shabd-logo

खाना खाने के बाद यह गलतियां पड़ जाती हैं सेहत पर भारी, ज़रूर पढ़ें

27 जून 2019

145 बार देखा गया 145
featured image

यह तो हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी फूड का सेवन करना बेहद जरूरी है। कई बार आपने फूड काॅम्बिनेशन के बारे में भी सुना होगा। अमूमन देखने में आता है कि लोग खाने में तो हेल्दी चीजों का तो सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण होता है भोजन को लेकर उनकी कुछ गलत आदतें। अगर आप सच मंे हेल्दी जीवन बिताना चाहते हैं तो जरूरी है कि भोजन के चयन के साथ-साथ उसे खाने के तरीके पर भी ध्यान दिया जाए। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलत आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर भोजन के बाद किया जाए तो इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-


पानी का सेवन


आपने यह तो सुना ही होगा कि भोजन करने के तुरंत बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भोजन के पाचन में परेशानी होती है। अगर आपको पानी पीना भी है तो भोजन और पानी के बीच में कम से कम आधे घंटे का गैप अवश्य रखें। वहीं कुछ गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि इससे पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप आधे घंटे के बाद ही पानी पीएं और वहाी हल्का गुनगुना या सामान्य।


एक्सरसाइज से तौबा


यह सच है कि व्यायाम करना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन व्यायाम करने का भी अपना एक समय होता है। कभी भी भोजन के तुरंत बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इससे डाइजेशन पर तो विपरीत असर पड़ता है ही, साथ ही आपको उल्टी, पेट में दर्द, सूजन या दस्त आदि भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा कहा जाता है कि व्यायाम और भोजन के बीच मंे एक से दो घंटे का गैप होना अनिवार्य है। न तो एक्सरसाइज के तुरंत बाद हैवी भोजन करें और न ही भोजन के बाद एक्सरसाइज। हालांकि अगर आपको थोड़ा हैवी लग रहा है तो आप भोजन करने के कुछ देर बाद हल्की चहलकदमी कर सकते हैं। इससे भोजन के पाचन में आसानी होती है। लेकिन दौड़ने से परहेज करें।


न नहाएं


नहाने से भले ही बाॅडी रिलैक्स और शरीर का तापमान सामान्य होता हो लेकिन खाने के तुरंत बाद नहाने की गलती नहीं करनी चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो रक्त संचार

की दिशा बदल जाती है। जिससे डाइजेश की प्रक्रिया में मदद करने वाला रक्त शरीर के तापमान को मेनटेन करने में लग जाता है, जिससे खाने के पचने में दिक्कत आती है।


न करें यह गलती


आपने अक्सर घरों में देखा होगा कि महिलाएं भोजन करने के बाद लेट जाती है या लंचटाइम के बाद उन्हें सोने की आदत होती है, लेकिन यही आदत आपके लिए सीने में जलन व एसिडिटी की समस्या खड़ी कर सकती है। कभी भी भोजन करने के तुरंत बाद न लेंटे। ऐसा करने से भोजन को पचने में तो परेशानी होती है ही, साथ ही भोजन वापिस उपर की तरफ आने लगता है, जिससे हार्टबर्न या एसिडिटी की परेशानी होती है।


इन्हें कहें नो


कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिन्हें भोजन के तुरंत बाद सेवन करने से बचना चाहिए। उदाहरण के तौर पर, हेल्दी होने के बावजूद भी फलों का सेवन भोजन के तुरंत बाद करने की सलाह नहीं दी जाती। दरअसल, फलों में मौजूद शुगर खाने के प्रोटीन और कार्ब्स से फर्मेंट हो जाता है जिससे डाइजेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इससे आपको पेट में दर्द हो सकता है। ठीक इसी तरह, खाना खाने के बाद चाय पीने से भी बचना चाहिए। दूध वाली चाय पीने से बॉडी में आयरन का अवशोषण ठीक प्रकार से नहीं होता। ऐसे में आपको भोजन में मौजूद पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते। वहीं भोजन के बाद स्मोकिंग काफी नुकसानदेह होती है, इसलिए ऐसी भूल करने से भी बचें।


