shabd-logo

जिंगल बेल जिंगल बेल जिंगल ऑल द वे ..........

22 दिसम्बर 2023

3 बार देखा गया 3
क्रिसमस ईसाइयों का त्यौहार है यह पूरे विश्व में 25 दिसंबर को धूम-धाम से मनाया जाता है।   330 ई. में रोम देश के लोगों द्वारा सर्व प्रथम यह त्योहार मनाया गया। इसे  ईसा के जन्मदिन के उपलक्ष में  मनाया जाता है, ईसा  को ईसाइयों के भगवान माना जाता है  जिन्होंने ईसाई धर्म की शुरुआत की। ये त्योहार हर साल सर्दियों के मौसम में आता है हालाँकि लोग इसे पूरी मस्ती और खुशी के साथ मनाते है।  ईसाइयों के लिये यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है जिसके लिये वो लोग ढेर सारी तैयारियाँ करते है। इस उत्सव की तैयारी एक महीने पहले ही शुरु हो जाती है और क्रिसमस के 12 दिनों के बाद ये पर्व खत्म होता है।                                                                            केक का इस दिन के लिए बहुत महत्व होता है। लोग एक दूसरे को उपहार स्वरूप केक भी देते है और अपने यहां भोज पर आमंत्रित करते है। इस दिन लोग क्रिसमस के पेड़ को सजाते है, अपने दोस्त, रिश्तेदार और पड़ोसियों के साथ खुशियाँ मनाते है और उपहार बाँटते है। इस दिन की मध्यरात्रि को 12 बजे सेंता क्लाज हर एक के घर आते है और चुपचाप बच्चों के लिये उनके घरों में प्यारे-प्यारे उपहार रखते है। अगली सुबह ही अपनी पसंद के उपहार पाकर बच्चे भी बहुत खुश होते है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कार्यालय और दूसरे सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान आदि बंद रहते है। पूरे दिन ढेर सारे क्रिया-कलापों द्वारा क्रिसमस अवकाश के रुप में लोग इसका आनन्द उठाते है।                                                     आनंद गीत बहुत ही प्रसिद्ध है, ये क्रिसमस के दिन गया एवं बजाय जाता है। इस दिन पर सभी घर और चर्च की सफाई होती है, सफेद पुताई और ढेर सारे रंग-बिरंगे रोशनीयों, सीनरी, मोमबत्तियाँ, फूल और दूसरी सजावटी चीजों से इनको सजाया जाता है। सभी एक साथ इस उत्सव में शामिल होते है चाहे वो गरीब हो या अमीर और खूब धमाचौकड़ी के साथ इसको मनाते है। अपने घरों के बीच में सभी क्रिसमस के पेड़ को सजाते है। वो इसे इलेक्ट्रिक लाईट, उपहारों, गुबारों, फूलों, खिलौनों, हरी पत्तियों तथा दूसरे वस्तुओं से सजाते है। क्रिसमस का पेड़ बेहद सुंदर और आकर्षक दिखाई देता है। इस अवसर सभी लोग पर अपने दोस्त, परिवार, रिशतेदारों और पड़ोसियों के साथ क्रिसमस के पेड़ के सामने खुशी मनाते है। सभी नृत्य, संगीत, उपहारों को बाँटकर और लजीज़ पकवानों के साथ इस उत्सव में शरीक होते है।                                        
1

' डंकी' : शाहरुख को नई, फिल्म क्या रहेगी ब्लॉकबस्टर?

22 दिसम्बर 2023
0
0
0

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है ।फिल्म को सोशल मीडिया पर दमदार रिव्यू मिल रहे हैं। थिएटर्स के बाहर दर्शकों का उत्साह देखा जा सकता है। भारत के साथ साथ दुनियाभर में शाहरुख

2

जिंगल बेल जिंगल बेल जिंगल ऑल द वे ..........

22 दिसम्बर 2023
0
0
0

क्रिसमस ईसाइयों का त्यौहार है यह पूरे विश्व में 25 दिसंबर को धूम-धाम से मनाया जाता है। 330 ई. में रोम देश के लोगों द्वारा सर्व प्रथम यह त्योहार मनाया गया। इसे ईसा के जन्मदिन के उपलक्

3

राष्ट्रीय गणित दिवस

22 दिसम्बर 2023
0
0
0

वह इंसान जो अनंत को जानता था - श्रीनिवास रामानुजन आयंगर राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती एवं गणित के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मनाया जाता है ।भारत के लिए रा

4

बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री

22 दिसम्बर 2023
0
0
0

बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृजभूषण सिंह के विश्वस्त संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के एक दिन बाद शुक्रवार को पद्मश्री लौटने की जब बात कही है ।इससे पहले खिलाड़ी साक्षी मलिक ने भी संन्

---

किताब पढ़िए