shabd-logo

।।जीवन।।

11 दिसम्बर 2021

9 बार देखा गया 9
हम जिस जीवन को रोज जीते हैं।उससे कितना कुछ लेते हैं पर क्या कभी सोचा है कि ये जो जीवन है, इसे हमने क्या दिया है।कुछ भी तो नही दिया है।
जिस तरह से हम अपने बच्चों के लिये प्रोपर्टी बनाते हैं।उन्हें पढ़ाते लिखाते है और उनके सुखद भविष्य के लिये कामना करते हैं लेकिन कभी हमने प्राकृतिक के बारे में सोचा है।जो हमे एक अच्छा जीवन देती है।जहां हम सुख शांति से रह पाते हैं और अपने रोज मर्या का कार्य कर पातें हैं।अगर प्राकृतिक भी अपने अनुसाधनों को देना बंद कर दे तो सोचिये हम इंसानों का जीवन कैसा होगा?क्या हम बिना प्राकृतिक के रह सकते हैं, नही,एक पल भी हम नही रह सकते हैं।तो फिर हमें अपने जीवन मे सबसे अहम कार्य क्या करना चाहिए?हमारे लिये सबसे महत्वपूर्ण हमारी प्रकृति होनी चाहिए।जिसके आधार पर पूरा संसार फूल फल रहा है।
ये जो जीवन हमे मिला है, वो ईश्वर का दिया हुआ खास उपहार है, जिसके महत्वता को भले हम न समझ पा रहे हों पर आप यकीन मानिये आपका जन्म सिर्फ और सिर्फ किसी खास कारण वस हुआ है, तो इसलिए अपने पूरे जीवन मे कुछ ऐसा करके जाइये,जिसे हमारी धरती सदा याद रखे।अपने जीवन को कम न समझे,उसमें बहूत शक्ति है, वो कुछ भी कर सकती है।


धन्यवाद
पंकज चतुर्वेदी





किताब पढ़िए

लेख पढ़िए