पेट को आराम


कई बार ऐसा होता है कि लोग खाना खाने के बाद या खाना खाते समय बेल्ट या पैंट की बटन को ढीला कर देते हैं। ऐसा करना भले ही आपको सुविधाजनक लगता हो लेकिन इससे आपको दो तरह के नुकसान होते हैं। सबसे पहले तो आप इस चक्कर में ओवरईटिंग कर लेते हैं। वहीं दूसरी ओर, इसके कारण अग्नाशय में चल रही प्रक्रिया भी प्रभावित होती है जिससे पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है।

8
रचनाएँ
health
0.0
इस आयाम के अंतर्गत आप स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर उपलब्ध लेख पढ़ सकते हैं ई
1

काम-काज चुस्त, याददाश्त दुरुस्त

7 अगस्त 2015
0
2
0

अक्सर हम अपना मोबाइल, किताबें, चाभियां या कोई और ज़रूरी चीज़ें भूल जाते हैं, और अफ़सोस करते हैं अपनी खराब याददास्त पर. कितना अच्छा हो यदि थोड़ी सी सावधानी और थोड़े से प्रयास हमारी याददास्त को बेहतर कर दें !एक सादे कागज़ पर अपनी पसंद के कोई भी तीन शब्द लिखें. उनका क्रम एक बार ध्यान से देख लें. अब उस कागज़ क

2

अलग-अलग अमृत बनें, साथ-साथ विष होएँ

7 अगस्त 2015
0
3
1

सर्वविदित है कि संतुलित आहार, स्वास्थ्यकर एवं बलवर्धक माना जाता है. शरीर के विभिन्न अंगों की कार्यक्षमता बढ़ाने व बनाये रखने के लिए इसकी परम आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं जिनका एक साथ या समान मात्रा में सेवन करना विष-समान माना गया है. आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रन्थ 'अष्टांग ह्

3

शरीर और मन को स्वस्थ रखे योग

21 अगस्त 2015
0
1
1

जब कभी योग की बात मन में आती है तो सामान्यतः यह सोच बनती है कि यह तो तपस्वी या गम्भीर व्यक्तित्व के लोगों का क्षेत्र है या हमारा ध्यान आसनों की ओर जाता है परन्तु ऐसा सर्वथा सत्य नहीं है I यों तो योग का शाब्दिक अर्थ है मिलना या जोड़ना, धार्मिक परिपेक्ष्य में आत्मा का परमात्मा से मिलन है परन्तु यदि हम

4

नकारात्मक सोच से बचें

30 नवम्बर 2015
0
4
0

<!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <w:ValidateAgainstSchemas/> <w:SaveIfXMLInvalid>false</w:SaveIfXMLInvalid> <w:IgnoreMixedContent>false</w:IgnoreMixedContent> <w:AlwaysShowPlaceh

5

विशेषज्ञ की ये राय पढ़कर आप भी कराएंगे बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज

19 जून 2019
0
5
2

विशेषज्ञ का परिचय संक्षेप में :-चिकित्सक, डॉ. सूनृता तनेजा, एम.डी. (ayurveda) , आरोग्य आयुर्वेद वपंचकर्म केंद्र - फ़रीदाबाद, में आयुर्वेद और पंचकर्म द्वारा रोगियों का इलाज क

6

खाना खाने के बाद यह गलतियां पड़ जाती हैं सेहत पर भारी, ज़रूर पढ़ें

27 जून 2019
0
1
0

यह तो हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी फूड का सेवन करना बेहद जरूरी है। कई बार आपने फूड काॅम्बिनेशन के बारे में भी सुना होगा। अमूमन देखने में आता है कि लोग खाने में तो हेल्दी चीजों का तो सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण होता ह

7

विशेषज्ञ की राय - इन 10 उपायों से करें बच्चों का वजन कम

28 जून 2019
0
2
0

विशेषज्ञ का

8

हेज़ल कीच ने डिप्रेशन से लड़ने के बारे में एक शक्तिशाली संदेश साझा किया

3 जुलाई 2019
0
2
1

2019, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य (mental health) अभी भी भारत में एक संवेदनशील विषय है।हालाँकि, अभिनेत्री deepika padukone ने 2015 में अवसाद के साथ अपनी लड़ाई के बारे में बात करते हुए, कई मशहूर हस्तियोंने भारत

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए