shabd-logo

"कुछ नया खोजो"

28 अगस्त 2022

26 बार देखा गया 26

"कुछ नया खोजो"


 एक गांव में बहुत सारे लोग रहते थे, यह गांव दुनिया से कटा हुआ था। वे सीमित जिंदगी जीते थे। उन्होंने कभी उस गांव के बाहर की दुनिया नहीं देखी थी। वह बाहर की दुनिया से अनजान थे। 


उसी गांव में कुछ जानवर रहते थे। वे भी हमेशा परेशान रहते थे। क्योंकि खास मौसम में उन्हें खाने की समस्या उत्पन्न होती थी।


 वहाँ एक गधे ने सोचा कि क्यों ना इस गांव से बाहर निकल कर कहीं खाने-पीने का इंतजाम किया जाए। उसने अन्य जानवरों से बात की सभी ने इंकार कर दिया...


  गधे ने मन बना लिया था। लेकिन गांव से बाहर जाने का कोई रास्ता ना था... गधे ने मन में ठान लिया और वह एक दिन गांव से बाहर निकल गया…


 गधा जिस रास्ते पर गया, वहा एक पगडंडी बन गई। फिर दूसरे जानवरों ने सोचा गधा तो चला गया। वह हरी-हरी घास खा रहा होगा और मजे ले रहा होगा। अब हमें भी चलना चाहिए।


 उसके बाद कुछ बकरे-बकरियां भी उसी रास्ते पर चल दिए। फिर उसके बाद अन्य जानवर भी धीरे-धीरे गांव छोड़कर जाने लगे। गांव वालो ने देखा गांव के जानवर कम होते जा रहे है। तो उन्होंने भी सोचा कि अब हमें भी इस गांव से बाहर जाकर कुछ नये संसाधनों की तलाश करनी चाहिए…


 कुछ गांव के लोग उस पगडंडी पर चल दिए और बाहर जाकर उन्हें नई दुनिया का एहसास हुआ। नये संसाधन मिले, वे बहुत खुश हुए…


जिस रास्ते पर गधा गया था उस पगडंडी पर धीरे-धीरे एक रास्ता बन गया। उस रास्ते से गांव वाले दूसरे गांव जाते और दूसरे गांव वाले उस गांव में अपने संसाधनों का आदान-प्रदान करने लगे। यह सिलसिला बहुत लंबा चला...


 कुछ समय बाद सरकार ने सोचा उस गांव से जुड़ने के लिए मुख्य शहर से एक सड़क बनानी चाहिए। तो कुछ इंजीनियर वहां आए और गांव वालों से शहर के लिए मुख्य रास्ता बनाने के लिए बताया।


 गांव वालों ने कहा मालिक इस गधे के रास्ते को ही सड़क के रूप में बना दीजिए। क्योंकि इस रास्ते का हम बहुत दिनों से इस्तेमाल करते आये है और यह बहुत छोटा लगता है। आप ना जाने कौन सा बड़ा रास्ता बनाओगे…


 तब उन इंजीनियरों ने कहा कि हे भोले गांव के लोगों, यह तो बहुत लंबा रास्ता है। हम आपको इससे दश गुना छोटा रास्ता बना कर देंगे, अन्य गांव और शहरों से संपर्क स्थापित करने के लिए…


 गांव वाले हैरान हो गए…! फिर उन्हें समझ में आया कि हम इतने दिनों से एक  गधे के बनाए हुए रास्ते पर चलते आ रहे थे…😢 लेकिन अगर हम चाहते तो एक नया रास्ता खुद खोज सकते थे। जो उस से भी दश गुना छोटा होता ।


 हमें इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि, हमें जीवन मे किसी के बनाये रास्ते नहीं चलना चाहिए। हमें एक नया रास्ता खोजना चाहिए।


 हम हमेशा दूसरों की नकल करते रहते है। इसलिए हम कभी आगे नहीं बढ़ पाते। ईश्वर ने हमें एक यूनिक बनाया है तो हमें भी अपने जीवन में यूनिक रास्ते ही खोजने चाहिए जो किसी से न मिलते हो और अपने बनाये रास्ते पर अपने जीवन को चलाना चाहिए…


#kailashbabustory


धन्यवाद


कैलाश बाबू की अन्य किताबें

किताब पढ़िए