परिस्थिति में अन्नारामदेव के तीखे वाणों का पलटवा कर कांगेस को संकट से बचाया !!!!<img src="http://bhindmalkhan.blogspot.com/2016/09/blog-post_25.html" style="line-height: 1.42857;" alt="चम्बल /चिंतनीय विषय है कि कांग्रेस का एक खेमा इस समय एक ऐसे नेता की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है जो चम्बल अंचल के एक लोकप्रिय नेता है इतिहास गवाह है कि डॉ गोविन्दसिंह जी जमीनी नेता है जिन्हें मध्यप्रदेश की लहार विधानसभा की जनता वर्षों चुनती आ है उनकी लोकप्रियता उनके विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित नही है बल्कि चम्बल अंचल की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके स्नेही वंधन में बंधी है वो ठान लें तो चम्बल अंचल की प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में राजनैतिक दलों का गणित उलझा सकते है !! पर पार्टी की और से उनके सीमित दायरे होने से वह अन्य विधानसभाओं में हस्तक्षेप नही करते !! वर्ष २००९ में गोहद विधानसभा क्षेत्र से विधायक स्व माखनलाल जाटव जी की ह्त्या के वाद होने वाले उप चुनाव की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा श्री सिह को सौपी गयी थी !!उनकी अनुशंसा पर स्व माखनलाल जी के बेटे रणवीर जाटव को पार्टी ने टिकिट दिया था वर्ष २००९ में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेत्रत्व का अखाड़ा बनी गोहद विधानसभा का उप चुनाव प्रदेश के दो कद्दावर नेताओं के लिए प्रतिष्ठा विंदु बना हुआ था एक तरफ कांग्रेस के श्री डॉ गोविंदसिंह जी की प्रतिष्ठा तो दूसरी और भाजपा प्रत्यासी को जिताने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र तोमर साहब की प्रतिष्ठा !!! सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने गोहद विधानसभा से अपने पार्टी के प्रत्यासी को जिताने एड़ी चोटी का जोर लगा लिया पर डॉ सिंह ने डंके की चोट पर कांग्रेस प्रत्यासी को भारी मतों से जिताया जब पार्टी पर कोई आंच आये और ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस विषम परिस्थिति में फस जाये तो संकट मोचन की तरह श्री डॉ सिंह और वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजयसिंह जी भोलेनाथ की तरह विषपान कर पार्टी को संकट से मुक्त कराते आये है ! २ जब रामदेव और अन्ना हजारे के शब्द वाणों का पार्टी पर कोई तोड़ नही था जब भारत की जनता रामदेव और अन्नामय हो गयी थी तो ऐसी परिस्थि में एक जन
1

भिंड जिले के लाडले सपूत मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्रीसत्यदेव के जनता ने आज आखरी दर्शन किये !

26 अक्टूबर 2016
0
0
0

भिंड हजारों की संख्या में जनता उनकी अंत्येष्टि में सामिल हुई अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के समय हजारों की भीड़ में हर एक ब्यक्ति की आँखें नम थीं श्रीकटारे भिंड जिले की अटेर विधानसभा से कईबार विधायक चुने गए एव कांग्रेस संगठन के जिम्म

2

राष्ट्र का संचालन करने वाले के लिए हर भारतीय ,पुत्र के सामान ,निजी स्वार्थ के लिए समुदाय के बीच पक्षपात करने वाला राष्ट्रप्रेमी नहीं हो सकता

21 अगस्त 2017
0
2
0

हमारे देश में हिन्दू ,मुश्लिम ,सिख ,इशाई समुदाय के लोग रहते है संविधान की मनसा के अनुशार मनुष्य -मनुष्य में कोई भेद नहीं है जाती ,वंश ,धर्म ,लिंग में भेदभाव नही हो सकतासभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाना चाइये यही प्रकृति का नियम भी है ! भारत के एक राजनैतिक दल को जनता ने पूर्ण बहुमददिया हर सम

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए