shabd-logo

दिल्ली के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य

7 मई 2023

100 बार देखा गया 100


article-image


दिल्ली के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य

राज्यारोहण दिवस - 7 अक्तूबर, 1556


अपने शौर्य से इतिहास की धारा मोड़ने वाले वीर हेमू का जन्म दो अक्तूबर, 1501 (विजयादशमी) को ग्राम मछेरी (अलवर, राजस्थान) में हुआ था। उनके पिता राय पूरणमल पहले पुरोहित थे; पर फिर वे रिवाड़ी (हरियाणा) आकर नमक और बारूद में प्रयुक्त होने वाले शोरे का व्यापार करने लगे। हेमू ने यहां आकर शस्त्र के साथ ही संस्कृत, हिन्दी, फारसी, अरबी तथा गणित की शिक्षा ली। इसके बाद वह आगरा आ गये और तत्कालीन अफगान सुल्तान सलीम शाह के राज्य में बाजार निरीक्षक की नौकरी करने लगे।


जब सलीम के बेटे फिरोजशाह को मारकर मुहम्मद आदिल सुल्तान बना, तो हेमू की उन्नति होती चली गयी और वह कोतवाल, सामन्त, सेनापति और फिर प्रधानमन्त्री बन गये। जब भरे दरबार में सिकन्दर खां लोहानी ने आदिलशाह को मारना चाहा, तो हेमू ने ही उसकी रक्षा की। इससे वह आदिलशाह का विश्वासपात्र हो गये। उन्होंने कई युद्धों में भाग लिया और सबमें विजयी हुए। इससे उनकी गणना भारत के श्रेष्ठ वीरों में होने लगी। उन्होंने इब्राहीम खां, मुहम्मद खां गोरिया, ताज कर्रानी, रुख खान नूरानी आदि अनेक विद्रोहियों को पराजित कर पंजाब से लेकर बिहार और बंगाल तक अपनी वीरता के झंडे गाड़ दिये। यद्यपि ये अभियान उन्होंने दूसरों के लिए ही किये थे; पर उनके मन में अपना स्वतन्त्र हिन्दू राज्य स्थापित करने की प्रबल इच्छा विद्यमान थी।


हुमायूं की मृत्यु के बाद घटनाक्रम तेजी से बदला। अतः हेमू ने आगरा पर धावा बोल दिया। वहां का मुगल सूबेदार इस्कंदर खान उजबेक तो उनका नाम सुनते ही मुख्य सेनापति तर्दीबेग के पास दिल्ली भाग गया। हेमू ने अब दिल्ली को निशाना बनाया। भयंकर मारकाट के बाद तर्दीबेग भी मैदान छोड़ गया। इस प्रकार हेमू की इच्छा पूरी हुई और वह सात अक्तूबर, 1556 को हेमचन्द्र विक्रमादित्य के नाम से दिल्ली के सिंहासन पर आरूढ़ हुए। उस समय कुछ अफगान और पठान सूबेदारों का समर्थन भी उन्हें प्राप्त था।


उस समय राजनीतिक दृष्टि से भारत विभक्त था। बंगाल, उड़ीसा और बिहार में आदिलशाह द्वारा नियुक्त सूबेदार राज्य कर रहे थे। राजस्थान की रियासतें आपस में लड़ने में ही व्यस्त थीं। गोंडवाना में रानी दुर्गावती, तो दक्षिण में विजयनगर साम्राज्य प्रभावी था। उत्तर भारत के अधिकांश राज्य भी स्वतन्त्र थे। अकबर उस समय केवल नाममात्र का ही राजा था। ऐसे में दिल्ली और आगरा का शासक होने के नाते हेमू का प्रभाव काफी बढ़ गया। मुगल अब उसे ही अपना शत्रु क्रमांक एक मानने लगे। अकबर ने अपने संरक्षक बैरम खां के नेतृत्व में सम्पूर्ण मुगल शक्ति को हेमू के विरुद्ध एकत्र कर लिया।


पांच नवम्बर, 1556 को पानीपत के मैदान में दूसरा युद्ध हुआ। हेमू के डर से अकबर और बैरमखां युद्ध से दूर ही रहे। प्रारम्भ में हेमू ने मुगलों के छक्के छुड़ा दिये; पर अचानक एक तीर उनकी आंख को वेधता हुआ मस्तिष्क में घुस गया। हेमू ने उसे खींचकर आंख पर साफा बांध लिया; पर अधिक खून निकलने से वह बेहोश होकर हौदे में गिर गये। यह सूचना पाकर बैरमखां ने अविलम्ब अकबर के हाथों उनकी हत्या करा दी। उनका सिर काबुल भेज दिया गया और धड़ दिल्ली में किले के द्वार पर लटका दिया। इसके बाद दिल्ली में अकबर ने भयानक नरसंहार रचा और मृत सैनिकों तथा नागरिकों के सिर का टीला बनाया। हेमू के पुतले में बारूद भरकर उसका दहन किया गया। फिर अकबर ने हेमू की समस्त सम्पत्ति के साथ आगरा पर भी अधिकार कर लिया।


