shabd-logo

गीत- सूरज का सफर

5 जुलाई 2022

12 बार देखा गया 12

विषय -सूरज का सफर
विधा - गीत

गीतकार - भानु प्रताप सिंह सूरी
_____________________________
वो नित पूरव से निकले, पश्चिम की ओर चला जाये।
उसके जाने से आसमान का रंग सलोना ढल जाये।
उसकी नज़रों के तेज़ से भर जाये प्रकाश हर प्राण में।
सूरज का सफर है ये, किरणो के अद्भुत यान में।।

सूरज की माता लाली, जब आँचल लाल हटाती है।
तब बालक की दिव्य छटा पर्वत के पीछे मुस्काती है।
फिर सुमन सवेरे नयन खोल, गालों पर रंग सजाते हैं।
तब मोहकता की पाश में बंधकर, मधुकर गीत सुनाते हैं।
आज हर इक प्राणी संतुष्ट है, प्रेम के संधान में।
सूरज का सफर है ये, किरणो के अद्भुत यान में।।

जब मध्य दिवस का सूरज अपनी शक्ति घोर दिखलाता है।
तन की शक्ति तो क्या, आधी परछाई भी खा जाता है।
जो विचलित न हों दलदल से, वो खिलते हैं सदा कमल से।
जो चलते शाहस संग में, पार लगे हर मुश्किल पल में।
जेठ की दिन की गर्म दुपहरी, अनुभव भर दे ज्ञान में।
सूरज का सफर है ये, किरणो के अद्भुत यान में।।

मन में लिए अहम, जब सूरज जलधर के घर जाता है।
पल भर में सम्पूर्ण उजाला, अंधियारे में रम जाता है।
काला पड़ते ही, तन को आकाश सजाने लगता है।
जब प्रकाश की ध्वजा निराली सहसा गिरने लगती है।
चंदा के संग चाँदनी आकर, ध्वजा पकड़ने लगती है।
बस कहती सूरज से इतना, क्या रखा है अभिमान में।
सूरज का सफर है ये, किरणो के अद्भुत यान में ।।
_____________ भानु प्रताप सिंह सूरी

Bhanu Pratap Singh की अन्य किताबें

1

दिल का दर्द

12 मार्च 2020
0
3
0

दिल का ये दर्द हमने सबको सुना दियाइस मरे से मन को जीवन बना लियारस्ते के काँटें अब तो राहों को बंद करेंकदमों के होंसलों ने गुलिस्ताँ खिला दियातानों की आँच पाकर जीवन झुलस रहामरहम वो फैसले का खुद पर लगा लियाआँखों में जन्म लेते सपने बहार केबह जाए न ये सपने आँसू सुखा लियापत्थर को पूजने से देवता वो बन गया

2

गीत- सूरज का सफर

5 जुलाई 2022
0
0
0

विषय -सूरज का सफर विधा - गीत गीतकार - भानु प्रताप सिंह सूरी _____________________________ वो नित पूरव से निकले, पश्चिम की ओर चला जाये। उसके जाने से आसमान का रंग सलोना ढल जाये। उसकी नज़रों के तेज़ स

3

गीत - सूरज का सफर

5 जुलाई 2022
1
1
0

सूरज का सफर विधा - गीत___गीतकार -भानु प्रताप सिंह सूरी__________________________वो नित पूरव से निकले, पश्चिम की ओर चला जाये। उसके जाने से आसमान का रंग सलोना ढल जाये। उसकी नज़रों क

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए