यदि परिवार में किसी को थायराइड की समस्या है तो दुसरो को होने की भी संभावना होती है। यह समस्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है तथा इसकी वजह से अन्य समस्याएं होने का भी ख़तरा रहता है। आज हम जानेंगे की इस समस्या को आयुर्वेद के हिसाब से किस प्रकार ठीक किया जाए।
1 – अलसी के 1 ग्राम चूर्ण का सेवन इस समस्या में लाभकारी होता है।
2 – एक से दो चम्मच नारियल तेल गुनगुने दूध में खाली पेट सुबह शाम लेने से इस समस्या में लाभ होता है।
3 – धनिये पानी इस समस्या में लाभकारी होता है। इसको बनाने के लिए शाम को तांबे के वर्तन में एक से दो चम्मच धनिये को भिगो दें तथा अगली सुबह धनिये को पानी से छान कर पानी का सेवन कर लें।
थायराइड रोगी क्या करें –
1 – प्रतिदिन एक गिलास दूध का सेवन अवश्य करें।
2 – शहतूत, आम, खरबूजा, तरबूज के फल खा सकते हैं।
3 – भोजन में अदरक, लहसुन, प्याज, दालचीनी का प्रयोग अवश्य करें।
4 – सूर्यनमस्कार तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम नियमित रूप से अवश्य करें।
थायराइड रोगी क्या न करें –
1 – जिन चीजों के पचने में समस्या होती है उन चीजों का सेवन न करें।
2 – दही न खाएं।
3 – मिर्च-मसाले वाले तथा ऑयली भोजन को न करें।
4 – बहुत अधिक परिश्रम या यौन क्रिया न करें।
5 – बंद गोभी, फूल गोभी, शलजम, रेड मीट, रिफाइंड, पालक तथा मक्का का प्रयोग भोजन में न करें।