इस प्रकार साधारण परिवार का होते हुए भी हेमचंद्र ने 22 युद्ध जीतकर ‘विक्रमादित्य’ उपाधि धारण की और दिल्ली में हिन्दू साम्राज्य स्थापित किया। कई इतिहासकारों ने उन्हें ‘मध्यकालीन भारत का नेपोलियन’, तो अत्यधिक घृणा के कारण मुगलों के चाटुकार इतिहासकारों ने उन्हें ‘हेमू बक्काल’ कहा है।

1

राणा हरराय चौहान

7 मई 2023
5
0
0

हरियाणा के संस्थापक क्षत्रिय राजपूत सम्राट राणा हरराय चौहान जी ।।  मित्रों आज हम आपको चौहान वंश के ऐसे वीर यौद्धा की गाथा सुनाएंगे जिनके बारे आज बहुत कम लोग जानते हैं, एक समय हरियाणा के इत

2

सम्राट पृथ्वीराज चौहान

7 मई 2023
1
0
0

नाम (Name) पृथ्वीराज चौहान उपनाम (Nick Name ) भारतेश्वर, पृथ्वीराजतृतीय, हिन्दूसम्राट्, सपादलक्षेश्वर, राय पिथौरा जन्मदिन (Birthday) 1 जून 1163 (आंग्ल पंचांग के अनुसार) जन्म स्थान (Birth Pla

3

सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार

7 मई 2023
1
0
0

(1) सम्राट मिहिरभोज का जन्म विक्रम संवत 873 (816 ईस्वी) को हुआ था। आपको कई नाम से जाना जाता है जैसे भोजराज, भोजदेव , मिहिर , आदिवराह एवं प्रभास। (2) आपका राज्याभिषेक विक्रम संवत 893 यानी 18 अ

4

दिल्ली के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य

7 मई 2023
0
0
0

दिल्ली के अंतिम हिन्दू सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य राज्यारोहण दिवस - 7 अक्तूबर, 1556 अपने शौर्य से इतिहास की धारा मोड़ने वाले वीर हेमू का जन्म दो अक्तूबर, 1501 (विजयादशमी) को ग्राम मछेरी

5

महाराजा सर प्रताप सिंह राठौड़

7 मई 2023
0
0
0

महाराजा सर प्रताप सिंह राठौड़ (मारवाड़-जोधपुर) की (21अक्टूम्बर 1845) 177वीं जयंती पर शत शत नमन.... राजपूत समाज में समकालीन परिस्थितियों को देखकर भविष्य कि पहचान अगर किसी ने वक्त रहते हुवे कि

6

महाराजा जवाहर सिंह

7 मई 2023
0
0
0

आगरा किले में मुगलों का टूटा हुआ सिंहासन--- इस सिंहासन को हिन्दू वीर जाट महाराजा जवाहर सिंह जी ने एक मुक्का मारकर तोड़ा था। 12 जून 1761 को जाटों ने आगरा को जीत लिया था। 1774 तक आगरा जाटों के अधी

7

बप्पा रावल (कालभोज)

7 मई 2023
0
0
0

कालभोज(बप्पा रावल)  एक राजपूत बालक की गाय रोज दूध दुहने के समय कहीं चली जाती थी। उस बालक को रोज भूखा रहना पड़ता था इसलिए एक दिन वो उस गाय के पीछे पीछे गया। गाय एक ऋषि के आश्रम में पहुंची और एक

8

शिवाजी शहाजी भोसले (छत्रपति शिवाजी महाराज)

7 मई 2023
0
0
0

छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) ये महापुरूष और कोई नहीं बल्कि हिन्दुत्व के महान रक्षक और मुगलों की ईंट से ईंट बजाने वाले शिवाजी उर्फ़ छत्रपति शिवाजी महाराज है। शिवाजी का प्

9

महान योद्धा बन्दा सिंह बैरागी

7 मई 2023
0
0
0

महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर (बन्दा बैरागी ) -जन्म दिन 27 अक्तूबर,1670 मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले योद्धा बन्दा बैरागी का जन्म जम्मू कश्मीर के पुंछ में 27 अक्तूबर, 1670 को ग्राम तच्छल किला,

