shabd-logo

घर – योगेश

5 मार्च 2022

9 बार देखा गया 9

 लड़के रखे जाते हैं घर के बाहर 

  ताकि बिगड़े न!

 लड़कियां रखी जाती हैं घर पर 

  ताकि बिगड़े न!

 लड़का बिगड़ा या लड़की बनी 

 इसकी किसी को नहीं पड़ी

 बिगड़ा तो बस घर !

 सिर्फ और सिर्फ घर

जिसने खो दिया अपना बच्चा 

 लड़का ,लड़की बनाने में ।

                

                        योगेश

article-image

Yogesh की अन्य किताबें

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए