shabd-logo
Shabd Book - Shabd.in

रिवेंज: एन अनप्रीडिक्टेबल लाइफ

Anamsha

0 अध्याय
0 व्यक्ति ने लाइब्रेरी में जोड़ा
0 पाठक
निःशुल्क

रिवेंज: एन अनप्रीडिक्टेबल लाइफ - इंट्रो सत्या सिन्हा - उम्र करीब साढ़े 21 साल। इंडियन आर्मी की बिग फैन। आर्मी में जाना इसका ड्रीम है। काफी समझदार और थोड़ी सी चुलबुली। इसको हर टाइम फालतू बात बकना ज्यादा अच्छा लगता है। ये प्रयागराज से है। इसकी एक बुरी आदत है और वह ये है कि जब यह परेशानी में होती है, तो खुद को सिगरेट पीने से नहीं रोक पाती लेकिन इसकी दोस्त इसको उसके भाई की धमकी देती है तो वह नहीं पीती। क्योंकि इसके परिवार के कई सदस्य आर्मी में हैं और इसका बड़ा भाई सत्यम सिन्हा, एक पुलिस ऑफिसर, जिससे यह बहुत डरती है। अपने परिवार का इस पर खूब असर है, तभी तो यह अकड़ और सख्त लहजे वाली है। इसकी बोलने की टोन में थोड़ी कनपुरिया मिली हुई है क्योंकि इसकी मम्मी कानपुर से हैं। फिलहाल यह अपनी स्टडी के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी आयी है और बी.एस.सी. के लास्ट ईयर में है। श्रेयानवी त्रिपाठी - सबको हंसाने वाली। पूरी यूनिवर्सिटी की क्रश लेकिन ये सिर्फ अपने में ही रहती है। कोरियन बैंड बी.टी.एस. की बिग फैन। उम्र करीब 23 साल। बहुत ही खुशमिजाज लड़की पर अपने सामने कुछ भी गलत होते हुए नही देख सकती। पेंटर बनना इसका सपना है। इसको डांस वगैरह में इसको दिलचस्पी है। इसे पसंद नही कोई इसके सामने उंगली भी उठाए। ये बनारस से है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी स्टडी कंप्लीट कर रही है और मास्टर्स कर रही है। ये और सत्या अच्छी फ्रेंड्स हैं और रूममेटस् भी हैं। अनाहिता संभव - उम्र करीब 22 साल। बीटीएस की बिग फैन। इसको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। किसी से सीधे मुँह बात तक नही करती। इसके गुस्से की वजह से कोई भी इसके आसपास नही फटकता। इसको ज्यादा बकबक पसंद नही है। फिलहाल इसका कोई ड्रीम नहीं है। ये बी.एस.सी. के लास्ट ईयर में ट्रांसफर हुई है। ये बुलंदशहर से है। इसकी लाइफ की कुछ कड़वी यादे हैं जिनको ये चाह कर भी नही भूलती। इसके गुस्से की यही वजह है। और ये है पूरी स्टोरी में सबसे मिस्टीरियस किरदार। प्रारब्ध सिंह राठौर- उम्र 23 साल। शरारती लड़का। साँवला सलोना सा लड़का। और सब पर बिना बात हँसने वाला। ये इसकी सबसे खराब आदत है। एडवोकेट बनना इसका ड्रीम है। अपने वकील वाले दिमाग से सबका मुँह बंद कर देता है। इसके पापा की एक लॉ फर्म है। ये उन्हीं के नक्शे कदम पर चलना चाहता है। ये दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई करता है। ये दिल्ली से ही है। इसकी अपने माँ- बाप से खास नहीं बनती। अब क्यों नहीं बनती ये आगे पता चलेगा। ये अपने भाइयों से जान से ज्यादा प्यार करता है। प्रज्वलित सिंह राठौर- उम्र 22 साल, बिल्कुल शांत रहने वाला बंदा। ये अनाहिता की ही तरह एक दम रूड है। ये प्रारब्ध का सौतेला भाई है। लेकिन इसको पता नहीं है, इस बात का प्रारब्ध को पता है। रंग गेहुँआ है। और मासूम सी आँखे जिनमें गुस्सा भरा रहता है। ये बिज़नेस करना चाहता है। सबसे पहले इसकी झड़प अनाहिता से होगी। अभेद्य सिंह राठौर- उम्र 22 साल, ये और प्रज्वलित जुंडवा हैं। ये एक दम खुश दिल इंसान है। श्रेयानवी को ये बिल्कुल नहीं पसंद, क्योंकि ये उसको जान कर चिढ़ाता रहता है। बंदा हैंडसम है। गोरा रंग। ये ग्रेजुएशन के साथ साथ आर्मी की भी तैयारी कर रहा है। ये सत्या का नॉर्मल फ्रेंड है, उसकी गैंग से। और भी किरदार कहानी के साथ ही आयेंगे। तब तक के लिए बाय।  

revenge en unpredictobal life

0.0(0)

पुस्तक के भाग

no articles);
अभी कोई भी लेख उपलब्ध नहीं है
---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए