shabd-logo

बुद्धि की जाच

15 जनवरी 2023

9 बार देखा गया 9

एक बुद्धिमान राजा था। उसका काफी बड़ा साम्राज्य था। उसके राज्य में प्रजा हर तरह से खुशहाल थी। राजा को अपने उत्तराधिकारी की तलाश थी।

उसके तीन बेटे थे। राजा इस पुरानी परंपरा को नहीं निभाना चाहता था कि सबसे बड़े बेटे को ही गद्दी पर बिठाया जाए। वह सबसे बुद्धिमान और काबिल बेटे को सत्ता सौंपना चाहता था।

इसलिए राजा ने उत्तराधिकारी के लिए तीनों की परीक्षा लेने का फैसला किया।

राजा ने तीनों बेटों को अलग-अलग दिशाओं में भेजा। उसने हर बेटे को सोने का एक-एक सिक्का देते हुए कहा, कि वे इसे ऐसी चीज खरीदें, जो पुराने महल को भर दे।

पहले बेटे ने सोचा कि पिता तो सठिया चुके हैं। इस थोड़े से पैसे से इस महल को किसी चीज से कैसे भरा जा सकता है। इसलिए वह एक मयखाने में गया, शराब पी और सारा पैसा खर्च डाला।

राजा के दूसरे बेटे ने इससे भी आगे सोचा। वह इस नतीजे पर पहुंचा कि शहर में सबसे सस्ता तो कूड़ा कचरा ही है। इसलिए उसने महल को कचरे से भर दिया।

तीसरे बेटे ने दो दिन तक इस पर चिंतन मनन किया किमहल को सिर्फ एक सिक्के से कैसे भरा जा सकता है। वह वाकई कुछ ऐसा करना चाहता था, जिससे पिता की उम्मीद पूरी होती हो।

उसनें मोमबत्तियां और लोबान की बतियां खरीदी और फिर पूरे महल को रोशनी और सुगंध से भर दिया। इस तीसरे बेटे की बुद्धिमानी से खुश होकर राजा ने उसे अपना उत्तराधिकारी बनाया।

इस हिंदी कहानी से हमें यह सीख मिलता है कि बुद्धि से कुछ भी पाया जा सकता है .

चंद्र भान की अन्य किताबें

1

विचार

15 जनवरी 2023
1
1
1

 1 छोड़िए शिकायत शुक्रिया अदा किजिये, जितना है पास पहले उसका मजा लीजिये   2 जिस मनुष्‍य में आत्‍‍मविश्‍वास नहीं है, वह शक्तिमान होकर भी कायर है, और बुद्धिमान होकर भी मूर्ख है !   3 आप जिसे बल से नही

2

बुद्धि की जाच

15 जनवरी 2023
0
0
0

एक बुद्धिमान राजा था। उसका काफी बड़ा साम्राज्य था। उसके राज्य में प्रजा हर तरह से खुशहाल थी। राजा को अपने उत्तराधिकारी की तलाश थी। उसके तीन बेटे थे। राजा इस पुरानी परंपरा को नहीं निभाना चाहता था कि स

3

कम्प्यूटर

18 जनवरी 2023
0
0
0

प्रस्तावना कंप्यूटर के आविष्कार ने बहुतों के सपनों को साकार किया है यहाँ तक कि हम अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकते। सामान्यतः ये एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कई सारे उद्देश्यों के

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए