shabd-logo

"शिक्षक भर्ती"

15 मार्च 2022

20 बार देखा गया 20

पाँच अक्षर(D.el. ed.)में ज़िन्दगी ,
जाने कब सिमट गई।
पूरी दुनिया है सामने ,
पर इसी में सिमट गई।।
             एक आस लिए लालगंज गए,
        सक्षम एकेडमी में एडमिशन लिए।
       पहुँच कर देखा तो सब लगे हुए थे,
       हाथ में कॉपी सर झुके हुए थे।
 सुबह उठते ही कोचिंग भागते,
रोज शिक्षक भर्ती ताकते।
पल-पल कर दिन गुजर जाते,
इसी आस में फिर सो जाते।।
           ऐसा क्या जो हम न किये,
          TET, CTET  सब पास किये।
           दिमाग भी अब बोल उठा ,
           बस कर भाई बहुत हुआ।।
 जाने कब भर्ती आएगी,
घर में खुशहाली छाएगी।
अब तो योगी जी से यही गुजारिश,
97K भर्ती की है सिफारिश।।


             अभिषेक मिश्र(डी०एल०एड० 2017 बैच)
   सांगीपुर प्रतापगढ़

अभिषेक मिश्र की अन्य किताबें

1

"शिक्षक भर्ती"

15 मार्च 2022
1
1
0

पाँच अक्षर(D.el. ed.)में ज़िन्दगी ,जाने कब सिमट गई।पूरी दुनिया है सामने ,पर इसी में सिमट गई।। एक आस लिए लालगंज गए, सक्षम एकेडमी

2

"हाल पूछने वाले"

15 मार्च 2022
1
0
0

अंधेरी रातों के पीछे,कुछ पल बाद उजाले।ऐसे ही बदला करते हैं,हाल पूछने वाले।।शुभचिंतक कहलाते हैं,और शुभ से चिंतित होते।शुभ को अशुभ बनाते हैं वे,हाल पूछने वाले।।हर पर हर क्षण साथ रहें,पर साथ नहीं रहते है

3

"सपनों में आओगे"

15 मार्च 2022
4
2
4

अधरों पर थी मधुर स्मिता केश हवा में लहराये।पैरों के नूपुर छन-छन-छन ,हमसे कुछ कहने आए।।"अजी!सुनो, क्यों नज़र छिपाए,बिना बताए जाते हो।है कोई विशेष हमसे भी,या हमसे शरमाते हो।।"तुम ही जीवन धन मेरे हो

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए