shabd-logo

शिक्षक तुम्हे सदा प्रणाम।

20 सितम्बर 2023

3 बार देखा गया 3
कक्षा जीवन की एक है,ध्यान ध्यान की बात।
करें पढाई जो ध्यान से,करें सफलता प्राप्त।

शिक्षक सबका एक है, पढ़ाता है एक ही पाठ।
कोई पाता सर्वोत्तम अंक,कोई हो जाता पास।

ध्यान से होते कर्म, ध्यान से बढ़ता है ज्ञान।
जो करे तपस्या ध्यान से, मिल जाए भगवान।

हर शिक्षक आदरणीय है,वे है भगवान समान।
करे उज्ज्वल कलम से बखान,शिक्षक तुम्हे सदा प्रणाम।

         युवा रचनाकार
       ✍️उज्ज्वल कुमार
       (हजारीबाग,झारखंड)

Ujjwal kumar की अन्य किताबें

किताब पढ़िए