10

चंबल की क्षत्राणी (ठकुराइन) की जल समाधि

7 मई 2023
0
0
0

चंबल की क्षत्राणी (ठकुराइन) की जल समाधि वैसे तो हमारे भारतवर्ष का इतिहास क्षत्रियों के त्याग और  बलिदानों से भरे पड़ा है, आपको सन 1971 की एक सत्य घटना से आपको अवगत कराती हूं। चंबल नदी

11

राजकुमारी ताजकुंवरी (सतीत्व की अनूठी मिसाल)

7 मई 2023
0
0
0

माॅं भवानी का अंश स्वरूप, सतीत्व की अनूठी मिशाल क्षत्राणी राजकुमारी ताजकुंवरी जी।।  कानपुर के समीप गंगा किनारे किसोरा नामक राज्य स्थित था। किसोरा के राजा सज्जनसिंह की राजकुमारी ताजकुंवरी और

12

गढ़वाल की बहादुर महारानी कर्णावती

7 मई 2023
0
0
0

गढ़वाल की बहादुर महारानी कर्णावती - नाक काटी रानी।। गढ़वाल की बहादुर महारानी कर्णावती "नाक काटी रानी" क्या आपने गढ़वाल क्षेत्र की “नाक काटी रानी” का नाम सुना है ? नहीं सुना

13

अमर बलिदानी हाड़ी रानी सहल कंवर (इन्द्र कंवर)

7 मई 2023
0
0
0

हाड़ी रानी की गौरव गाथा:- मेवाड़ के ठिकानों में से एक ठिकाना था सलूम्बर। वहां का रावत रतनसिंह एक चूंडावत सरदार था। उसके समय में मेवाड़ पर महाराणा राजसिंह प्रथम (वि.सं. 1706-1737) शासन कर रहे

14

एक वज्रह्दया क्षत्राणी - हीरा दे

7 मई 2023
0
0
0

हीरा दे : एक वज्रहृदया क्षत्राणी संवत 1368, वैशाख का निदाघ पत्थर पिघला रहा था। तभी द्वार पर दस्तक सुनी और हीरा-दे ने दरवाजा खोला। स्वेद में नहाया उसका पति विका दहिया एक पोटली उठाये खड़ा था। उसका

15

उदयपुर की राजकुमारी कृष्णाकुमारी

7 मई 2023
0
0
0

राजकुमारी कृष्णा कुमारी उपन्यास: - दिनेश कुमार कीर *धरमा* उदयपुर की राजकुमारी कृष्णा:- जिसके लिये तनी थीं तलवारें...  यह हिन्दुस्तान के इतिहास के उस दौर की दास्तान है जब एक ओर जहां मुगल बादशाहों की

16

चित्तौड़ की रानी पद्मावती

7 मई 2023
0
0
0

रानी पद्मावती: - भारतीय इतिहास के पन्नों में अत्यंत सुंदर और साहसी रानी “रानी पद्मावती” का उल्लेख है । रानी पद्मावती को रानी पद्मिनी के नाम से भी जाना जाता है । रानी पद्मावती के पिता सिंघल प्रांत (श्र

17

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई

7 मई 2023
0
0
0

रानी लक्ष्मीबाई का जीवन परिचय, इतिहास...  लक्ष्मीबाई, झांसी की रानी उत्तर प्रदेश, भारत में झांसी की मराठा रियासत की रानी थीं। लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ 1857 के विद्रोह में सक्र

18

छत्तीसगढ़ का आदिवासी हीरो टाइगर बॉय चेंदरू मंडावी

7 मई 2023
0
0
0

छत्तीसगढ़ का आदिवासी हीरो टाइगर बॉय चेंदरू मंडावी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन...... नारायणपुर गड़बेंगाल के निवासी चंदरु की कहानी छत्तीसगढ़ का टाइगर बॉय चेंदरु जिसने जल, जंगल, जमीन को अपने

19

राजपूत काल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी महिलाऐ

7 मई 2023
0
0
0

रूठी रानी यों तो रूठी रानी के नाम से उमा दे को जाना जाता है पर भीलवाड़ा जिले के मेनाल में रूठी रानी का महलस्थित है जिसके लिए माना जाता है कि यह महल रानी सुहावा देवीका है रानी सुहावा देवी अजमेर नरेश पृ

20

वीर दुर्गादास राठौड़

13 मई 2023
0
0
0

राष्ट्रगौरव दुर्गादास राठौड़ सालवा से शिप्रा तट तक का सफरहिंदुगौरव रणबंका राठौड़जिसने इस देश का पूर्ण इस्लामीकरण करने की औरंगजेब की साजिश को विफल कर हिन्दू धर्म की रक्षा की थी….. उस महान का ना

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए